Ranchi : रांची के सदर अस्पताल में सोमवार को प्लास्टिक सर्जरी ओपीडी का शुभारंभ किया गया. इस ओपीडी का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार एवं उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन के समय चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति रही. इस अवसर पर वरीय सर्जन डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. अजीत कुमार, प्लास्टिक सर्जन डॉ. तन्मय और डॉ. विवेक भी उपस्थित थे. नई प्लास्टिक सर्जरी ओपीडी इमरजेंसी के पास रूम नंबर 28 में शुरू की गई है. साथ ही, अस्पताल में अस्थि रोग (ऑर्थोपेडिक) विभाग की संध्याकालीन ओपीडी की भी शुरुआत की गई, जिससे शाम के…
Author: News Desk
जमशेदपुर/दिल्ली: झारखंड के निर्माता एवं आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत कुछ समय से अस्वस्थ चल रही है, जिसके चलते उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच पोटका विधायक संजीव सरदार ने दिल्ली प्रवास के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड भवन में शिष्टाचार भेंट कर गुरूजी की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। READ MORE :BIHAR : राजस्व मंत्री ने किया ‘स्थानिक दाखिल–खारिज पोर्टल’ का उद्घाटन, जॉइंट प्रॉपर्टी विवादों का समाधान होगा आसान इस अवसर पर मझगांव के विधायक निरल पूर्ति भी…
Chaibasa: जिले के बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना ने सबको चौंका दिया. बाजार इलाके के काली मंदिर में सोमवार देर रात चोरी की नीयत से घुसा एक युवक अंदर ही सो गया और सुबह पकड़ा गया. जानकारी के मुताबिक, युवक ने मंदिर के पीछे का दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया था. उसने मां काली की प्रतिमा के पास रखे सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चुराने की योजना बनाई थी. लेकिन चोरी के बीच में ही उसे इतनी गहरी नींद आ गई कि वह वहीं मंदिर में ही सो गया. सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे…
Patna : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार ने डिजिटल भू-अभिलेख प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘स्थानिक दाखिल–खारिज पोर्टल’ की शुरुआत की. इसका उद्घाटन सोमवार को पटना स्थित सर्वे भवन में राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने किया. डिजिटल इंडिया की ओर बिहार का बड़ा कदम मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि विभाग अब झोला युग से लैपटॉप युग में प्रवेश कर चुका है. इस नई तकनीक से लोगों को त्वरित न्याय और तेज सेवा मिलेगी. बिहार इस प्रणाली को अपनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. 80 गांवों में शुरू,…
Ranchi : झारखंड में शहरी नगर निकाय चुनाव कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं. यदि सब कुछ योजना के अनुसार चला तो राज्य में इस साल नवंबर में नगर निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं. मंगलवार, 15 जुलाई को इसको लेकर राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई. बैठक में ओबीसी आयोग के अध्यक्ष और सचिव भी मौजूद थे. आयोग ने सरकार को आश्वस्त किया कि सितंबर के पहले सप्ताह तक ट्रिपल टेस्ट रिपोर्ट सौंप दी जाएगी, जो पिछड़े वर्गों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़ी होगी. ट्रिपल टेस्ट रिपोर्ट को अंतिम…
3डी और 360 डिग्री वीडियो तकनीक की मदद से की जा रही फोटोग्राफी Chaibasa : झारखंड पर्यटन विभाग ने राज्य के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में एक नई पहल की है. मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने जंगलों वाले नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र में डिजिटल फील्ड विजिट का आयोजन किया गया. इस दौरान 3डी और 360 डिग्री वीडियो तकनीक की मदद से वर्चुअल टूरिज्म कंटेंट तैयार किया गया. इस कार्यक्रम का संचालन जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की के मार्गदर्शन में किया गया. फील्ड समन्वय की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग के के.के. दास ने संभाली,…
जमशेदपुर,— सावन मास में दलमा पहाड़ पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं से प्रवेश शुल्क वसूली के निर्णय ने धार्मिक हलकों में नाराजगी पैदा कर दी है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने इस कदम को सनातन परंपराओं के खिलाफ बताते हुए राज्य सरकार से अविलंब शुल्क वापसी की मांग की है। विहिप सिंहभूम विभाग के मंत्री अरुण सिंह ने इसे “सनातन विरोधी” करार देते हुए कहा कि यह फैसला मुगल काल के जजिया कर की तरह है। उन्होंने कहा कि जब देश के कई राज्यों में श्रद्धालुओं को निशुल्क सुविधाएं दी जा रही हैं, ऐसे में झारखंड सरकार द्वारा…
Ranchi : रांची की लालपुर पुलिस ने नशे का धंधा करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम सूजीत कुमार सिंह उर्फ रवि सिंह, संजीव कुमार सिंह, विकास कुमार उर्फ विक्की, अभिषेक सिंह और श्रवण गोप बताये गये. सूजीत चतरा पिपरवार का रहने वाला है. फिलहाल वह रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में ओल्ड एजी कालोनी में रहता है. संजीव रांची के सुखदेवनगर के शिवाजी लेन का रहने वाला है. विकास और अभिषेक बरियातू में रहते हैं. वहीं, श्रवण गोप रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लोधमा तेतरटोली का रहना वाला है. इन लोगों के पास से पुलिस…
Palamu : पलामू जिले के लेस्लीगंज प्रखंड के हरतुआ पंचायत स्थित अमवा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई. घर के कुएं से मोटर निकालने के दौरान जहरीली गैस के कारण दोनों की दम घुटने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान शंभू सिंह और उनके पिता विश्वनाथ सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक शंभू सिंह घर के करीब 20-25 फीट गहरे कुएं में मोटर निकालने के लिए नीचे उतरे थे, लेकिन देर तक बाहर नहीं निकले. इसके बाद उनके पिता विश्वनाथ सिंह भी उन्हें देखने कुएं में उतरे.…
Jamshedpur : जमशेदपुर में दलमा के प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं से शुल्क वसूली के फैसले का एनसीपी युवा मोर्चा ने कड़ा विरोध किया है. मंगलवार को एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय ने इस संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा और इस फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की. डॉ. पांडेय ने कहा कि सावन माह में झारखंड, बंगाल, ओडिशा सहित कई राज्यों से हजारों शिवभक्त दलमा मंदिर पहुंचते हैं. यह मंदिर हिंदू आस्था का प्रमुख केंद्र है. उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग द्वारा पैदल आने वालों से…
