जमशेदपुर. भारत मौसम विभाग (IMD) से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 15.07.2025 को जिले में भीषण / लगातार भारी वर्षा की संभावना व्यक्त करते हुए पूर्वी सिंहभूम को रेड जोन की श्रेणी में चिन्हित किया गया है. बारिश से जन-जीवन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा उक्त परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कक्षा 12 तक संचालित सभी सरकारी/निजी/अल्पसंख्यक विद्यालयों को दिनांक 15.07.2025 को अवकाश घोषित करने का आदेश दिया गया है. यह आदेश एहतियाती एवं जनहित में जारी किया गया है, जिसका कड़ाई से अनुपालन…
Author: News Desk
Ranchi.बंगाल की खाड़ी में अभी साइक्लोनिक सरकुलेशन सक्रिय है. इसका असर 16 जुलाई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में दिखेगा. मौसम विभाग ने आज सोमवार को प. सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी व गुमला में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रांची, लोहरदगा, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा व देवघर में यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 16 जुलाई तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा से सटे बंगाल की खाड़ी…
Koderma. तिलैया थाना क्षेत्र के विद्यापुरी मुहल्ले में एक ट्यूशन टीचर की ओर से अपनी ही छात्रा से शादी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने ट्यूशन टीचर की पहली पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया. यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. जानकारी के अनुसार शिक्षक उपेंद्र यादव (पिता-मदन यादव) विद्यापुरी इलाके में ट्यूशन पढ़ाता था. इसी दौरान वह एक छात्रा के संपर्क में आया. दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गया. इसके बाद में दोनों ने आपसी रजामंदी से…
Sahebgunj. हावड़ा रेल मंडल अंतर्गत गुमानी रेलवे स्टेशन की चार नंबर लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन से गुरुवार की रात करीब 11:30 बजे लगभग 1,950 लीटर डीजल की चोरी हो गयी. इस संबंध में पाकुड़ आरपीएफ के इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ के आधा दर्जन पदाधिकारियों ने गुमानी रेलवे स्टेशन पहुंचकर छानबीन की. आस-पास के घरों व दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में इंजन में ड्राइवर रहने के बावजूद डीजल की चोरी कैसे हो गयी? आरपीएफ इंटेलिजेंस ब्यूरो एवं डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाकर…
Devghar. देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा है. तड़के सुबह से ही लोग जलाभिषेक करते दिख रहे हैं. कुछ श्रद्धालु तो सावन की पहली सोमवार को जल चढ़ाने के लिए देर रात ही मंदिर पहुंच चुके थे.तड़के 04:12 बजे मंदिर के पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया. साथ ही रात्रि से कतारबद्ध श्रद्धालुओं की कतार चमारीडीह पुल तक पहुंच गयी थी. पूरा मंदिर ‘बोल बम’ के नारे से गूंज रहा है, जो लोग मंदिर से बाहर आ रहे हैं या मंदिर पहुंच रहे हैं, सभी भगवान…
New Delhi.कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में अपराध की कई हालिया घटनाओं को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि यह प्रदेश ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’ बन गया है तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचा रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे के मंत्री ‘ कमीशन ’ कमा रहे हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस बार सिर्फ सरकार बदलने का नहीं , बिहार बचाने का चुनाव है. उन्होंने एक खबर का हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि बिहार में 11 दिनों में 31 हत्याएं हुई हैं. कांग्रेस नेता ने ‘ एक्स ’…
Jamshedpur : जमशेदपुर जिले में सोमवार सुबह एक युवती का अर्धनग्न बॉडी नाले में मिलने से सनसनी फैल गई. युवती के दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे और उसके शरीर पर आधे कपड़े ही मौजूद थे. मिली जानकारी के अनुसार मामला हत्या कर डेड बॉडी फेंकने का प्रतीत हो रहा है. घटना एमजीएम थाना क्षेत्र के धोरमबांधा के पास की है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एमजीएम थानेदार सचिन दास अपनी टीम के साथ स्पॉट पर पहुंचे और बॉडी को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की. थानेदार सचिन…
जमशेदपुर. गोविंदपुर में कमिंस गेट के पास पिछले 12 घंटों से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. कमिंस कंपनी द्वारा नाले को बंद करने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. वर्षा का पानी निकासी न होने से सड़कों और आसपास के घरों में पानी भर गया है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी है. कंपनी ने निर्माण कार्य के दौरान नाले को बंद कर दिया. लेकिन वैकल्पिक जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई. इससे पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है. स्कूली बच्चे और दुपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो…
चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा स्थित बड़ा नीमडीह न्यू कॉलोनी में रविवार रात एक चौंकाने वाली घटना हुई. रात करीब 10:50 बजे अज्ञात अपराधियों ने सुमित यादव को उसके घर से बाहर बुलाकर सिर में गोली मार दी. गोली की आवाज सुनते ही पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई. लोग घरों से बाहर निकलने लगे और सड़क पर खून से लथपथ सुमित यादव को देखकर दहशत में आ गए. परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, हालत गंभीर घायल सुमित यादव को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से फौरन चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण…
जमशेदपुर. बागबेड़ा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुए गोलीकांड में घायल आशीष भगत की कोलकाता में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना एलबीएम रोड स्थित साई मंदिर के समीप हुई थी, जहां आपसी विवाद के बाद बदमाशों ने आशीष को गोली मार दी थी. गंभीर रूप से घायल आशीष को पहले टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे कोलकाता लेकर गए. वहां डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन देर रात आशीष ने दम तोड़ दिया. आशीष की मौत की खबर मिलते ही पूरे बागबेड़ा इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.…
