Jamshedpur News: जमशेदपुर में भारी बरिश के बावजूद पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के सहयोग से लगातार चौथे दिन जुस्को के द्वारा बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के बजरंगी खेल मैदान एवं मजार के पास में साफ सफाई अभियान किया गया.यहां मुख्य सड़क पर जमे लगभग 150 टन कचरा को जेसीबी एवं चार हाईवा के माध्यम से हटाया गया. साफ-सफाई अभियान का मनिटरिंग मुख्य रूप से बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के बागबेडा अध्यक्ष अजीत सिंन्हा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड सचिव जगत मार्डी, बहादुर किस्कू ,बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह,…
Author: News Desk
New Delhi. टाटा मोटर्स ने नया मिनी ट्रक ‘टाटा ऐस प्रो’ पेश किया है. यह 3.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. यह भारत का सबसे सस्ता मिनी ट्रक है. टाटा मोटर्स के कार्यकारी अधिकारी गिरीश वाघ ने कहा कि नया ‘टाटा ऐस प्रो’ स्थिरता एवं सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है. इससे महत्वाकांक्षी उद्यमियों की कमाई की संभावनाएं बढ़ती हैं. Q1 में कंपनी की बिक्री में गिरावट टाटा मोटर्स की अप्रैल-जून तिमाही में कुल वैश्विक बिक्री नौ प्रतिशत घटकर 2,99,664 इकाई रह गई कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में 3,29,847 इकाइयां बेची थीं.…
Ramgarh. रेलवे और झारखंड वन विभाग ने संकट में फंसी एक गर्भवती हथिनी की सुरक्षा के लिए एक साथ मिलकर काम किया और घने जंगल से होकर गुजरने वाली एक रेल लाइन पर उसके बच्चे का सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के लिए चलती मालगाड़ी को रोक दिया. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. यह घटना पूर्व मध्य रेलवे में रांची-कोडरमा मार्ग पर बरकाकाना और हजारीबाग स्टेशनों के बीच सरवाहा गांव के पास घटी यह वह मार्ग है जिसे सक्रिय हाथी गलियारे का हिस्सा माना जाता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित होने के बाद यह घटना सामने आयी…
Ranchi. डोभी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को वाहन जांच के दौरान एक बस यात्री के पास से 16 लाख रुपये नकद बरामद किये हैं. आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सूचना दे दी गयी है, जबकि आरोपी बबलू सिंह को हिरासत में लेते हुए बाराचट्टी पुलिस को सौंप दिया गया है. उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रिय रंजन ने बताया कि डोभी चेकपोस्ट पर झारखंड से गुजरने वाली हर गाड़ी की नियमित जांच की जा रही थी. इसी क्रम में झारखंड से आ रही महारानी नामक बस को जांच के लिए रोका गया. शराब…
Chaibasa. नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत जेटेया थाना क्षेत्र की खास जेटेया बाजार बस्ती निवासी चंद्र मोहन तिरिया ने पत्नी की साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक जेटेया पंचायत के मुखिया संजीव तिरिया के चचेरे भाई थे. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतारा. घर वालों के बयान पर मामला दर्ज किया. थानेदार बाेस मुंडू ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल की जांच व लाश को देखने से आत्महत्या लग रही है. जिस साड़ी से फंदा लगाया था, उसे घर से लेकर आया था. मृतक…
Vadodra. गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना ब्रिज बुधवार सुबह टूट गया. हादसे के समय ब्रिज से गाड़ियां गुजर रही थीं. पुल टूटने पर दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा कुल पांच गाड़ियां नदी में गिर गईं. एक टेंकर टूटे सिरे पर फंस गया. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 को स्थानीय लोगों ने बचाया. फायर ब्रिगेड की तीन टीमें रेस्क्यू के लिए भेजी गई हैं. 45 साल पुराना यह ब्रिज मध्य गुजरात को सौराष्ट्र को जोड़ता था. पुल टूट जाने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड जैसे दक्षिण गुजरात के शहरों…
देवघर,: श्रावणी मेला 2025 के पावन अवसर पर देवघर जिला प्रशासन ने मेला क्षेत्र को अद्भुत रोशनी और सजावट से सजा दिया है। श्रद्धालुओं और कांवरियों को भव्य स्वागत देने के उद्देश्य से पूरा क्षेत्र रंग-बिरंगी लाइटों से आलोकित कर दिया गया है। शहर के प्रमुख स्थलों—बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर, शिवगंगा तट, नेहरू पार्क, बाजार क्षेत्र, कांवड़िया पथ और रूटलाइन को विशेष रूप से सजाया गया है। सभी विद्युत पोलों को रंगीन स्पाइरल लाइटों से सजाया गया है, जो रात के समय एक अलौकिक दृश्य प्रस्तुत करते हैं। इसके अलावा, छोटे-छोटे विद्युत बल्बों की लड़ी पूरे मेला क्षेत्र में बांधी…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) के महाप्रबंधक आर के सिंह से एग्रिको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त कई गंभीर जनसमस्याओं को उठाया और इनके शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा टाटा लीज क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत नागरिक सुविधाएं एवं जरूरी सेवाओं को उपलब्ध कराने में अनदेखी हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कई समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और यूआईएसएल प्रबंधन से समस्याओं के यथाशीघ्र…
Chaibasa. दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी मामले में दोषी करार जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा को प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार की अदालत ने मंगलवार को सजा सुनायी. कोर्ट ने अभियुक्त को 10 साल की कठोर सजा सुनायी. साथ ही पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया. जुर्माना की राशि नहीं देने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी. अभियुक्त जॉन मिरन मुंडा झींकपानी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य और झारखंड जनरल कामगार यूनियन व आदिवासी किसान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष है. इस संबंध में कोर्ट ने साक्ष्य के आधार पर पांच जुलाई को दोषी…
Supoul. बिहार के एक दूरदराज इलाके में ग्रामीणों ने एक महिला और उसके पति के भतीजे के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए दोनों की पिटायी कर दी. साथ ही ग्रामीणों ने युवक को महिला की मांग में जबरन सिंदूर भरकर शादी के लिए मजबूर किया. यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी. यह घटना पिछले सप्ताह सुपौल जिले में घटी थी, जिसका वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया है और दोनों को उपचार के लिए पड़ोसी नेपाल के विराटनगर भेजा गया है. भीमपुर थाने के प्रभारी मिथिलेश पांडेय ने कहा कि भीमपुर थाना क्षेत्र में…
