जमशेदपुर. कोवाली थाना क्षेत्र के पोडाडीहा पंचायत के चांपी गांव में एक परिवार को दहला देने वाली घटना सामने आई है. अज्ञात अपराधियों ने रात के समय एक घर में घुसकर तीन महिलाओं पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. हमले में 64 वर्षीय निरस सरदार की मौके पर ही मौत हो गई. परिवार की दो अन्य सदस्य गुलाबी सरदार और संध्या सरदार को गंभीर चोटें आई हैं. घायल दोनों युवतियों को इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही कोवाली थाना पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई…
Author: News Desk
Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना रविवार शाम मद्देड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनगोल के जंगलों में हुई. मिली जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोग जंगल में मशरूम (फुटू) इकट्ठा करने गए थे. इसी दौरान वे नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए प्रेशर आईईडी पर पैर रख बैठे, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ. घायल ग्रामीणों की पहचान कविता कुड़ियम (16 वर्ष) , कोरसे संतोष (26 वर्ष) और चिड़ेम कन्हैया (24 वर्ष) के रूप में हुई है. तीनों…
New Delhi. केंद्र सरकार की पीएम ई-ड्राइव पहल के तहत इलेक्ट्रिक ट्रकों की खरीद पर ग्राहकों को 9.6 लाख रुपये तक के प्रोत्साहन देने की योजना चल रही है. यह पहली बार है जब इलेक्ट्रिक ट्रक की खरीद को बढ़ावा देने के लिए योजना लायी गयी है. इस योजना के तहत 10,900 करोड़ रुपये के बजट में से 500 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिक ट्रकों के लिए निर्धारित किए गए हैं. बंदरगाह, लॉजिस्टिक, सीमेंट और इस्पात सहित अन्य उद्योग इस योजना के प्रमुख लाभार्थी होंगे. इसके तहत 5,600 इलेक्ट्रिक ट्रकों को समर्थन देने की योजना है. योजना में ये कार भी शामिल…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट आज (14 जुलाई) को उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी राजनीतिक दल या धार्मिक संगठन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के राजनीतिक या धार्मिक उद्देश्यों के लिए उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के कदम उठाएं. याचिका में संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 और भारतीय ध्वज संहिता, 2002 के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने के निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राष्ट्रीय ध्वज का पूर्ण सम्मान किया जाए.…
Mumbai.भारतीय शेयर बाजार में आज (सोमवार) एक बार फिर गिरावट के साथ शुरुआत हुई. दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty आज लाल रंग के निशान पर खुले. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 232.93 अंक टूटकर 82,267.54 अंक जबकि निफ्टी 71.4 अंक फिसलकर 25,078.45 अंक पर रह गया. विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे. ट्रेंट, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी के…
उपायुक्त का आदेश सिर्फ फाइल तक ही सिमट कर रह जाएगा या धरातल पर भी उतरेगा यह भविष्य के गर्त में है! ज्ञात हो कि पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में 05 जुलाई को समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में नगर निकायों के माध्यम से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी. बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रवर्तित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, राजस्व संग्रहण पर विस्तृत चर्चा भी हुई थी. उक्त बैठक में अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद,उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार,सभी सहायक नगर आयुक्त समेत एई,जेई,सिटी…
जमशेदपुर/मुंबई। टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने सोमवार को ब्रिटेन के पोर्ट टैल्बोट स्थित टाटा स्टील यूके परिसर में आधुनिकतम इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (ईएएफ) परियोजना का शिलान्यास किया। यह परियोजना टाटा स्टील के हरित परिवर्तन यात्रा की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर मानी जा रही है। कार्यक्रम में टाटा स्टील के सीईओ और एमडी टी. वी. नरेंद्रन और टाटा स्टील यूके के सीईओ राजेश नायर भी शामिल रहे। £1.25 बिलियन की इस परियोजना में ब्रिटिश सरकार की ओर से £500 मिलियन की सहायता दी जा रही है। यह परियोजना वर्ष 2027 के अंत तक पूरी हो जाएगी।…
जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं धार्मिक दो संस्था क्रमशः श्री श्याम भटली परिवार जमशेदपुर एवं भयली महिला मंडल सोनारी द्धारा संयुक्त रूप से सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन आगामी 22 से 28 जुलाई तक बिष्टुपुर स्थित श्री श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर (श्री राम मंदिर के बगल में) में होने जा रहा हैं। जिसकी सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का जत्था बाबानगरी रवाना, गूंजे बोल बम के जयकारे इस संबंध में रविवार को भटली परिवार के अध्यक्ष गगन रूस्तोगी, महासचिव ललित डांगा और महिला मंडल अध्यक्ष कविता अग्रवाल…
जमशेदपुर। श्रावण महीने में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए देशभर से श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन, आरके सिंह फैंस क्लब, और टाटा मोटर्स के कर्मचारियों का भक्ति से भरा जत्था रविवार को देवघर स्थित बाबाधाम के लिए रवाना हुआ। सुबह 6 बजे, यूनियन कार्यालय में सभी श्रद्धालु गेरुआ वस्त्र धारण कर पहुंचे। ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। जत्थे का नेतृत्व यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने किया। दोनों नेताओं ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा में…
जमशेदपुर। केरल पब्लिक स्कूल, बर्मामाइंस में आयोजित यंग इंडियंस संसद (वाईआईपी) सिटी लेवल राउंड 2025 का समापन रविवार को जोश और उत्साह के साथ हुआ। यंग इंडियंस जमशेदपुर चेप्टर द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों से 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और संसदीय प्रणाली को जीवंत रूप में आत्मसात करते हुए नेतृत्व, नीति निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण रहा दो घंटे का मॉक पार्लियामेंट सत्र, जिसमें छात्र सांसदों ने निम्नलिखित मुद्दों पर गहन चर्चा कीः- झारखंड में महिला सशक्तिकरण, राज्य में पर्यटन का विकास,…
