Author: News Desk

Medninagar.पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत हो गई. यह दर्दनाक घटना पांकी में संचालित डॉ. किरण सिंह अस्पताल में हुई, जहां कोनवाई गांव की 27 वर्षीय ममता देवी को प्रसव पीड़ा के बाद भर्ती कराया गया था. ममता देवी के पति सोनू कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह जब उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई, तो वह तुरंत उन्हें पांकी स्थित अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड जांच और कुछ दवाइयां लिखने के बाद ममता को भर्ती कर लिया. परिजनों का कहना है कि महिला…

Read More

Medninagar. पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के बंशीखुर्द में बुधवार की रात वन की जमीन पर अवैध कब्जा रोकने गई. वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया. प्रभारी वनपाल सहित सात वन कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से जख्मी ड्राइवर को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना मिलने पर मनातू पुलिस ने सभी वन कर्मियों को बाहर निकाला, जबकि हमला करने वाले ग्रामीण ट्रैक्टर को छुड़ा ले गए हैं. वन विभाग के अनुसार मनातू के प्रभारी वनपाल संजय लकड़ा को बुधवार रात गुप्त सूचना मिली थी…

Read More

Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम के सेरेंगसिया घाटी में एक जंगली हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हाथी की मौत बिजली के करंट लगने से हुई है. डीएफओ आदित्य नारायण ने बताया कि मौत की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा गया. मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा. अभी तक बिजली के करंट से मौत के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं. घटनास्थल पर डॉक्टर और बिजली विभाग की टीम भी पहुंच गई है. इधर, इससे एक सप्ताह पूर्व सारंडा जंगल में…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में एनएच-33 पर गुरुवार तड़के बड़ा हादसा टल गया, जब ओडिशा से रांची जा रही महालक्ष्मी नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों के बीच चीख-पुकार गूंजने लगी. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला और सूचना पाकर पहुंची पुलिस की मदद से उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत स्थिर बताई गई है.हादसे बाद भुवनेश्वर से रांची लौट रही महालक्ष्मी ट्रैवल्स बस का चालक फरार हो गया. इस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन…

Read More

Ranchi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को होटल रेडिसन ब्लू में मुलाकात की. 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद श्री मरांडी ने अमित शाह से मुलाकात की. दोनों के बीच वर्तमान राजनीतिक मुद्दों, सरकार के कामकाज व सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा हुई. श्री मरांडी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी थे. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी होटल पहुंच कर अलग से अमित शाह से मुलाकात की. इनके बीच झारखंड के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके बाद श्री…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कार्पोरेट सर्विसेस) डीबी सुंदरा रामम ने सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री भवन के बगल में स्थित कार पार्किंग स्थल का उदघाटन गुरुवार शाम को किया. मौके पर चीफ कारपोरेट सर्विसेस प्रणय सिन्हा, चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका और लैंड विभाग के हेड अमित सिंह भी मौजूद थे. मुख्य अतिथि डीबी सुंदरा रामम ने कहा कि किसी भी संस्था के लिए अपना प्लैटिनम जुबिली मनाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. चैंबर की बुनियाद बहुत मजबूत रही है. इसमें चैंबर के पूर्व अध्यक्षों एवं सदस्यों का योगदान रहा है. सभी को साथ लेकर चलने की संस्कृति…

Read More

Jamshedpur. बिष्टुपुर के अत्यंत व्यस्त खाऊ गली में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बेखौफ अपराधियों ने खुलेआम गोलीबारी कर दी. यहां चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि समरेश सिंह गुड्डू को गोली मार दी. घटना गुरुवार रात नौ बजे की है. घटना खाऊ गली में घटी,जहां बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को संजाम दिया. गंभीर हालत में समरेश को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है. सुखराम सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक हैं. पुलिस अपराधियों की तलाश में जमशेदपुर और सरायकेला में छापेमारी कर रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी…

Read More

New Delhi. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद ददई दुबे का गुरुवार को निधन हो गया. उनकी आयु 80 वर्ष थी और वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे. उनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा था. ददई दुबे का जन्म 1945 में गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के चोका गांव में हुआ था. उन्होंने 1973 से 1985 तक बलियारी पंचायत के मुखिया के रूप में काम किया. राजनीतिक सफर की शुरुआत 1980 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में की, लेकिन वह चुनाव हार गए. 1985 में कांग्रेस टिकट पर विश्रामपुर से पहली बार विधायक बने. 1990…

Read More

हाजीपुर |रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी सं. 22348/22347) में कोचों की संख्या बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन 11 जुलाई 2025 से 16 की बजाय 20 कोचों के साथ चलेगी। यह निर्णय उन यात्रियों के लिए राहत भरा है, जिन्हें सीट की उपलब्धता को लेकर परेशानी होती थी। अधिक कोच जुड़ने से अधिक यात्रियों को सफर का मौका मिलेगा और त्योहारों या विशेष अवसरों पर वेटिंग लिस्ट की समस्या भी कम होगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए समय रहते यह महत्वपूर्ण फैसला लिया…

Read More

पूर्वी भारत में मीडिया शिक्षा का नया केंद्र बनी श्रीनाथ यूनिवर्सिटी  जमशेदपुर. झारखंड के शैक्षणिक नक्शे पर तेजी से उभरता नाम श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, न सिर्फ तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में बल्कि पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छू रहा है. हाल ही में, विश्वविद्यालय को झारखंड की शीर्ष 3 बेहतरीन उभरती निजी विश्वविद्यालयों में स्थान मिला है, जो इसकी गुणवत्ता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है. पत्रकारिता और जनसंचार विभाग यहां की सबसे चर्चित और आकर्षक विभागों में से एक है. यह विभाग छात्रों को मीडिया के हर पहलू में व्यावहारिक और अकादमिक दृष्टि से तैयार कर…

Read More