Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Women’s University और Manipal Tata Medical College के बीच हुआ एमओयू, शोध और सामुदायिक सेवा को मिलेगा बढ़ावा
    Breaking News

    Jamshedpur Women’s University और Manipal Tata Medical College के बीच हुआ एमओयू, शोध और सामुदायिक सेवा को मिलेगा बढ़ावा

    News DeskBy News DeskJuly 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर:
    जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी और मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जो कि मणिपाल अकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE) की एक घटक इकाई है, के बीच आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) का आदान-प्रदान किया गया। यह आयोजन विमेंस यूनिवर्सिटी परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें दोनों संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारी और शिक्षकगण उपस्थित थे।

    इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने की। मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज की ओर से पूर्व डीन व सलाहकार प्रो. डॉ. प्रदीप कुमार, वर्तमान डीन, ओबीजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. हरिशचंद्र बंधु, और अन्य वरिष्ठ प्रोफेसरगण कार्यक्रम में शामिल हुए।

    READ MORE :ऐसे गांवों की सूची 14 जुलाई तक बनाये जहां अब तक स्वयं सहायता समूह का गठन नहीं हुआ : डीसी

    इस अवसर पर डॉ. अंजिला गुप्ता ने दोनों संस्थाओं को इस महत्वपूर्ण समझौते के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे एक शैक्षणिक एवं सामाजिक दृष्टि से मील का पत्थर बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सहयोग से दोनों संस्थाएं शोध, फैकल्टी एक्सचेंज, सामुदायिक आउटरीच प्रोग्राम्स और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगी।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रदीप कुमार और डॉ. हरिश्चंद्र बंधु ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे दोनों संस्थाओं के बीच सार्थक और दीर्घकालिक संबंध विकसित होंगे। इस MOU से छात्रों और फैकल्टी को इंटर-डिसिप्लिनरी एक्सपोज़र मिलेगा और दोनों संस्थाएं एक-दूसरे की विशेषज्ञता से लाभान्वित होंगी।

    इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कई विभागों के प्रमुख व शिक्षकगण जैसे डॉ. रमा सुब्रह्मण्यन, डॉ. राजेन्द्र कुमार जायसवाल, प्रो. सैयद इरफान अली, प्रो. जरीना बेगम, डॉ. स्वाति शिखा उपस्थित रहे।

    READ MORE :Jamshedpur News : सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर JNAC की सख्ती, गोलमुरी-साकची में छापेमारी

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय की IQAC डायरेक्टर डॉ. रत्ना मित्रा ने प्रस्तुत किया। साथ ही अन्य शिक्षकगण – डॉ. सलोनी कुजूर, डॉ. अन्नपूर्णा झा, डॉ. कामिनी, डॉ. अमृता कुमारी, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. सनातन दीप, डॉ. पुष्पलता एवं श्रीमती संचिता गुहा भी मौजूद रहीं।

    यह समझौता ज्ञापन शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और सहयोग का एक नया अध्याय लिखेगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    higher education partnership India Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Jamshedpur Women’s University MOU JAMU MOU with Manipal Manipal MAHE agreement medical research collaboration India जमशेदपुर शिक्षा समाचार फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम मणिपाल अकेडमी मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज समझौता महिला विश्वविद्यालय एमओयू 2025 सामुदायिक सेवा सहयोग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group