Patna.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगजनों सहित 1.11 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,100 रुपये प्रति माह की बढ़ी हुई पेंशन राशि की पहली किस्त अंतरित की.अधिकारियों ने बताया कि यहां एक समारोह के दौरान छह विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 1,227 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई। बिहार सरकार ने 24 जून को पेंशन राशि 400 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 1,100 रुपये कर दी थी. कुमार ने इस अवसर पर कहा, बुजुर्ग समाज का एक महत्वपूर्ण अंग हैं और उनके लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना हमारी सरकार…
Author: News Desk
Bhuvaneshwar लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर छिड़े विवाद के बीच शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी आगामी विधानसभा चुनाव को ‘‘चोरी’’ करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने यहां ‘संविधान बचाओ समावेश’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के घटक दलों ने भाजपा को बिहार विधानसभा चुनाव की ‘चोरी करने’ से रोकने का फैसला किया है. गांधी ने आरोप लगाया, महाराष्ट्र की तरह, बिहार में भी चुनावों…
New Delhi.सोने में निवेश के माध्यम ‘गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड’ (ईटीएफ) में जून के दौरान 2,081 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ। यह पिछले पांच माह में सबसे अधिक मासिक निवेश है. उद्योग निकाय एम्फी ने यह जानकारी दी है. सोने की कीमतों में मजबूती, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ा है. गोल्ड ईटीएफ एक प्रकार का निवेश साधन है जो सोने को भौतिक रूप में खरीदे बिना ही कीमती धातु में निवेश करने का मौका देता है. इसे शेयरों की ही तरह खरीदा और बेचा जा सकता है. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल…
Rourkela.ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि झारसुगुड़ा जिले में बांग्लादेशी होने के संदेह में पकड़े गए 444 लोगों में से 335 के पास फर्जी भारतीय दस्तावेज़ पाए गए. उन्होंने कहा कि ओडिशा की भाजपा सरकार राज्य को अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के लिए ‘आश्रय स्थल’ नहीं बनने देगी. पुजारी ने उत्तरी संभाग के राजस्व संभागीय आयुक्त, झारसुगुड़ा के जिलाधिकारी और क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने बताया, ‘हमने पाया कि बांग्लादेशी होने के संदेह में सत्यापन के लिए पकड़े गए 444 लोगों में से 335 के पास फर्जी भारतीय…
Patna. बिहार के पटना जिले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के काफिले में अपनी कार घुसाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि व्यक्ति शराब के नशे में धुत था. सुल्तानगंज थाने के एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात उस समय हुई जब राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव जे पी गंगा पथ से गुजर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘जब वाहन अचानक काफिले में घुस गया, तो गश्त पर तैनात कर्मियों ने उसे तुरंत रोक लिया. जांच…
Giridih . कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्रभारी के. राजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि गठबंधन सहयोगी के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को बिहार विधानसभा चुनाव में लड़ने के लिए सीट मिलें. झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में प्रमुख साझेदार झामुमो का राज्य में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन है. राजू ने झारखंड के गिरिडीह जिले में पत्रकारों से कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों में झामुमो के लिए सीट सुरक्षित करने का प्रयास कर रही है. गठबंधन के हिस्से के रूप में…
Ranchi. कोल्हान के तीनों जिले समेत झारखंड के छह जिलों में 13 जुलाई को भारी बारिश होने की आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है, उनमें दक्षिणी-पश्चिमी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा और लोहरदगा शामिल है. वहीं, राज्य के चार-पांच जिलों को छोड़कर शेष सभी 19 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो रही है. वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में 158.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है. वहीं…
New Delhi.सार्वजनिक क्षेत्र के एनएचएआई ने शुक्रवार को कहा कि वाहनों की विंडस्क्रीन पर सही ढंग से फास्टैग न लगाने वाले चालकों को काली सूची में डालने से जुड़ी प्रक्रिया को मजबूत किया है. एनएचएआई ने फास्टैग को ठीक से न लगाने यानी ‘लूज फास्टैग’ की वजह से सुचारू टोल संचालन में आने वाली परेशानियों का कम करने के लिए यह कदम उठाया है. ‘लूज फास्टैग’ का मतलब ऐसे फास्टैग से है जो वाहन की विंडस्क्रीन पर सही तरीके से चिपकाया नहीं गया है, बल्कि चालक के पास हाथ में है या किसी ऐसी जगह पर रखा गया है जहां…
जमशेदपुर: जमशेदपुर को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) की स्वच्छता प्रवर्तन टीम ने आज गोलमुरी और साकची बाजार में सघन छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार के निर्देश पर की गई। छापेमारी टीम में लेखा पदाधिकारी चंद्रगुप्त अशोक वर्धन, सिटी मैनेजर श्री ज्योति पुंज, राजस्व निरीक्षक श्री प्रकाश टोप्पो सहित कई स्वच्छता कर्मी शामिल थे। टीम ने बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर दुकानों की जांच की और प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की। READ MORE :Jamshedpur…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा आयोजित 25वीं रामार्चा पूजा गुरुवार को विधि-विधान से संपन्न हो गई। बिष्टुपुर में आयोजित इस पूजन कार्य को पांच विद्वान ब्राह्मणों ने संपूर्ण कराया। पूजा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी सम्मिलित हुए। टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी.बी. सुंदर रमण, कॉरपोरेट सर्विस के चीफ प्रणय सिन्हा और टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट के प्रमुख अमित सिंह पूजा स्थल पर आए और अपनी शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद सिंह, भाजपा के अनेक वरीय नेता भी पूजा स्थल पर पहुंचे और श्री राय को अपनी शुभकामनाएं दी। अब…
