Hyderabad : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने देशभर के इंजीनियरिंग और विज्ञान के छात्रों के लिए एक शानदार पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम का ऐलान किया है. इस इंटर्नशिप के तहत छात्रों को रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर 6 महीने तक काम करने का अवसर मिलेगा. इंटर्नशिप DRDO की DRDL, ASL और CAS लैब्स, हैदराबाद में आयोजित की जाएगी. इंटर्नशिप डिटेल्स – कुल 165 सीटें इस पेड इंटर्नशिप कार्यक्रम में कुल 165 सीटें निर्धारित की गई हैं. चयनित छात्रों को हर महीने ₹5000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा. सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने वाले प्रतिभागियों को DRDO की ओर से आधिकारिक प्रमाणपत्र भी प्रदान…
Author: News Desk
चूरू : राजस्थान के चूरू जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हो गया, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं मौके से एक बॉडी बरामद की गई है, जिसे प्राथमिक रूप से पायलट की बॉडी मानी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार जो विमान क्रैश हुआ वह भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान बताया जा रहा है. विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है.
Ranchi : झारखंड में पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना जताई है. साथ ही तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है. मौसम विभाग ने आज यानी 9 जुलाई को राज्य के चार जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है. इसके चलते इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के साथ-साथ तेज रफ्तार हवाएं भी चल सकती हैं. विभाग ने लोगों से…
Ranchi : दिल्ली में झारखंड के CM हेमंत सोरेन से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुलाकात की. इस मुलाकात का उद्देश्य झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेना था. बाबूलाल मरांडी ने इस मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा की. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की और लिखा, “दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली.…
Ranchi : शराब घोटाले मामले में फंसे निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे के करीबी विनय कुमार सिंह ने आखिरकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया. उन्होंने ACB की विशेष अदालत में सरेंडर किया, जहां उन्हें 20-20 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों पर नियमित जमानत मिल गई. बता दें कि इससे पहले उन्हें कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली थी, लेकिन इसके बावजूद ACB कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया था. ऐसे में उनकी गिरफ्तारी की आशंका बनी हुई थी. इसी के चलते उन्होंने राहत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. विनय कुमार सिंह पर शराब घोटाले में संलिप्तता…
Jamshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने ट्रेनों के आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है. यह बदलाव कल यानी 10 जुलाई 2025 से लागू होगी. इस नए सिस्टम का उद्देश्य यात्रियों को उनकी सीट की पुष्टि की जानकारी पहले से उपलब्ध कराना है, खासकर उन ट्रेनों के लिए जो रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच चलती हैं. नया चार्टिंग समय रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों का आरक्षण चार्ट अब एक दिन पहले रात 8 बजे तैयार किया जाएगा. हालांकि, रविवार और सरकारी छुट्टियों…
Jamshedpur: केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई चार नई श्रम संहिताओं के विरोध में बुधवार को पूरे देश में आयोजित आम हड़ताल का असर जमशेदपुर में भी देखने को मिला. शहर के साकची डीसी ऑफिस गोलचक्कर पर मजदूर भारी बारिश के बावजूद सड़क पर उतरे और सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय ने किया. प्रदर्शनकारियों ने छाते लेकर रैली निकाली और एकजुट होकर श्रमिक विरोधी नीतियों का विरोध जताया. इस हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा, सीटू, एआईयू समेत कई केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का समर्थन प्राप्त था. हड़ताल के चलते…
जमशेदपुर। गुरुवार को, गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बिष्टुपुर में रामार्चा पूजा आयोजित की जा रही है। यह पूजा जे. 42, बिष्टुपुर में आयोजित होगी। यह रामार्चा पूजा का 25वां साल है। पूजा 10 और 11 जुलाई को आयोजित है। 10 जुलाई की सुबह 8 बजे से पूजा प्रारंभ हो जाएगी। 11 जुलाई की सुबह 8 बजे रुद्राभिषेक होगा। रुद्राभिषेक संपन्न होने के ठीक बाद मिलानी हॉल में प्रसाद का वितरण होगा। पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह जानकारी जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। श्री राय ने संवाददाताओं से…
Patna : बिहार में चुनाव आयोग के मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के खिलाफ INDIA गठबंधन ने मंगलवार को राज्यभर में जोरदार प्रदर्शन किया. राजधानी पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर भी विपक्षी दलों ने संयुक्त रूप से विरोध जताया. प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, भाकपा (माले) नेता दीपंकर भट्टाचार्य और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान एक बड़ी गाड़ी को अस्थायी मंच के रूप में तैयार किया गया था, जहां विपक्षी नेता एक साथ नजर आए. इसी दौरान जन अधिकार पार्टी के संस्थापक और बिहार से एकमात्र निर्दलीय…
Chaibasa : चाईबासा के जंगलों में घुसे जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों को झटका दिया है. जवानों ने जंगल में प्लांट किये गये 18 IED बम बरामद किये हैं. ये बम नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के बढ़ते कदम को रोकने के मकसद से प्लांट किये गये थे. हालांकि सर्च ऑपरेशन के दरम्यान जवानों की नजर IED बम पर पड़ गये और उन जवानों ने वक्त रहते बम को कब्जे में लेकर डिफ्यूज कर दिया. बमों को डिफ्यूज करने के लिए बम निरोधक दस्ता की मदद ली गयी. देखे वीडियो चाईबासा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को बीते आठ जुलाई को…
