Author: News Desk

New Delhi. टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 170.28 करोड़ रुपये रहा है. टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 162.03 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था. समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 1,244.29 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,268.97 करोड़ रुपये था. वैश्विक उत्पाद इंजीनियरिंग और डिजिटल सेवा कंपनी ने कहा कि उसका कुल खर्च सालाना आधार पर 1,072.33 करोड़ रुपये से…

Read More

Mumbai. घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को पॉजिटिव शुरुआत की. बीएसई सेंसेक्स सुबह 157.08 अंकों की बढ़त के साथ  82,410.54 के लेवल पर खुला. इसी तरह, एनएसई निफ्टी भी 55.10 अंक की तेजी के साथ 25,137.40 के लेवल पर ट्रेडिंग कर रहा था. निफ्टी पर टेक महिंद्रा, जियो फाइनेंशियल, ग्रासिम, हीरो मोटोकॉर्प और हिंडाल्को के शेयर सबसे बढ़त वाले शेयर के तौर पर देखे गए, जबकि एचसीएल टेक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, सिप्ला, एचडीएफसी बैंक और टाटा स्टील के शेयर सबसे गिरावट वाले दिखे. सुबह के शुरुआती सत्र में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं.

Read More

जमशेदपुर : जानी-मानी डेंटल सर्जन डॉ. ऋचा अंगिक ने ऐतिहासिक शहर आगरा में आयोजित एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया (एओएमएसआई) के 27वें मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस एवं 13वें पी.जी. कन्वेंशन (मिडकॉम्स 2025) में भाग लेकर संस्था और क्लिनिक का गौरव बढ़ाया.10 से 12 जुलाई 2025 तक चले इस तीन दिवसीय वैज्ञानिक महाकुंभ में देशभर से ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स, प्राध्यापक, क्लिनिशियन, पीजी स्टूडेंट्स और प्रदर्शक शामिल हुए. एओएमएसआई द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम युवा सर्जनों को मार्गदर्शन देने और उन्हें सशक्त करने की एक सराहनीय पहल है.डॉ. ऋचा अंगिक ने जबड़े की बीमारियों (जॉ पैथोलॉजिज) और इम्प्लांट्स पर देश के…

Read More

जमशेदपुर। नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा सोमवार को “भारतीय ज्ञान परंपरा (Indian Knowledge System – IKS)” विषय पर एक अंतर-विभागीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता शहीद भगत सिंह ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई, जिसका शीर्षक था: “Quest for Wisdom: Rediscovering India’s Knowledge Heritage”। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत की प्राचीन बौद्धिक परंपराओं और विचारधाराओं को जानना, समझना और उन्हें आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ना था। विश्वविद्यालय के मानविकी, सामाजिक विज्ञान, साहित्य, सूचना प्रौद्योगिकी, कला, कृषि और प्राकृतिक विज्ञान सहित सात विभागों की टीमों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। READ MORE :Jamshedpur : नेताजी…

Read More

जमशेदपुर। भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा अभिनव ग्रीनहाउस मॉनिटरिंग (आई०टी०) डिवाइस को डिजाइन पेटेंट की मान्यता मिली। डिज़ाइन पेटेंट की स्वीकृति के पश्चात यह डिवाइस अब निर्माण चरण में प्रवेश करेगा, जिसके लिए एक विनिर्माण साझेदार के साथ सहयोग किया जाएगा। इस परियोजना को दस भारतीय वैज्ञानिकों की एक संयुक्त टीम ने विकसित किया है जिस में करीम सिटी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ अली जान हुसैन भी शामिल हैं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने डॉ अली जान हुसैन को बधाई दी और अपने कार्यालय में उन्हें सम्मानित किया। READ…

Read More

Ranchi.स्वास्थ्य विभाग ने 143 डॉक्टरों की सेवा समाप्त कर दी है. इन डॉक्टरों  को सरकार ने वर्ष 2020 और 2023 में जारी विज्ञापन के आलोक में जेपीएससी द्वारा की गयी अनुशंसा पर नियुक्त किया था. सरकार द्वारा इन्हें  विभिन्न सरकारी अस्पतालों में पदस्थापित किया गया था,  लेकिन इनमें से किसी ने भी अपने पद पर योगदान नहीं दिया था. डॉक्टरों द्वारा  योगदान नहीं दिये जाने के कारण राज्य में  स्वास्थ्य सेवा बाधित हो रही थी. सरकार के रिकॉर्ड में अस्पताल में डॉक्टरों के पद भरे हुए नजर आते थे, लेकिन वास्तव में इनमें से कोई डॉक्टर ने अपने पद पर…

Read More

Ranchi.हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट के जस्टिस तरलोक सिंह चौहान झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाये गये हैं. वहीं, झारखंड हाइकोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव को स्थानांतरित करते हुए त्रिपुरा हाइकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है. इस संबंध में केंद्रीय विधि व न्याय मंत्रालय के संयुक्त सचिव जगनाथ श्रीनिवासन के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है.  उल्लेखनीय है कि 26 मई को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट के जज जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को झारखंड हाइकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की थी. जस्टिस चौहान हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट में चीफ जस्टिस के…

Read More

New Delhi. अमेरिकी शुल्क धमकियों को लेकर अनिश्चितताओं के बीच डॉलर की कमजोरी के बाद निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करने से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 5,000 रुपये के जोरदार उछाल के साथ 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गईं. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी. शनिवार को चांदी 4,500 रुपये बढ़कर 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंची थी. संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200-200 रुपये बढ़कर क्रमशः 99,570 रुपये और 99,000 रुपये…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने भाषण एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संबंध में दिशानिर्देशों पर विचार करते हुए कहा कि नागरिकों को भाषण एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की अहमियत समझनी चाहिए और आत्म-नियमन का पालन करना चाहिए. न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ वजाहत खान नामक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई कर रही है. खान के खिलाफ पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में प्राथमिकी दर्ज हैं. उस पर ‘एक्स’ पर एक हिंदू देवता के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है. शीर्ष अदालत ने 23 जून को खान को 14 जुलाई तक किसी भी दंडात्मक…

Read More

Ranchi. झारखंड तेजी से भारत के मीठे पानी के मोती उत्पादन केंद्र के रूप में उभर रहा है. राज्य सरकार और केंद्र इस विशिष्ट क्षेत्र को ग्रामीण युवाओं और किसानों के लिए आजीविका के एक प्रमुख अवसर में बदलने के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम और बुनियादी ढांचे का विकास कर रहे हैं. इस परिवर्तन को तब गति मिली जब केंद्र ने झारखंड सरकार के सहयोग से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत 22 करोड़ रुपये के निवेश के साथ हजारीबाग को प्रथम मोती उत्पादन क्लस्टर के रूप में विकसित करने की अधिसूचना जारी की. राज्य योजना के तहत 2019-20…

Read More