Author: News Desk

जमशेदपुर : बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), पूर्वी सिंहभूम ने राजमिस्त्री कार्य में अनुभवी प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. चयनित प्रशिक्षक ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे. योग्यता में 5 वर्षों का अनुभव आवश्यक है. 12वीं पास, ITI/पॉलिटेक्निक से सेवानिवृत्त, B.Tech (सिविल) वाले अभ्यर्थी, प्रमाणित प्रशिक्षक व सिविल कार्यों का अनुभव रखने वाले पूर्व सैनिक आवेदन कर सकते हैं. संस्थान के समन्वयक के अनुसार, यह नियुक्ति न केवल प्रशिक्षकों को ग्रामीण विकास में योगदान का अवसर देगी, बल्कि प्रशिक्षुओं को भी वास्तविक कार्य अनुभव आधारित प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे उनका आत्मविश्वास और…

Read More

जमशेदपुर : साकची स्थित बंगाल क्लब परिसर में जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति द्वारा शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गयी. इसमें समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता ने दो वर्षों से चल रही सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी. बताया कि समिति सफलतापूर्वक धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सरोकारों में भी अपनी अहम भूमिका निभा रही है. इसी कड़ी में आगामी 13 जुलाई (रविवार) को बंगाल क्लब में एक दिवसीय महारक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो प्रातः 9 बजे से संध्या 4 बजे तक चलेगा. इस शिविर में शहर की तमाम दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधि हिस्सा…

Read More

चंडिल : सरायकेला जिला के आसनबनी एमबीएनएस समूह के शैक्षणिक विभाग और नर्सिंग विभाग के एनएसएस सेल ने वन महोत्सव के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का विषय “एक पौधा माँ के नाम” था. मुख्य अतिथि आईएफएस शबा आलम अंसारी ने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और वन संरक्षण के महत्व के बारे में बताया. कार्यक्रम में निदेशिका डॉ. अनुपा सिंह ने स्वागत भाषण दिया और वन महोत्सव के महत्व के बारे में बताया. बड़ी संख्या में छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया और पौधारोपण किया. शबा आलम अंसारी…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी और मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जो कि मणिपाल अकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE) की एक घटक इकाई है, के बीच आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) का आदान-प्रदान किया गया। यह आयोजन विमेंस यूनिवर्सिटी परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें दोनों संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारी और शिक्षकगण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने की। मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज की ओर से पूर्व डीन व सलाहकार प्रो. डॉ. प्रदीप कुमार, वर्तमान डीन, ओबीजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. हरिशचंद्र बंधु, और अन्य वरिष्ठ प्रोफेसरगण कार्यक्रम में शामिल हुए। READ MORE…

Read More

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), पलाश तहत संपादित कार्यों की मासिक समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में सहायक समाहर्ता श्री सिद्धांत कुमार, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री आशियानी मड़की, सभी जिला प्रबंधक, सभी प्रखंडों के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, तथा जिला स्तर की तकनीकी टीम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. उक्त बैठक में उपायुक्त के द्वारा ग्रामीण आजीविका को सशक्त करने हेतु पलाश परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन का विस्तार से अवलोकन कर कई महत्वपूर्ण…

Read More

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री चंदन कुमार के निर्देशन में जिला समाहरणालय परिसर के दीवारों का सुन्दरीकरण कार्य किया जा रहा है. इसके तहत परिसर के भीतरी दीवारों पर जिले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत आधारित कलाकृतियों को उकेरा जाना है, साथ ही जिले में अवस्थित सभी 18 प्रखंडों का रूट मैप, स्थानीय कलाकृति, नृत्य या वाद्ययंत्र के चित्रों को भी अंकित किया जाएगा. इस संबंध में बताया गया कि जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि समाहरणालय आने वाला प्रत्येक व्यक्ति परिसर के दीवारों पर अंकित कलाकृतियों को देख कर, जिला से संबंधित अपनी जानकारी बढ़ा सकते…

Read More

Devghar. भगवान शिव की आराधना का पवित्र माह श्रावण की शुक्रवार से शुरुआत हो गई. यह 9 अगस्त तक चलेगा. इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे. पहला सोमवार 14 जुलाई को आएगा. इसी दिन सावन का पहला व्रत रखा जाएगा. मान्यता है कि सावन के पहले सोमवार का विशेष महत्व होता है. वहीं, सावन पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए शुक्रवार को आम श्रद्धालुओं और कांवरियों की कतार लग गई. आज सुबह तीन बजे मंदिर का पट खुला. कांचा जल स्नान ओर पारंपरिक सरदारी पूजा विधान से भगवान भोले नाथ की पूजा की गई. इसके…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के हरहरगुट्टू में आनंद भारद्वाज (19) ने फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया. मोबाइल फोन छीने जाने से वह गहरे मानसिक तनाव में था. आनंद को मोबाइल गेम खेलने की लत लग गई थी. वह देर रात तक गेम खेलता रहता था. परिवार ने उसे गेम खेलने से मना किया और मोबाइल छीन लिया. मृतक के चाचा राजेश भारद्वाज ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है. आनंद के पिता पिछले 10 सालों से पैरालिसिस के मरीज हैं और घर पर ही रहते हैं. उसका बड़ा भाई चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहा है. घटना से पहले आनंद…

Read More

New Delhi. भारत अब किसी भी अन्य देश की तुलना में तेज़ भुगतान करता है और इसका ‘श्रेय एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) को जाता है. अंतरराष्टीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने एक लेख में यह जानकारी देते हुए बताया है कि भारत मे डेबिट और क्रेडिट कार्ड सहित अन्य साधनों का उपयोग घट रहा है. यूपीआई एक त्वरित भुगतान प्रणाली है जिसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से अंतर-बैंक लेनदेन की सुविधा के लिए विकसित किया गया है. आईएमएफ के वित्तीय प्रौद्योगिकी लेख ‘बढ़ते खुदरा डिजिटल भुगतान: इंटरऑपरेबिलिटी का मूल्य’ में कहा गया है कि 2016…

Read More

Latehar.लातेहार पुलिस ने छापेमारी कर कुख्यात अपराधकर्मी राहुल सिंह गिरोह के छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से पुलिस ने दो देशी पिस्तौल और छह जिंदा गोलियां बरामद की. गिरफ्तार अपराधियों में मोहम्मद शाहिद अंसारी ,शमशाद अंसारी, मुजम्मिल अंसारी लोहरदगा के रहने वाले हैं. तरुण यादव और मनोज तूरी चंदवा लातेहार के रहने वाला है. वही नितेश उरांव गुमला का रहने वाला है. शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि उन्‍हें सूचना मिली कि कुख्‍यात अपराधी राहुल सिंह के इशारे पर कुछ अपराधी हथियारों के साथ लैश होकर चंदवा के चिरो मोड़…

Read More