New Delhi. निर्वाचन आयोग के क्षेत्रीय अधिकारियों ने बिहार में मतदाता सूची के जारी के गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर जाकर जांच की और इस दौरान ‘बड़ी संख्या में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमा’ के लोग मिले हैं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि उचित जांच के बाद 30 सितंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में अवैध प्रवासियों के नाम शामिल नहीं किए जाएंगे. निर्वाचन आयोग अंततः पूरे भारत में मतदाता सूचियों का एक विशेष गहन पुनरीक्षण करेगा ताकि विदेशी अवैध प्रवासियों के जन्मस्थान की जांच करके उन्हें बाहर निकाला जा सके. बिहार में…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड सरकार ने राज्य के पहले टाइगर सफारी की स्थापना के लिए बिहार के राजगीर मॉडल को अपनाने का निर्णय लिया है. कभी माओवाद से प्रभावित रहे पलामू क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.अधिकारी ने बताया कि पलामू बाघ अभयारण्य (पीटीआर) में फिलहाल पांच बाघ हैं. उन्होंने कहा, ‘पलामू बाघ अभयारण्य में टाइगर सफारी विकसित करने के लिए राजगीर मॉडल को अपनाने का निर्णय लिया गया है. प्रस्ताव को पहले राज्य वन्यजीव बोर्ड मंजूरी के लिए भेजा जाएगा और इसके बाद इसे केंद्रीय चिड़ियाघर…
जमशेदपुर। सी पी समिति मध्य विद्यालय प्रबन्धन समिति केबुल बस्ती का आज कमिटी विस्तार नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया, कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक पूर्णिमा साहू और भूपेंद्र लोधी(चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर, आर के एफ एल) ने माता सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जन और शिक्षकों को संबोधित करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ी समाज का शिक्षा का यह मंदिर समाज की विरासत है इसे संजोना और सवारने की जिम्मेवारी पदाधिकारियों की है, आजादी के पहले जब हमारे पूर्वजों ने इस विद्यालय की स्थापना की थी तब…
Patna : पटना में महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की मतदाता सत्यापन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में फॉर्म बिना दस्तावेज, बिना OTP और बिना फिंगरप्रिंट के ही जमा किए जा रहे हैं. तेजस्वी ने पटना के अटल पथ पर फेंके गए फॉर्म का वीडियो दिखाया और कहा कि BLO खुद ही फर्जी तरीके से फॉर्म भर रहे हैं. तेजस्वी ने दावा किया कि चुनाव आयोग का 80% सत्यापन का आंकड़ा सिर्फ दिखावा है और आयोग जिलावार या ब्लॉकवार कोई विवरण नहीं दे रहा है. उन्होंने कहा…
Ranchi : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब विदेशी शराब से लदा एक वाहन अचानक पलट गया. वाहन पलटते ही उसमें लदी शराब की पेटियां और बोतलें सड़क पर बिखर गईं. यह देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और शराब उठाने की होड़ मच गई. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों ने शराब की पेटियां उठाकर भागना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने बोतलें अपने बैग और कपड़ों में छिपाकर ले जाने की कोशिश भी की. अफरा-तफरी के माहौल में कई बोतलें टूट गईं,…
Ranchi : झारखंड की कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है । इस मामले में मंत्री के आप्त सचिव मनोरंजन कुमार ने रांची साइबर थाना में शिकायत दर्ज की है। शिकायत में कहा गया है कि हैकर द्वारा मंत्री के अकाउंट्स का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे उनकी निजी जानकारी और राजनीतिक छवि को नुकसान हो सकता है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया कंपनियों से जानकारी मांगी है ताकि हैकर की पहचान की जा सके। शिकायत में अकाउंट्स को तुरंत बंद करने और दोषी…
Jamshedpur: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र से लापता हुई विवाहिता को पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद चाईबासा से बरामद कर लिया. महिला अपने प्रेमी के साथ वहां रह रही थी. इस घटना ने परिवार और मोहल्ले में खलबली मचा दी थी. बताया जाता है कि कुछ दिन पहले महिला अचानक घर छोड़कर चली गई थी. उसके पति ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और आशंका जताई थी कि उसकी पत्नी किसी के साथ भाग गई है. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य सुरागों के आधार पर तलाश शुरू की और आखिरकार चाईबासा में दोनों को ढूंढ…
Chaibasa : चोरों के एक सक्रिय गिरोह ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाकर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया. चोरों ने दुकान की छत पर लगी अल्बेस्टर सीट काटकर सेंध लगाई और करीब दो से ढाई लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन, अन्य कीमती सामान और काउंटर में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह मामला चाईबासा जिला में चक्रधरपुर शहर के भगत सिंह चौक के समीप NH-75E के किनारे स्थित एक मोबाइल दुकान से सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार…
जमशेदपुर. शहर में सावन की अंतिम सोमवारी पर होने वाले हर हर महादेव सेवा संघ के भजन संध्या कार्यक्रम में इस वर्ष सांसद व भजन गायक मनोज तिवारी शामिल होंगे. कार्यक्रम का आयोजन 4 अगस्त को साकची गुरुद्वारा मैदान में होगा. अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में यह आयोजन इस बार 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जिसे भव्य रूप देने की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं. मनोज तिवारी ने स्वयं कार्यक्रम में आने की पुष्टि की है. उनका इस आयोजन से पुराना जुड़ाव रहा है.
जमशेदपुर. चक्रधरपुर मंडल के ज्यादातर रेलवे क्रॉसिंग पर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस लॉगर्स (ट्रैक रिकॉर्डर) लगा हुआ है. इधर, रेलवे बोर्ड ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक रिकॉर्डर की औचक जांच करने का आदेश दिया है ताकि, ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित हो सके. बताया जाता है कि, हाल के दिनों में क्रॉसिंग पर हादसा होने के बाद रेलवे में यह आदेश हुआ है. इससे टाटानगर आदित्यपुर और चक्रधरपुर मंडल के अधिकारी भी सतर्क हो गए और विभिन्न क्रॉसिंगों पर जांच के लिए इंजीनियरिंग और परिचालन विभाग के सुपरवाइजर की टीम बनी है. जिससे ट्रैक में…
