Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :घाटशिला के हेरिटेज विलेज में तेजी से हो रहा कार्य, विश्व पर्यटन दिवस पर होगा उद्घाटन: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी
    Breaking News

    Jamshedpur News :घाटशिला के हेरिटेज विलेज में तेजी से हो रहा कार्य, विश्व पर्यटन दिवस पर होगा उद्घाटन: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी

    News DeskBy News DeskJuly 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला प्रखंड अंतर्गत चेंगजोड़ा गांव में बन रहे हेरिटेज विलेज प्रोजेक्ट की समीक्षा को लेकर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह परियोजना रूर्बन मिशन एवं पर्यटन विभाग के अभिसरण से संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य पर्यटन, संस्कृति और स्थानीय आजीविका को एकीकृत करना है।

    READ MORE :टाटानगर स्टेशन पर वाहन पार्किंग शुल्क में भारी बढ़ोतरी पर चेंबर ने जताया विरोध, आम लोगों के लिए बताया अव्यवहारिक

    उपायुक्त ने निर्माणाधीन हेरिटेज म्यूजियम के अधूरे कार्यों को समयसीमा के भीतर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने इस म्यूजियम की सुचारू संचालन के लिए स्थानीय संचालन समिति के शीघ्र गठन का निर्देश भी दिया। समिति में ग्राम प्रधान, बीडीओ घाटशिला और कला मंदिर संस्था को शामिल कर उनके माध्यम से म्यूजियम के रखरखाव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन और स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन को बेहतर तरीके से संचालित करने पर बल दिया गया।

    श्री सत्यार्थी ने कहा कि हेरिटेज विलेज का उद्घाटन विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) के अवसर पर किया जाएगा। इस परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को स्थायी रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    READ MORE :जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के आवास पर रुद्राभिषेक संपन्न,70,000 से अधिक श्रदधालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    उन्होंने साइट इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि वहां हाई मास्ट लाइट, सीसीटीवी कैमरे, स्वच्छ शौचालय एवं सूचनात्मक साइनबोर्ड की स्थापना पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी संबंधित विभागों को कार्य में तत्परता दिखाने को कहा गया ताकि तय समय पर परियोजना पूरी हो सके।

    बैठक में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, बीडीओ यूनिका शर्मा, जिला पर्यटन पदाधिकारी श्री अविनेश त्रिपाठी, कला मंदिर संस्था के प्रतिनिधि तथा तकनीकी एजेंसियों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    हेरिटेज विलेज परियोजना को जिले के ग्रामीण विकास और पर्यटन विस्तार का प्रमुख साधन माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में पूर्वी सिंहभूम को एक नई पहचान देगा।

    READ MORE :Jamshedpur Women’s University और Manipal Tata Medical College के बीच हुआ एमओयू, शोध और सामुदायिक सेवा को मिलेगा बढ़ावा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chengjoda village tourism project Eastern Singhbhum tourism news Ghatshila Heritage Village inauguration Heritage Tourism Jharkhand Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news rural tourism Jharkhand उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बोड़ाम दौरा पर्यटन से रोजगार झारखंड रूर्बन मिशन परियोजना विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम हेरिटेज विलेज घाटशिला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group