देवघर | जुलाई 2025 राजकीय श्रावणी मेला 2025 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आवश्यकताओं को केंद्र में रखते हुए प्रशासन ने इस बार तकनीक और सेवा को एक नए स्तर पर पहुंचाया है। इस वर्ष मेला क्षेत्र में AI आधारित स्मार्ट चैटबॉट सेवा की शुरुआत की गई है, जिसके माध्यम से श्रद्धालु मेला क्षेत्र से जुड़ी तमाम जानकारियां अपने मोबाइल पर तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। इस सेवा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक सुगम, सुरक्षित और जानकारीपूर्ण अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे बाबा नगरी से संतोष के साथ अपने गंतव्य की…
Author: News Desk
सरायकेला-खऱसांवा। जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को चांडिल और गम्हरिया प्रखंडों में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में संचालित स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, विज्ञान प्रयोगशाला तथा पुस्तकालय सहित विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं का स्थलीय अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न कक्षाओं में पहुँचकर छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया और गणित, विज्ञान एवं मानविकी विषयों पर लघु शिक्षण सत्र के माध्यम से उनकी विषयगत समझ और अभिवृत्ति का मूल्यांकन किया। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई से जुड़े कठिन विषयों को सरल तरीके से समझने के…
Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई.विश्लेषकों का कहना है कि शुल्क संबंधी अनिश्चितता के कारण निवेशक सतर्क हैं. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 76.99 अंक की गिरावट के साथ 83,461.90 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 23.15 अंक फिसलकर 25,452.95 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई. टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर बढ़त में रहे. एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया…
जमशेदपुर। जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में म्यूटेशन, भूमि सीमांकन, सर्टिफिकेट केस, ऑनलाइन लगान, आरसीएमएस एंट्री, परिशोधन, भूमि विवाद समाधान दिवस, सीओ मुलाकात कार्यक्रम एवं अन्य अहम बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त द्वारा सभी अंचल अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक म्यूटेशन आवेदन का निष्पादन 30 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी आवेदन को 30 दिनों से अधिक समय लग रहा है अथवा अस्वीकृत (Rejected) किया जा रहा है, तो कारणों का…
Jamshedpur. जमशेदपुर में 14 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने बारिश के साथ वज्रपात व तेज हवाएं चलने की संभावनाएं जताई है. बुधवार को भी राज्य के कई जिलों में बारिश हुई. सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है. रांची, गुमला, खूंटी और सरायकेला खरसावां में यलो अलर्ट की चेतावनी थी. पिछले 24 घंटों के दौरान जमशेदपुर में सबसे अधिक 82.6 एमएम, बहरागोड़ा में 60.2 एमएम, पूर्वी सिंहभूम में 59.2 एमएम बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अबतक (एक जून से 9…
New Delhi. रेल मंत्रालय ने सभी रेलवे जोन को निर्देश दिया है कि वे रेलवे ट्रैक के रखरखाव के लिए उस पर इंजीनियरिंग ट्रॉलियों का परिचालन शुरू करने से पहले संबंधित विभागों से पूर्व अनुमति लेने की प्रक्रिया लागू करें. मंत्रालय का यह निर्णय बिहार के कटिहार जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लगभग दो सप्ताह बाद आया है, जहां अवध असम एक्सप्रेस रखरखाव के काम में इस्तेमाल की जा रही एक ट्रॉली से टकरा गई थी, जिसमें एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे. रेलवे ट्रैक अनुरक्षक संघ के अनुसार, 20…
Mumbai. बंधन लाइफ इंश्योरेंस ने 100 वर्ष की उम्र तक कवरेज देने वाली और प्रीमियम भुगतान के एक सप्ताह के भीतर ही तत्काल आय देने वाली एक बीमा योजना पेश की है. कंपनी ने जारी बयान में कहा कि इस बीमा योजना की एक प्रमुख विशेषता ‘सुरक्षित पॉलिसी लाभ’ है. जिसके तहत बीमाधारक की पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु होने पर उसके परिवार को एकमुश्त राशि मिल जाती है. इसके साथ ही उसके परिवार को भविष्य में कोई प्रीमियम चुकाये बगैर आय और परिपक्वता लाभ मिलता रहता है.
Ranchi. पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार 9 जुलाई की रात 10 बजे रांची पहुंच गये. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. शाह 10 जुलाई को होटल रेडिसन ब्लू में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड आये हैं. बैठक की अध्यक्षता वही करेंगे. बैठक में 4 पूर्वी राज्यों (झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल) से करीब 70 प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की संभावना है. एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को राजधानी रांची में होने…
Ranchi. झारखंड में देशव्यापी आम हड़ताल और चक्का जाम आंदोलन का बुधवार को मिलाजुला असर देखा गया. श्रमिक संगठनों ने दावा किया कि चार नयी श्रम संहिताओं सहित केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बुधवार को बुलाई गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल से राज्य में कोयला, बैंकिंग और अन्य क्षेत्र प्रभावित हुए. झारखंड में करीब 500 करोड़ के कारोबार प्रभावित हुए हैं. इस राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान श्रमिक संगठनों के एक संयुक्त मंच ने किया था, जिसमें 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों के साथ स्वतंत्र अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासंघ शामिल हैं. झारखंड में इस हड़ताल को श्रमिक संगठनों, वाम दलों, सत्तारूढ़…
New Delhi. हरियाणा में अवैध ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी गतिविधियों के माध्यम से कथित तौर पर लोगों को ठगने से जुड़े एक मामले में धन शोधन निरोधक कानून के तहत एक कंपनी की 284 करोड़ रुपये से अधिक की सावधि जमा राशि (एफडी) और शेयरों के लेनदेन पर रोक लगा दी गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी. संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने मंगलवार से दो दिन तक हरियाणा के गुरुग्राम और जींद में ‘प्रोबो मीडिया टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की फर्म समेत उसके प्रवर्तक सचिन सुभाषचंद्र गुप्ता और आशीष गर्ग के…
