जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने नई शिक्षा नीति के आलोक में राजभवन द्वारा जारी पूर्व के आदेश में संशोधन कर बारहवीं कक्षा के छात्रों को उन्हीं महाविद्यालयों में पढ़ाई जारी रखने से संबंधित शनिवार को जारी नए आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने इसके लिए राज्यपाल और राज्य के स्कूली शिक्षामंत्री रामदास सोरेन को हार्दिक धन्यवाद दिया है। READ MORE :जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में मधुमेह रोग जाँच शिविर का आयोजन सरयू राय ने कहा कि छात्रों, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति बिना पूरी तैयारी के लागू करने के शपथ पत्र पर राजभवन…
Author: News Desk
जमशेदपुर। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के हेल्थ एंड वेलनेस कमिटी एवं लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर फेमिना के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 12 जुलाई को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के सभागार में एक मधुमेह रोग जांच शिविर एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। डॉ० अशोक कुमार रवानी ने स्वागत संबोधन दिया। डॉ० शुभाशीष देव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने नियमित जीवन में शारीरिक गतिविधि एवं खान-पान के महत्व को बताया तथा जीवन शैली को बदलने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की ओर से बॉटनी विभागाध्यक्ष प्रो० बृजेश कुमार, रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष एवं आईक्युएसी कॉर्डिनेटर डॉ० नीता सिंहा, वाणिजय विभाग की डीन डॉ०…
Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ को नशाखुरानी गिरोह के खिलाफ बड़ सफलता मिली है. यहां अारपीएफ ने कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े दो लोगोंे को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों आरोपी जामताड़ा जिले के निवासी हैं, जो ट्रेनों और प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों से दोस्ती कर उन्हें नशीली दवा खिलाकर उनका सामान चुरा लेते थे. बीते कुछ महीनों में चक्रधरपुर रेल मंडल में नशाखुरानी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गयी थी. इस पर सख्त कदम उठाते हुए आरपीएफ कमांडेंट पी. शंकर कुटी ने विशेष गश्त और निगरानी के निर्देश जारी किये. इसी क्रम में टाटानगर रेलवे स्टेशन के…
Ranchi.अपराध अनुसंधान विभाग( सीआईडी) ने बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा स्थित करीब 100 एकड़ से अधिक वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री मामले में कार्रवाई की है. शनिवार को सीआईडी की टीम में कार्रवाई करते हुए किंगपिन इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों की गिरफ्तारी तेतुलिया मौजा में बेशकीमती करीब एक सौ एकड़ जमीन का फर्जीवाड़ा कर दस्तावेज बनाकर हड़पने और बेचने के मामले में हुई है. इस मामले की जांच और कार्रवाई सीआईडी के साथ ईडी भी कर रही है. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में भी मामले की सुनवाई हो रही है. सुप्रीम कोर्ट में…
Baleshwar. ओडिशा के बालेश्वर जिले के एक महाविद्यालय की छात्रा ने यौन उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर शनिवार को कथित तौर पर शैक्षणिक संस्थान परिसर में खुद को आग लगा ली और इस घटना में वह 90 प्रतिशत तक जल गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि छात्रा ने एक शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया कि छात्रा को बचाने का प्रयास करने वाले एक अन्य छात्र भी झुलस गया है और दोनों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि बाद में छात्रा को बेहतर इलाज के…
Chaibasa. झींकपानी थाना क्षेत्र के असुरा गांव में 17 वर्षीय किशोरी ने घर में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. किशोरी महिला कॉलेज चाईबासा में इंटरमीडिएट की छात्रा थी. घटना शनिवार दोपहर की है. मृतका राधिका गोप असुरा निवासी कृष्णा गोप की बेटी थी. परिजनों ने आनन-फानन में किशोरी को उतार कर सदर अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि किशोरी घर में अकेली थी. उसका भाई नहाने गया था और घर के लोग काम पर गये थे. जब उसका भाई नहा कर घर आया तो घर…
Medninagar. पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह पलामू से होकर गुजरी. रांची से सड़क मार्ग द्वारा मेदिनीनगर पार्थिव शरीर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों की भारी भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी. चंद्रशेखर आजाद चौक, रेड़मा में पार्थिव शरीर पहुँचने पर फूल माला अर्पित कर ददई बाबा अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा, ददई दुबे आपका नाम रहेगा सरीखे नारे लगाए. इसके बाद पार्थिव शव पलामू कांग्रेस भवन लाया गया, जहां पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने…
Patna. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को एक इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता से जान से मारने की धमकी मिली है. यह जानकारी उनकी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शनिवार को दी. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट द्वारा पटना के साइबर पुलिस थाने में दर्ज करायी गई शिकायत का एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया. भट्ट ने अपनी शिकायत में ‘टाइगर मेराज इदरीसी’ नामक एक व्यक्ति की पोस्ट का हवाला दिया, जिसने हाजीपुर के सांसद को ‘बम से उड़ाने’ की धमकी दी है. थाना प्रभारी (एसएचओ) ने शिकायत मामले में जांच का आदेश दिया है. भट्ट ने…
Jamshedpur. बागबेड़ा के कीताडीह ग्वाला पट्टी में शुक्रवार देर रात कुछ युवकों ने आशीष कुमार भगत को गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. तत्काल उसे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों की सलाह के बाद शनिवार देर शाम परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के एक निजी अस्पताल ले गए. गोली आशीष की छाती में लगी है और अब तक शरीर के अंदर ही फंसी हुई है. बागबेड़ा थाना में इस मामले को लेकर गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.…
Mandu. मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा मोड़ के पास बीती रात चरही ओपी में तैनात पुलिस जवान की मौत डीजल चोर का पीछा करने के दौरान कंटेनर पलटने से दब कर हो गयी. मांडू पुलिस ने कंटेनर को सीधा कर शव बाहर निकाला. घटना में जवान का एक हाथ शरीर से अलग हो गया था. चरही पुलिस शनिवार की रात करीब दो बजे 15 माइल के आसपास गश्त कर रही थी. इसी बीच, गश्त में शामिल पुलिस कर्मियों ने डीजल चोर गिरोह को डीजल चोरी करते देखा. पुलिस को देख डीजल चोर अपने वाहन से रामगढ़ की ओर भागने लगे.…
