घाटशिला: 10 जुलाई 2025: आज घाटशिला के लिए एक गर्व का क्षण रहा जब Bebbco Toyota ने अपना नया T Sparsh सेल्स आउटलेट शहर में आरंभ किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने उद्घाटन किया. अपने संबोधन में श्री सोरेन ने कहा, “यह घाटशिला के लिए गौरवपूर्ण क्षण है कि अब हमारे शहर में प्रतिष्ठित ब्रांड Toyota की उपस्थिति हो गई है. हम बचपन में Toyota कारों को देखकर सपना देखते थे कि कभी हमारी भी हो. आज Toyota की गाड़ियाँ न सिर्फ स्टाइलिश हैं, बल्कि सुरक्षा के…
Author: News Desk
Devaghar. देवघर जिले में महीनेभर चलने वाले श्रावणी मेले का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया गया. देश के पूर्वी क्षेत्र के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक श्रावणी मेले का उद्घाटन राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने बिहार की सीमा से लगे दुम्मा स्थित कांवरियापथ पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया.शक कैलेंडर के अनुसार, यह मेला ‘श्रावण’ माह के दौरान आयोजित किया जाता है। इस वर्ष इसका आयोजन 11 जुलाई से नौ अगस्त तक होना है. मेले का उद्घाटन करने के बाद राज्य के पर्यटन मंत्री ने…
Pryagraj. प्रयागराज जंक्शन पर बुधवार रात को एक अप्रत्याशित घटना में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने एक रेलकर्मी पर रॉड से हमला कर दिया और रेलकर्मी को बचाने आए आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के एक जवान को घायल कर दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. आरपीएफ के जवानों और यात्रियों से घिरता देख आरोपी व्यक्ति ने प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर रही पूर्वा एक्सप्रेस के नीचे छलांग लगा दी, जिससे कटकर उसकी मौत हो गई, वहीं इस घटना में रेलकर्मी की भी मौत हो गई है. आरपीएफ निरीक्षक अमित कुमार मीणा ने बताया, ‘बुधवार की रात में विक्षिप्त किस्म…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को निर्वाचन आयोग को बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को जारी रखने की अनुमति देते हुए इसे ‘संवैधानिक दायित्व’ बताया. न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने हालांकि, इस कवायद के समय पर सवाल उठाया और कहा कि बिहार में एसआईआर के दौरान आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड पर दस्तावेज के तौर पर विचार किया जा सकता है. पीठ ने कहा, ‘हमारा प्रथम दृष्टया मानना है कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान आधार, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड पर दस्तावेज के…
Saraikela.सरायकेला जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा-चौका मार्ग पर गुरुवार सुबह एक ट्रक में अचानक आग लग गई. यह हादसा लखना सिंह घाटी में उस समय हुआ, जब ट्रक कांड्रा से चौका की ओर जा रहा था. घाटी के एक तीखे मोड़ पर ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गया. टक्कर के बाद हुए शॉर्ट सर्किट से ट्रक में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा ट्रक चंद मिनटों में जलकर खाक हो गया. ट्रक में आग लगते ही चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए कूदकर…
देवघर | जुलाई 2025 राजकीय श्रावणी मेला 2025 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आवश्यकताओं को केंद्र में रखते हुए प्रशासन ने इस बार तकनीक और सेवा को एक नए स्तर पर पहुंचाया है। इस वर्ष मेला क्षेत्र में AI आधारित स्मार्ट चैटबॉट सेवा की शुरुआत की गई है, जिसके माध्यम से श्रद्धालु मेला क्षेत्र से जुड़ी तमाम जानकारियां अपने मोबाइल पर तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। इस सेवा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक सुगम, सुरक्षित और जानकारीपूर्ण अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे बाबा नगरी से संतोष के साथ अपने गंतव्य की…
सरायकेला-खऱसांवा। जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को चांडिल और गम्हरिया प्रखंडों में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में संचालित स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, विज्ञान प्रयोगशाला तथा पुस्तकालय सहित विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं का स्थलीय अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न कक्षाओं में पहुँचकर छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया और गणित, विज्ञान एवं मानविकी विषयों पर लघु शिक्षण सत्र के माध्यम से उनकी विषयगत समझ और अभिवृत्ति का मूल्यांकन किया। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई से जुड़े कठिन विषयों को सरल तरीके से समझने के…
Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई.विश्लेषकों का कहना है कि शुल्क संबंधी अनिश्चितता के कारण निवेशक सतर्क हैं. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 76.99 अंक की गिरावट के साथ 83,461.90 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 23.15 अंक फिसलकर 25,452.95 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई. टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर बढ़त में रहे. एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया…
जमशेदपुर। जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में म्यूटेशन, भूमि सीमांकन, सर्टिफिकेट केस, ऑनलाइन लगान, आरसीएमएस एंट्री, परिशोधन, भूमि विवाद समाधान दिवस, सीओ मुलाकात कार्यक्रम एवं अन्य अहम बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त द्वारा सभी अंचल अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक म्यूटेशन आवेदन का निष्पादन 30 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी आवेदन को 30 दिनों से अधिक समय लग रहा है अथवा अस्वीकृत (Rejected) किया जा रहा है, तो कारणों का…
Jamshedpur. जमशेदपुर में 14 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने बारिश के साथ वज्रपात व तेज हवाएं चलने की संभावनाएं जताई है. बुधवार को भी राज्य के कई जिलों में बारिश हुई. सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है. रांची, गुमला, खूंटी और सरायकेला खरसावां में यलो अलर्ट की चेतावनी थी. पिछले 24 घंटों के दौरान जमशेदपुर में सबसे अधिक 82.6 एमएम, बहरागोड़ा में 60.2 एमएम, पूर्वी सिंहभूम में 59.2 एमएम बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अबतक (एक जून से 9…
