Latehar.लातेहार पुलिस ने लोहरदगा पुलिस के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाकर पेशरार थाना क्षेत्र से माओवादी नक्सली जगन लोहरा को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली माओवादी कमांडर नकुल यादव और छोटू खरवार का काफी विश्वसनीय सहयोगी था. रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी भरत राम ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने नक्सली जगन को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली जगन लोहरा अपने गांव लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र अंतर्गत करंज टोली आया हुआ है. सूचना के बाद थाना प्रभारी धीरज कुमार के…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात ऑटो चोरी का प्रयास नाकाम कर दिया गया. यहां ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 स्थित अहतेमात हाइट्स फ्लैट के पास से रात 11 बजे ऑटो चोरी हो गयी थी.ऑटो मालिक ने बताया कि रोज की तरह वाहन पार्क कर वह घर चला गया था, लेकिन देर रात बाहर आने पर ऑटो गायब मिला. तत्काल स्थानीय लोगों को सूचना दी गई. खोजबीन के दौरान पता चला कि दो युवक ऑटो लेकर नेचर पार्क की ओर भागे हैं. ऑटो मालिक और कुछ लोग पीछा करते हुए नेचर पार्क पहुंचे, जहां चोर तेजी…
Ranchi.ट्रेन संख्या 08610/08609 रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के मार्ग, समय सारणी और परिचालन दिवस में बदलाव किया गया है. ट्रेन संख्या 08610 रांची- भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 12 जुलाई से 11 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार और सोमवार को रांची से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन मूरी, धनबाद, जसीडीह, किऊल, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर जाएगी. ट्रेन रांची से 23.00 बजे खुलेगी और मूरी 00.05 बजे पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 08609 भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल 13 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी और देवघर, जसीडीह, किऊल, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मूरी होते हुए रांची…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते को ‘‘असामाजिक तत्वों’’ ने हैक कर लिया है. सोरेन इस समय अपने पिता एवं झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के इलाज के सिलसिले में दिल्ली में हैं. सोरेन ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा, झामुमो के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते को असामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया है. मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस को कार्रवाई शुरू करने का निर्देश देते हुए कहा, ‘‘इस मामले पर संज्ञान लें, इसकी जांच करें और तत्काल कार्रवाई करें.
New Delhi. अरबपति उद्योगपति अनिल अग्रवाल की खनन कंपनी वेदांता द्वारा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चंदा राशि 2024-25 में चार गुना होकर 97 करोड़ रुपये रही है. कंपनी की ताजा वार्षिक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है. कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में कुल 157 करोड़ रुपये का राजनीतिक चंदा दिया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 97 करोड़ रुपये था. रिपोर्ट के अनुसार, एक तरह जहां भाजपा को दिया गया चंदा चार गुना हो गया, वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को चंदा घटकर सिर्फ 10 करोड़ रुपये रह गया. बीते वित्त वर्ष में कंपनी ने भारतीय…
जमशेदपुर,।टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच), जमशेदपुर की कैथ लैब ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर चिकित्सा सेवा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार करते हुए अपनी दशकभर की यात्रा का जश्न मनाया। इस अवसर पर एक भव्य समारोह शहर के एक होटल में आयोजित हुआ, जहां टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी. बी. सुंदरा रामम मुख्य अतिथि थे, जबकि टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टी. वी. नरेंद्रन के वीडियो संदेश से हुई, जिसमें उन्होंने टाटा मेन हॉस्पिटल की इस पहल को…
देश की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को अब नई पोस्टिंग मिल गई है. उन्हें रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया है. खास बात है कि आईपीएस मिश्रा आरपीएफ की डीजी बनने वाली पहली महिला अधिकारी हैं. मिश्रा 1993 बैच की मध्यप्रदेश कैडर की आईपीएस ऑफिसर हैं. कार्मिक मंत्रालय ने इस बारे में आदेश जारी करके जानकारी दी है. उन्होंने आदेश में कहा कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 अक्टूबर 2026 तक मिश्ना को इस पद पर नियुक्त किया है. मिश्रा वर्तमान महानिदेशक मनोज यादव से पदभार ग्रहण करेंगी. 31 जुलाई को उन्हें सेवानिवृत्त होना…
पटना। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बिहार में मतदाता सूची अद्यतन की प्रक्रिया को नए स्तर पर पहुंचाते हुए अब तक कुल 6.32 करोड़ मतदाताओं के गणना फॉर्म एकत्रित कर लिए हैं। यह आंकड़ा कुल मतदाताओं का 80.11% है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।77,895 बीएलओ और 20,603 नव-नियुक्त बीएलओ के साथ, यह कार्य राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में तेजी से चल रहा है। इसके अतिरिक्त, 38 जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ), निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) और 963 सहायक ईआरओ (एईआरओ) इस कार्य की निगरानी कर रहे हैं। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :कोवाली और पांडरसोली में दो…
जमशेदपुर। पोटका विधानसभा क्षेत्र के लाइफ लाइन माने जाने वाले कोवाली से डुमरिया तक की मुख्य सड़क पर नौ उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। कुल 17 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इन पुलों में से दो पुलों का विधिवत शिलान्यास शनिवार को कोवाली और पांडरसोली गांव में किया गया। पोटका विधायक संजीव सरदार ने सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत आवश्यक है। वर्षों से…
आदित्यपुर। आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (ASIA) के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन पदाधिकारी एस.एन. खंडेलवाल और सरोजकांत झा की देखरेख में संपन्न हुई। READ MORE :Jamshedpur News :अब 12वीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई उनके ही महाविद्यालयों में बरकरार रहेगी,रंग लाया जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय का प्रयास अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सबसे प्रतिष्ठित पद अध्यक्ष के लिए दो प्रमुख उद्यमियों ने दावेदारी पेश की है। इंदर कुमार अग्रवाल और संतोष कुमार खेतान के बीच सीधा मुकाबला…
