जब विमान ने उड़ान भरी उस समय सह-पायलट विमान उड़ा रहा था और कप्तान कर रहा था निगरानी मुख्य पायलट के पास 15,638 घंटे से अधिक, फर्स्ट ऑफिसर के पास 3,403 घंटे से अधिक का था अनुभव New Delhi. एअर इंडिया की उड़ान एआई-171 के दोनों इंजन में ईंधन पहुंचाने वाले स्विच बंद हो गए थे और इसके बाद पायलटों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई, जिसके कुछ ही सेकंड बाद विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में कहा गया है कि एक पायलट ने दूसरे से पूछा कि…
Author: News Desk
Raigarh.ओडिशा के रायगढ़ जिले में एक आदिवासी जोड़े को सामुदायिक परंपराओं के विरुद्ध विवाह करने पर दंड के रूप में कथित तौर पर खेत जोतने के लिए मजबूर किया गया. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कथित घटना बुधवार को कल्याणसिंहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंजामाजोडी गांव में हुई. घटना का एक कथित वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें युवक और युवती को बैलों की तरह घुमाया जा रहा है और ग्रामीणों तथा समुदाय के बुजुर्गों के सामने उनसे खेत जोतने को कहा जा रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, इस जोड़े ने कथित…
Jamshedpur. चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि और बालू कारोबारी समरेश सिंह उर्फ गुड्डू (37) पर बिष्टुपुर के खाऊ गली में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी घटनास्थल से ही की गई, जहां वे मौजूद थे. वहीं, घटना में शामिल अन्य छह से सात आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमले की साजिश चक्रधरपुर में रची गई थी, जिसमें आदित्यपुर और जमशेदपुर के युवकों ने मिलकर हिस्सा लिया. वारदात से ठीक पहले सभी आरोपी…
Jamshedpur. बिष्टूपुर में गोलीबारी की घटना के 24 घंटे बाद बागबेड़ा के कीताडीह साईं कॉम्प्लेक्स के पास एक युवक को गोली मार दी गई. बाइक सवार बदमाशों ने आशीष कुमार भगत को गंभीर रूप से घायल कर दिया. गत गुरुवार को बिष्टुपुर में चक्रधरपुर विधायक के प्रतिनिधि को गोली मारी गयी थी. बिष्टूपुर में गुरुवार की रात हुई फायरिंग की घटना के 24 घंटे बाद ही शुक्रवार रात बागबेड़ा के कीताडीह साईं कॉम्प्लेक्स के पास युवक को गोली मार दी गई. बाइक सवार बदमाशों ने एलबीएसएम कॉलेज रोड निवासी आशीष कुमार भगत को गोली मार दी और फरार हो गए.…
Jamshedpur. टेल्को थाना क्षेत्र के बजरंगी बागान में गुरुवार की रात 16 वर्षीय किशोर ऋतुराज सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गयी. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक के पिता ने बताया कि वे अपनी पत्नी को ट्रेन पकड़वाने टाटानगर स्टेशन छोड़ने गए हुए थे, जब वे वापस लौटे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था. आवाज़ देने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. आशंका होने पर वे छत के रास्ते से घर के भीतर झांके तो देखा कि उनका बेटा कमरे…
Dhanbad.धनबाद से आयी एसीबी की टीम ने गावां प्रखंड के हल्का नंबर 8 एवं 9 सेरुआ व सांख में पदस्थापित हल्का कर्मचारी आलोक शंकर त्रिगुणायत को 20 हजार रुपये घूस लेते उसके किराये के मकान से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. कर्मचारी उक्त मकान में किराये पर रहता था. कर्मचारी ने सांख निवासी राजू प्रसाद यादव के दाखिल-खारिज करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की थी. सांख में गायत्री देवी के नाम से खाता संख्या 194 प्लॉट संख्या 194 व 280 रकबा 18.64 डिसमिल जमीन है, जिसका दाखिल खारिज करने के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया गया था. इसके बाद…
Ranchi. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री ददई दुबे का पार्थिव शरीर शुक्रवार को रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय लाया गया. उनका दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था. पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी. कांग्रेस नेता ने बताया कि पार्टी के मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने ददई दुबे के नाम से मशहूर पूर्व मंत्री को यहां श्रद्धांजलि दी. दुबे का पार्थिव शरीर पहले रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे लाया गया, जहां झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री…
Medninagar. डालटेनगंज के भाजपा विधायक आलोक चौरसिया के दो नाती और एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई. जबकि विधायक आलोक चौरसिया के दामाद और मृतक महिला के पति की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर पथरा और बासडीह गांव की है.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये बच्चे नरसिंहपुर पथरा गांव में सांप के काटने से मर गए, जबकि एक अन्य घटना बंसडीहा गांव में हुई. उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे भाजपा विधायक आलोक चौरसिया के के रिश्तेदार हैं. विधायक ने संवाददाताओं को बताया कि बृहस्पतिवार को जब बच्चे अपने…
Narayanpur.. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 22 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से कुछ पर कुल 37.50 लाख रुपये का इनाम था. उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 22 नक्सलियों में आठ महिला नक्सली भी शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में डिवीजनल कमेटी सदस्य मनकू कुंजाम उर्फ सुखलाल (33) पर आठ लाख रुपये, एरिया कमेटी सदस्य हिड़मे कुंजाम (28), मिलिशिया कमांडर पुन्ना लाल उर्फ बोटी (26) और सनीराम कोर्राम उर्फ धर्मू (25) पर पांच-पांच लाख…
New Delhi. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ने शुक्रवार को घोषणा की कि टूर्नामेंट के आयोजकों और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के बीच ‘मास्टर राइट्स एग्रीमेंट’ (एमआरए) के नवीनीकरण को लेकर अनिश्चितता के कारण 2025-26 सत्र को स्थगित कर दिया गया है. देश की शीर्ष स्तरीय फुटबॉल लीग आमतौर पर सितंबर से अप्रैल तक चलती है. आईएसएल का आयोजन करने वाली ‘फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड’ (एफएसडीएल) और एआईएफएफ के बीच मौजूदा एमआरए (मास्टर अधिकार समझौता) आठ दिसंबर 2025 को समाप्त होने वाला है. तब तक आईएसएल का तीसरा महीना शुरू हो जाएगा. एफएसडीएल ने आईएसएल के सभी क्लबों को लिखे…
