Kharsawan. खरसावां-आमदा मुख्य मार्ग के बोडडा स्थित जाहेरा स्थान के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से खरसावां के आमदा पुलिस के द्वारा दोनो जख्मी यूवकों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र खरसावां पहुचाया गया. जहां चिकित्सक ड्यूटी से गायब थे. लगभग आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद ज़ख्मी यूवको को गंभीर स्थिति को देखते हुए रात्रि 8 बजे परिजन एंबुलेंस से टीएमएच जमशेदपुर के लिए लेकर निकले. टीएमएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृत युवकों की पहचान खरसावां के आमदा निवासी…
Author: News Desk
Jamshedpur: आज दिनांक 13/07/2025, दिन रविवार को शाम 5:00 बजे श्री श्री चित्रगुप्त समिति ,टेल्को की एक कमिटी मीटिंग गोपेश्वर पार्क में हुई. जिसमें समिति की पूर्व विघटित कमिटी को सम्मिलित करते हुए सर्वसम्मति से नई कमेटी का चयन किया गया एवं कमिटी के अहम पदों का मनोनयन किया गया.साथ ही तय हुआ कि ये तीन पदाधिकारी शेष कमेटी का विस्तार करते हुए बहुत जल्द इसकी घोषणा करेंगे. इस तीन अहम पद में अध्यक्ष के लिए अरविंद कुमार श्रीवास्तव ,महामंत्री राजीव शरण और कोषाध्यक्ष संजय कुमार दास का चयन सर्वसहमति से किया गया. इस मौके पर समाज की प्रमुख कल्याणी…
जमशेदपुर/मुंगेर,। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक श्री सरयू राय ने रविवार को बोल बम कांवड़ यात्रा के दौरान मुंगेर के तारापुर में कांवड़ियों की सेवा कर सामाजिक सरोकार का उदाहरण प्रस्तुत किया। वे श्री श्री 108 बाबा तारकेश्वर नाथ उल्टा स्थान महादेव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के बाद बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर के बैनर तले लगाए गए सेवा शिविर में पहुंचे। विधायक श्री राय ने न केवल कांवड़ियों को अपने हाथों से भोजन परोसा, बल्कि कुछ दूरी तक उनके साथ पैदल यात्रा भी की। इस दौरान वे बेहद आत्मीय और सेवा भाव से लबरेज़ दिखे, जिसे देखकर कांवड़ियों…
जमशेदपुर: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर के तत्वावधान में आगामी 27 जुलाई 2025 को “कारगिल विजय दिवस सह शहीद सम्मान समारोह” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने, युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने और जमशेदपुर के वीर पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर 13 जुलाई, रविवार को दोपहर 1 बजे साकची में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता परिषद के महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यविभाजन और मुख्य अतिथियों…
डेस्क। यात्री डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रायोगिक परिणाम के सकारात्मक परिणाम के आधार पर, रेलवे ने सभी डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इस कदम से यात्री सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा। बदमाश और संगठित गिरोह भोले-भाले यात्रियों का फायदा उठाते हैं। कैमरे लगने से ऐसी घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी। यात्रियों की निजता बनाए रखने के लिए, दरवाजों के पास सामान्य आवागमन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इंजनों और डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रगति की…
जमशेदपुर। जमशेदपुर:नारायण प्राइवेट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, भालोटिया हॉल, साउथ पार्क में किया गया। इस अवसर पर 70 छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। READ MORE :JHARAKHAND : अब कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ हैक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, > “आज की चुनौतियों को पार करते हुए, कल को बेहतर बनाने की दिशा में…
New Delhi.केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जेलों में कट्टरपंथ को एक गंभीर चुनौती बताया है तथा सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के वास्ते त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया है. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए एक पत्र में गृह मंत्रालय ने कैदियों की जांच-पड़ताल, समय-समय पर जोखिम का आकलन और अधिक जोखिम वाले व्यक्तियों को अधिक निगरानी के साथ अलग रखने समेत विभिन्न उपायों की सूची देते हुए दिशानिर्देश जारी किए हैं और ऐसे कैदियों को कट्टरपंथ से बाहर निकालने की प्रक्रिया को शुरू…
New Delhi.प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को कहा कि उसने सहारा समूह और उससे जुड़ी इकाइयों के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें सहारा समूह के चेयरमैन की मुख्य प्रबंधन टीम के एक कार्यकारी निदेशक और समूह के एक लंबे समय से सहयोगी सह संपत्ति ब्रोकर शामिल हैं.आरोपियों की पहचान क्रमशः वैलापरम्पिल अब्राहम और जितेंद्र प्रसाद वर्मा के रूप में हुई है. केंद्रीय एजेंसी ने बयान में कहा कि अब्राहम ने सहारा समूह की संपत्तियों की बिक्री के समन्वय और उसे सुगम बनाने में ‘महत्वपूर्ण भूमिका’ निभाई, जिनमें से कई में…
New Delhi. प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई ने निवेशकों को अपंजीकृत ऑनलाइन बॉन्ड मंच प्रदाताओं (ओबीपीपी) के साथ लेनदेन को लेकर शुक्रवार को आगाह किया. इन मंचों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है. ये मंच बॉन्ड जैसे निश्चित-आय वाले विभिन्न साधनों तक आसान पहुंच प्रदान करते हैं. दोनों शेयर बाजारों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि निवेशक किसी भी ऑनलाइन बॉन्ड मंच के जरिये निवेश करने से पहले कई प्रमुख कारकों पर विचार करें. इनमें बॉन्ड की क्रेडिट रेटिंग, जारीकर्ता का पुनर्भुगतान रिकॉर्ड, निवेश साधन की तरलता, निपटान समय-सीमा और…
New Delhi. पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मामले में विशेष लोक अभियोजक रहे उज्ज्वल निकम, केरल से भारतीय जनता पार्टी के नेता सी सदानंदन मास्टर और इतिहासकार मीनाक्षी जैन को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार देर रात जारी एक अधिसूचना में कहा कि राष्ट्रपति ने इन चार व्यक्तियों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा के लिए मनोनीत चारों सदस्यों के योगदान की सराहना की है. मोदी ने निकम की सराहना करते हुए कहा, ‘उज्ज्वल निकम का कानूनी क्षेत्र और हमारे संविधान के…
