Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CHAIBASA : मोबाइल दुकान में सेंधमारी, लाखों के सामान की चोरी, छत काटकर चोरी
    Breaking News

    CHAIBASA : मोबाइल दुकान में सेंधमारी, लाखों के सामान की चोरी, छत काटकर चोरी

    News DeskBy News DeskJuly 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa : चोरों के एक सक्रिय गिरोह ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाकर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया. चोरों ने दुकान की छत पर लगी अल्बेस्टर सीट काटकर सेंध लगाई और करीब दो से ढाई लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन, अन्य कीमती सामान और काउंटर में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह मामला चाईबासा जिला में चक्रधरपुर शहर के भगत सिंह चौक के समीप NH-75E के किनारे स्थित एक मोबाइल दुकान से सामने आई है.

    मिली जानकारी के अनुसार भगत सिंह चौक के पास पलक सलूजा ने अपने घर के सामने मोबाइल की दुकान खोली है. शनिवार रात 9 बजे दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए. रात में चोरों ने दुकान की छत पर अल्बेस्टर सीट काटकर अंदर प्रवेश किया और कीमती सामान चुरा लिया.

    आज यानी रविवार सुबह 10 बजे जब पलक ने दुकान खोली तो सामान बिखरा हुआ था और मोबाइल व नकदी गायब थी. छत पर सेंधमारी के निशान देखकर उन्होंने तुरंत चक्रधरपुर थाने को सूचना दी. दुकानदार पलक सलूजा ने मीडिया को बताया कि चोरी से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

    Jamshedpur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के 13 गेट खुले, स्वर्णरेखा उफनाई, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

    CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

    सूचना मिलते ही चक्रधरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में सुराग जुटा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा.

    Jharkhand: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CHAIBASA: Burglary in mobile shop goods worth lakhs stolen theft by cutting the roof
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के 13 गेट खुले, स्वर्णरेखा उफनाई, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

    August 31, 2026

    Jharkhand: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

    August 31, 2026

    CID ने JSSC ‘भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं’ के मामले में एक और व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    August 31, 2026
    Recent Post

    Share Market: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 226.60 अंक टूटा, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दर्ज

    August 31, 2026

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group