Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Stock Market: BSE और NSE ने निवेशकों को सतर्क किया, अपंजीकृत ऑनलाइन बॉन्ड मंच प्रदाताओं से शेयरों का न करें लेनदेन
    Breaking News

    Stock Market: BSE और NSE ने निवेशकों को सतर्क किया, अपंजीकृत ऑनलाइन बॉन्ड मंच प्रदाताओं से शेयरों का न करें लेनदेन

    News DeskBy News DeskJuly 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई ने निवेशकों को अपंजीकृत ऑनलाइन बॉन्ड मंच प्रदाताओं (ओबीपीपी) के साथ लेनदेन को लेकर शुक्रवार को आगाह किया. इन मंचों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है. ये मंच बॉन्ड जैसे निश्चित-आय वाले विभिन्न साधनों तक आसान पहुंच प्रदान करते हैं.

    दोनों शेयर बाजारों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि निवेशक किसी भी ऑनलाइन बॉन्ड मंच के जरिये निवेश करने से पहले कई प्रमुख कारकों पर विचार करें. इनमें बॉन्ड की क्रेडिट रेटिंग, जारीकर्ता का पुनर्भुगतान रिकॉर्ड, निवेश साधन की तरलता, निपटान समय-सीमा और कर संबंधी प्रभाव शामिल हैं.

    इसके अलावा, निवेशकों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि ये मंच बाजार नियामक सेबी के साथ एक ऑनलाइन बॉन्ड मंच प्रदाता के रूप में पंजीकृत हैं. बीएसई और एनएसई ने निवेशकों को मंचों की तरफ से जारी स्पष्टीकरणों को अच्छी तरह पढ़ने, नियम एवं शर्तों को समझने के साथ यह सुनिश्चित करने की भी सलाह दी है कि लेनदेन विनियमित और सुरक्षित प्रणालियों के माध्यम से किए जाते हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS: आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र का शानदार प्लेसमेंट, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज में 36 छात्रों का चयन

    इन मंचों के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए, शेयर बाजारों ने सही सूचना के आधार पर निवेश निर्णय लेने के लिए अंतर्निहित विशेषताओं, जोखिमों और संबंधित लागतों को समझने के महत्व पर बल दिया.

    शेयर बाजारों ने कहा कि कॉरपोरेट बॉन्ड के निवेश पर जोखिम और प्रतिफल, उसकी क्रेडिट रेटिंग के आधार पर अलग-अलग होते हैं. ऐसे में म्यूचुअल फंड के जोखिम मीटर की तरह कॉरपोरेट बॉन्ड से संबंधित रेटिंग आधारित जोखिम पैमाना लाने पर विचार किया जा सकता है.

    SERAIKELA NEWS: उपायुक्त ने किया नीमडीह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, दाखिल-खारिज सहित लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का सख्त निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    do not transact shares from unregistered online bond platform providers Stock Market: BSE and NSE alert investors
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र का शानदार प्लेसमेंट, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज में 36 छात्रों का चयन

    May 30, 2026

    SERAIKELA NEWS: उपायुक्त ने किया नीमडीह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, दाखिल-खारिज सहित लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का सख्त निर्देश

    May 30, 2026

    Jamshedpur News :टाटानगर स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई

    May 30, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र का शानदार प्लेसमेंट, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज में 36 छात्रों का चयन

    May 30, 2026

    SERAIKELA NEWS: उपायुक्त ने किया नीमडीह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, दाखिल-खारिज सहित लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का सख्त निर्देश

    May 30, 2026

    Jamshedpur News :टाटानगर स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई

    May 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: आत्महत्या मुक्त शहर की दिशा में बड़ी पहल, डीसी राजीव रंजन ने किया ‘जीवन’ के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

    May 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सांसद बिद्युत वरण महतो ने पाथरा और बेहेड़ा गांव में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    May 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group