Jamshedpur: चांडिल थाना क्षेत्र के फदलुगोडा में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब टाटा हाईवे ढाबा के पीछे जमा पानी में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. चांडिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है. युवक की उम्र और हुलिया की जांच के बाद उसकी पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश की…
Author: News Desk
Jamshedpur : जुगसलाई जलापूर्ति केंद्र की खराब हालत को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नगर कमिटी ने DC कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इसके बाद कांग्रेस नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने DC कर्ण सत्यार्थी को ज्ञापन सौंपते हुए जल आपूर्ति केंद्र की बदहाली, लापरवाही और गंदगी की ओर ध्यान आकर्षित कराया. ज्ञापन में बताया गया कि पिछले 13 वर्षों से जलापूर्ति संयंत्र की न तो सफाई हुई है, न पेंटिंग और न ही मरम्मत. पांचों टंकियों में इंडिकेटर मीटर तक नहीं लगे हैं, जिससे पानी की मात्रा का पता नहीं चलता और सप्लाई में लगातार गड़बड़ी हो रही है. संप टैंक…
Jamshedpur : DC कर्ण सत्यार्थी ने कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं अद्यतन, सुरक्षित और सुव्यवस्थित होनी चाहिए. Dc ने सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच, रिपोर्टिंग प्रक्रिया और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया. निरीक्षण के दौरान राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी ईवीएम-वीवीपैट सह उप सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, राजनीतिक दलों के…
Giridih. गिरिडीह में मंगलवार को एक सिर कटी लाश मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. शव का सिर अब तक बरामद नहीं हो सका है. घटना गावां थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है और उसी की निशानदेही पर युवक की लाश बरामद की गई. हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. मृतक की पहचान बादीडीह पंचायत अंतर्गत नावाडीह निवासी आनंद कुमार यादव (22) के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार, आनंद शनिवार रात से लापता था। इस संबंध में परिजनों ने…
Ranchi. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कोल्हान के तीनों जिले समेत झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश के अनुमान के बीच राज्य के 19 जिलों के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के बुलेटिन में गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गढ़वा, पलामू, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा, देवगढ़, दुमका और रांची जिलों के लिए बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है. बुलेटिन में कहा गया है कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक गढ़वा, पलामू, चतरा,…
Motihari. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में 18 जुलाई को एक रैली को संबोधित करने के लिए राज्य का दौरा करेंगे.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने यह जानकारी दी. जायसवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मोदी मोतिहारी आएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां ‘आसपास के 24 विधानसभा क्षेत्रों के लोग’ शामिल होंगे. भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष रैली की तैयारियों का जायजा लेने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए यहां आए थे.जायसवाल ने राजग से जुड़े सभी दलों के…
Chaibasa. गोइलकेरा थाना के नक्सल प्रभावित बिला पंचायत के रोलाकुटी गांव में चचेरे भाई की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है. आपसी विवाद में रोलाकुटी निवासी लक्ष्मण बोबोंगा ने चचेरे भाई सिंगराय बोबोंगा की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही गोइलकेरा पुलिस ने सिंगराय के शव को बरामद कर लिया. उसे पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया. साथ ही सब इंस्पेक्टर उमेश यादव के नेतृत्व में गांव में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि शुरुआती छानबीन में आपसी मतभेद में हत्या किए जाने का पता चला है. आरोपी से…
Ranchi. सुप्रीम कोर्ट उन दस दोषियों की याचिका पर विचार करने के लिए सहमत हो गया, जिनमें से छह को मौत की सजा सुनाई गई है. इन दोषियों ने कहा है कि झारखंड उच्च न्यायालय ने दो-तीन साल पहले फैसला सुरक्षित रखने के बावजूद उनकी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील पर फैसला अब तक नहीं सुनाया. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने झारखंड सरकार को नोटिस जारी कर दोषियों की याचिका पर जवाब तलब किया है. दोषियों की ओर से पेश वकील फौजिया शकील ने कहा कि उनके मुवक्किल ने निचली अदालत द्वारा उन्हें सुनाई गई सजा और…
Ranchi. झारखंड हाईकोर्ट ने दो वर्षीय बीएड करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने स्पष्ट आदेश देते हुए कहा कि जेएसएससी द्वारा आयोजित सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में उन सभी अभ्यर्थियों को शामिल किया जाए, जिन्हें एक वर्षीय बीएड कोर्स की शर्त के कारण प्रमाण पत्र सत्यापन के समय चयन से बाहर कर दिया गया था.इस महत्वपूर्ण फैसले से राज्य के सैकड़ों बीएड धारकों को न्याय मिला है जो सिर्फ इस शर्त के कारण उच्च शिक्षा की नौकरी की दौड़ से बाहर हो गए थे. इस मामले में विप्लव दत्त सहित कई अन्य अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में…
Jamshedpur.Tata Workers Union की फाइनांस कमेटी की बैठक सोमवार को यूनियन सभागार में हुई. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन का महीना में आने वाला चंदा घटता जा रहा है. सोमवार को फाइनेंस कमेटी की बैठक में इस बात की जानकारी कोषाध्यक्ष आमोद दुबे ने दी. उन्होंने बताया कि पहले प्रतिमा चंद 8 लाख रुपये आता था, जो अब घटकर 7.50 लाख रुपया हो चुका है. फाइनेंस कमेटी के इस बैठक में सर्वसम्मति से चार माह के अकाउंट को पारित कर दिया गया जिसे कमिटी मीटिंग में पेश किया जाएगा. यूनियन का फंड जून तक…
