Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली. सारंडा में नक्सलियों के पांच बंकरों को ध्वस्त किया गया. वहीं, दो आइइडी बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया. मौके से दैनिक उपयोग की सामग्री व विस्फोटक बरामद हुआ. मामला छोटानागरा थाना क्षेत्र का है. जिले के एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की के लिए गोला-बारूद छिपाकर रखा है. सूचना के आधार पर जिला पुलिस व कोबरा 209 बटालियन के साथ सर्च अभियान शुरू किया गया. शुक्रवार को को पांच बंकरों से 02 आइइडी…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक अगस्त से शुरू होगा.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में यह निर्णय लिया गया. राज्य कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा, ‘मंत्रिमंडल ने छठी झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक से सात अगस्त तक आयोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सत्र के दौरान पांच कार्यदिवस होंगे. उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में एक जनवरी से छह प्रतिशत की वृद्धि को भी मंजूरी दे दी है. बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1.1. 2025 से मिलेगा. अब राज्य सरकार के कर्मियों को 246 प्रतिशत…
पटना | बिहार में मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। गणना फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि से 14 दिन पहले ही प्रदेश के लगभग 74.39% मतदाताओं ने अपने फॉर्म सफलतापूर्वक जमा कर दिए हैं। यह जानकारी भारत सरकार की प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) द्वारा जारी की गई है। बिहार के कुल 7.89 करोड़ मतदाताओं में से अब तक 5.87 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपना फॉर्म जमा किया है। यह आंकड़ा बताता है कि हर 4 में से 3 मतदाताओं ने अपने विवरण की पुष्टि कर दी है। READ MORE :Jamshedpur News…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। यह जनसंवाद कार्यक्रम पूर्णतः संवादात्मक और समाधान-केन्द्रित रहा। जनता द्वारा उठाए गए मुद्दों में सड़क अतिक्रमण, घरेलू हिंसा, जमीन विवाद, नाली निर्माण, इंटर में नामांकन की परेशानी, पुल-पुलिया निर्माण, चौकीदार परीक्षा में प्राप्तांक की जांच, लंबित म्यूटेशन, पेंशन समस्या, स्पोर्ट्स कोटा से भर्ती, राशन कार्ड में सुधार, आयुष्मान कार्ड से संबंधित शिकायतें जैसे विषय शामिल थे। READ MORE :Jamshedpur News :घाटशिला के हेरिटेज विलेज में तेजी…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला प्रखंड अंतर्गत चेंगजोड़ा गांव में बन रहे हेरिटेज विलेज प्रोजेक्ट की समीक्षा को लेकर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह परियोजना रूर्बन मिशन एवं पर्यटन विभाग के अभिसरण से संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य पर्यटन, संस्कृति और स्थानीय आजीविका को एकीकृत करना है। READ MORE :टाटानगर स्टेशन पर वाहन पार्किंग शुल्क में भारी बढ़ोतरी पर चेंबर ने जताया विरोध, आम लोगों के लिए बताया अव्यवहारिक उपायुक्त ने निर्माणाधीन हेरिटेज म्यूजियम के अधूरे कार्यों को समयसीमा के भीतर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने…
जमशेदपुर – टाटानगर रेलवे स्टेशन की वाहन पार्किंग दरों में हाल में हुई अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने गहरी आपत्ति जताई है। चेंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने इस बढ़ोतरी को आम नागरिकों के हित में “अव्यवहारिक और अन्यायपूर्ण” करार दिया है। READ MORE :Jamshedpur News : सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर JNAC की सख्ती, गोलमुरी-साकची में छापेमारी चेंबर ने इस विषय को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा को एक पत्र भेजा है और इसकी प्रतिलिपि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार और चक्रधरपुर के प्रमंडलीय…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक का यह कार्यक्रम दोपहर पौने दो बजे तक चला। रुद्राभिषेक के संपन्न होने के बाद महाप्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ। मोटे तौर पर 70 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। महाप्रसाद का आयोजन मिलानी हॉल में और सेवा सड़क (सर्विस लेन) पर किया गया था। शुक्रवार की सुबह रुद्राभिषेक की शुरुआत भगवान गणेश जी और माता अंबिका जी के पूजन के साथ हुई। इसके बाद वरुण देवता की स्थापना की गई और उनका पूजन किया गया। इसके पश्चात मात्रिका पूजन हुआ। फिर सूर्यादि नवग्रह, रक्षा विधान,…
जमशेदपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में पारदर्शिता लाने के लिए बीएलए (Booth Level Agent) की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर चर्चा करना था। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा है कि मतदाता सूची के संधारण एवं संशोधन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय हो। इसके लिए आयोग ने राजनीतिक दलों को बूथ स्तर पर अपने प्रतिनिधि यानी बीएलए नियुक्त करने की सुविधा दी है। उन्होंने…
राँची मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में झारखंड सरकार ने राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े 30 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी। बैठक में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, न्यायिक प्रणाली, पेंशन, वेतनमान एवं सेवा मामलों पर बड़े निर्णय लिए गए। READ MORE :JAMSHEDPUR : जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त ने लोगों की परेशानियों का किया निवारण सड़कों की तस्वीर बदलेगी, ₹193 करोड़ से अधिक की मंजूरी राज्य के पथ निर्माण में बड़ा निवेश करते हुए सिल्ली-बंता-हजाम टीकर-रंगामाटी सड़क (39 किमी) के लिए ₹32.70 करोड़, कुम्हरिया मोड़ से संग्रामपुर…
जमशेदपुर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी जो संवादात्मक और समाधान-केन्द्रित रहा. इस दौरान नागरिकों ने व्यक्तिगत तथा सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के संज्ञान में लाया जिनमें सड़क अतिक्रमण, घरेलू हिंसा एवं घरेलू विवाद, जमीन विवाद, अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई, नाली निर्माण, इंटर में नामांकन संबंधी दिक्कतें, भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क को हुए नुकसान, पुलिल और सड़क बनाने की मांग, चौकीदार भर्ती परीक्षा में प्राप्त अंक के जांच की मांग, लंबित म्यूटेशन की शिकायत, जमीन का लगान,पेंशन, स्पोर्टस कोटा से…
