Author: News Desk

Jamshedpur.आद्रा डिवीजन में विकास कार्यों के कारण टाटानगर से होकर चलने वाली ट्रेन नंबर 18019/18120 झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस 14 जुलाई और 16 जुलाई को रद्द रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर-68056 टाटा-आसनसोल मेमू क्रमशः 14 जुलाई, 17 जुलाई और 20 जुलाई को आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट होगी. ट्रेन नंबर- 68055 आसनसोल-टाटा मेमू 15 जुलाई व 19 को आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट होगी. इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया गया है. वहीं, हटिया खड़गपुर ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिए जाने के कारण कुछ…

Read More

Jamshedpur: चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि को गोली मारने के मामले का उद्भेदन जमशेदपुर पुलिस ने शनिवार को कर दिया. बिष्टुपुर थाना पुलिस ने गुरुवार की रात खाऊ गली में हुए गोलीकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन जिंदा गोली और मोटरसाइकिल बरामद की गई है. गिरफ्त में आए युवकों में बागबेड़ा निवासी बादल कुमार प्रसाद उर्फ काला, कीताडीह निवासी पवन कुमार और मोहम्मद वाजिद उर्फ हबलु शामिल है. मालूम हो कि…

Read More

Ranchi.भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जमशेदपुर समेत झारखंड के कुछ हिस्सों में 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश होने के पूर्वानुमान मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में 13 जुलाई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. वहीं, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में 14 जुलाई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, 15 जुलाई को देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज जिलों में भारी…

Read More

Supoul. बिहार के सुपौल जिले में एक समारोह में कथित तौर पर नशे की हालत में पहुंचने पर एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. नीतीश कुमार सरकार ने अप्रैल 2016 में बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया था. जिलाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि सुपौल के जिला मत्स्य अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. कुमार ने कहा, अधिकारी एक सरकारी समारोह में नशे में धुत होकर पहुंचे. कार्यक्रम में राज्य के एक मंत्री भी शामिल हुए थे. मुझे संदेह हुआ और मैंने…

Read More

Patna. बिहार की राजधानी पटना के रानीतालाब इलाके में शनिवार को एक कार के नहर में गिर जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. मृतकों की पहचान निर्मला देवी (52), नीतू सिंह (35) और अष्टित्वा सिंह (10) के रूप में हुई है. यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे सराय गांव में हुई. रानीतालाब थाने के प्रभारी प्रमोद कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘छत्तीसगढ़ से एक ही परिवार के पांच सदस्य कार में यात्रा कर रहे थे. चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया…

Read More

Dhanbad. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 अगस्त 2025 को धनबाद दौरे पर आएंगी। वे यहां भारतीय खान उद्योग संस्थान (आईआईटी) आईएसएम के 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी. इस समारोह में देशभर के करीब 2000 छात्रों को उनकी डिग्रियां प्रदान की जाएंगी. सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति भवन ने आईआईटी-आईएसएम को इस बात की सूचना दी है कि राष्ट्रपति मुर्मू इस विशेष अवसर पर शामिल होंगी. इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे. समारोह का आयोजन संस्थान के ओपन एयर थिएटर में होगा.…

Read More

Chandil. सरायकेला-खरसावां जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है. ACB की जमशेदपुर टीम ने चांडिल अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी शनि बर्मन को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. मामला खतियानधारी राजेश हेम्ब्रम की शिकायत से शुरू हुआ. राजेश ने अपना नाम ऑनलाइन पंजी-2 में दर्ज कराने के लिए अंचल कार्यालय का संपर्क किया था. राजस्व कर्मचारी शनि बर्मन ने इस काम के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी. राजेश ने एसीबी जमशेदपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई जैसे…

Read More

Chaibasa : चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों और पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर करारा प्रहार किया है. पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, CRPF और झारखंड जगुआर के संयुक्त अभियान के दौरान पांच नक्सली बंकरों को ध्वस्त कर दिया गया. वहीं, दो शक्तिशाली IED, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, वॉकी-टॉकी सेट, सेफ्टी फ्यूज, एरो बम असेंबली, इलेक्ट्रिक वायर, सिरिंज मैकेनिज्म, काली और हरी नक्सली यूनिफॉर्म, एम्युनिशन पाउच सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. दोनों IED को बम निरोधक दस्ता की मदद से स्पॉट पर ही डिफ्यूज कर दिया गया. चाईबासा पुलिस कप्तान राकेश रंजन…

Read More

Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपने ग्राहक को ऋण देते समय भारत में विदेशी निवेश से संबंधित कुछ मानदंडों के उल्लंघन के लिए निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक पर 4.88 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. केंद्रीय बैंक ने ‘भारतीय रिजर्व बैंक (डिजिटल ऋण) निर्देश, 2025’ के कुछ प्रावधानों का पालन न करने के लिए गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड पर भी 2.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. एचडीएफसी बैंक पर जुर्माने के संबंध में आरबीआई ने कहा कि उसने बैंक को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया था, जिसके जवाब में बैंक ने लिखित उत्तर…

Read More

New Delhi. रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को संजय कुमार श्रीवास्तव को दक्षिण मध्य और विवेक कुमार गुप्ता को पश्चिमी जोन का महाप्रबंधक नियुक्त किया. मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि संजय कुमार श्रीवास्तव आईआरएमएस (भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा) को दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी मिली है. वह वर्तमान में कोर (केंद्रीय रेलवे विद्युतीकरण संगठन) के महाप्रबंधक हैं . इसी तरह के एक आदेश में विवेक कुमार गुप्ता को पश्चिम रेलवे का महाप्रबंधक नियुक्त करने की घोषणा की गई। वह वर्तमान में ‘नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल)’ के प्रबंध निदेशक…

Read More