Author: News Desk

Ranchi. ट्रेन नंबर 12878 दिल्ली से रांची आ रही गरीब रथ ट्रेन में अचानक धुआं उठने से इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी. ट्रेन के दो से तीन बोगियों से धुआं आते देख यात्री दहशत में आ गए. ट्रेन से धुआं आने के बाद अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गरीब रथ एक्सप्रेस ने एक घंटे का सफर किया, गाजियाबाद से आगे बढ़ते ही ट्रेन से धुआं निकलने लगा. इसके बाद ट्रेन के ड्राइवर ने सुझबूझ दिखाई और ट्रेन को रोका। जैसे ही ट्रेन रूकी और यात्रियों ने धुएं को देखा वो दहशत में आ गये. कई…

Read More

Kathmandu. नेपाल में मानसून की बारिश की वजह से आई बाढ़ में हिमालयी देश को चीन से जोड़ने वाला मैत्री पुल मंगलवार को ध्वस्त हो गया, जिसके कारण कम से कम 20 लोग लापता हो गए. चीन में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण सोमवार रात नेपाल में भोटेकोशी नदी में बाढ़ आ गई. काठमांडू से 120 किलोमीटर उत्तर पूर्व में रसुवा जिले में स्थित मितेरी पुल सोमवार देर रात सवा तीन बजे बाढ़ में पानी के तेज बहाव की वजह से ध्वस्त हो गया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छह चीनी नागरिकों सहित 20 लोग लापता हैं. ‘नेशनल…

Read More

Dhanbad. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन केंद्रीय कमेटी का चुनाव बुधवार को पुलिस लाइन धनबाद में होगा. इसमें राज्यभर के 750 डेलीगेट मतदान करेंगे. इसके बाद वोट की गिनती होगी और रात तक रिजल्ट की घोषणा होगी. मतदान करने के लिए अधिकतर डेलीगेट धनबाद पहुंच चुके हैं. कुछ बुधवार को आयेंगे. चुनाव मैदान में 19 प्रत्याशी हैं. वर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष कर्ण सिंह को टक्कर देने के लिए जितेंद्र किंडो और निर्दलीय प्रत्याशी राम अवतार सिंह मैदान में उतरे हैं. सभी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव को संपन्न करवाने के लिए 11 चुनाव पदाधिकारियों का…

Read More

Patna. बिहार मंत्रिमंडल ने मंगलवार को निर्णय लिया कि सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण अब केवल राज्य की स्थायी निवासियों तक ही सीमित रहेगा. यह निर्णय राज्य में चुनाव से महज कुछ महीने पहले लिया गया है, जब सरकारी नौकरियों में अधिवास नीति लागू करने की मांग बढ़ रही है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (मंत्रिमंडल सचिवालय) एस सिद्धार्थ ने कहा,‘मंत्रिमंडल ने सामान्य प्रशासन विभाग के एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण को केवल बिहार की स्थायी निवासियों के लिए ही सीमित किया गया है.…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर की परसुडीह पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले में सौरभ कुमार दास को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 85 हजार रुपए मूल्य का गांजा बरामद किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र के सलगाझुडी शांतिनगर फुटबॉल मैदान के पास गांजा की खरीद-बिक्री होने वाली है. थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम ने छापेमारी की. इस दौरान संदिग्ध अवस्था में सौरभ कुमार दास को पकड़ा गया.विधि व्यवस्था डीएसपी तौकीर आलम के अनुसार, आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. इसमें मिले संदिग्ध नंबरों की…

Read More

Ranchi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 जुलाई को रांची में रहेंगे। वे राजधानी के होटल रेडिसन ब्लू में होने वाली 26वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस उच्चस्तरीय बैठक को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस महत्वपूर्ण बैठक के मद्देनजर सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव मनोज केजरीवाल ने रांची पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक के दौरान राज्यों के बीच आपसी समन्वय, लंबित मामलों और विकास योजनाओं को लेकर विमर्श होगा. बैठक में झारखंड से मुख्यमंत्री हेमंत…

Read More

Jamshedpur News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नगर और जिला स्तर के नेताओं की बैठक मंगलवार को सर्किट हाउस एरिया स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राम प्रसाद महतो ने की. इसमें संगठन के विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. बैठक का मुख्य उद्देश्य 13 जुलाई को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा करना था. नगर अध्यक्ष राम प्रसाद महतो ने बताया कि इस सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में…

Read More

Jamshedpur. XLRI जमशेदपुर में मंगलवार को डिजिटल परिवर्तन पर केंद्रित वार्षिक कॉन्क्लेव री-एनविजन 4.0 का आयोजन हुआ. द डिजिटल इम्पेरेटिव : बिल्डिंग, लीडिंग एंड सस्टेनिंग ट्रांसफॉर्मेशन थीम पर आधारित इस इस कॉन्क्लेव में डिजिटल युग में नेतृत्व, एआई का उपयोग, और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विषयों पर तीन सशक्त पैनल डिस्कशन भी हुए। जिसमें आने वाले दौर में डिजिटल परिवर्तनों पर कई अहम बातें निकल कर सामने आई. कार्यक्रम की शुरुआत एक्सएलआरआई के एकेडमिक डीन डॉ संजय के. पात्रो, एक्सीड के सीइओ प्रो. सुनील सारंगी और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हिमांशु शेखर के उद्घाटन भाषणों से हुई. वक्ताओं ने इस बात पर…

Read More

New Delhi.2019 के पुलवामा आतंकी हमले में इस्तेमाल हुआ विस्फोटक ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीदा गया था। दुनियाभर में आतंकी फंडिंग पर नजर रखने वाली संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है. एफएटीएफ ने इस रिपोर्ट में 2022 में यूपी के गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर पर हुए हमले का भी जिक्र किया है. यहां हमलावर आतंकी को ऑनलाइन मनी ट्रांसफर प्लेटफॉर्म पयपाल के जरिए पैसे दिए गए थे. इन दोनों मामलों को उदाहरण के तौर पर पेश करते हुए संगठन ने आगाह किया है कि ई-कॉमर्स और डिजिटल भुगतान सेवाएं अगर गलत हाथों…

Read More

New Delhi. बैंकिंग, बीमा से लेकर कोयला खनन, राजमार्ग और निर्माण क्षेत्र में लगे 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी नौ जुलाई (आज) को देशव्यापी आम हड़ताल पर जाने वाले हैं जिससे देशभर में जरूरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों और उनके सहयोगी इकाइयों के एक मंच ने ‘सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी कॉरपोरेट-समर्थक नीतियों का विरोध करने’ के लिए इस आम हड़ताल या ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है. श्रमिक संगठनों के इस मंच ने ‘देशव्यापी आम हड़ताल को व्यापक रूप से सफल’ बनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि औपचारिक…

Read More