Ranchi. झारखंड के रांची जिले में सोमवार को चार माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि माओवादियों ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के एक कर्मचारी से कथित तौर पर एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगी थी. रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि इन्हें जिले के खलारी और मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान योगेंद्र गंझू उर्फ पवन गंझू, मुकेश गंझू, मनु गंझू और राजकुमार नाहक के रूप में हुई है. एसएसपी ने बताया कि उनके पास से…
Author: News Desk
Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना नाले से युवती का शव बरामद किया गया. शव प्लास्टिक के बोरे में बंद था. युवती के हाथ-पैर बंधे हुए थे और गला तेजधार हथियार से रेता गया था.सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. देर शाम मृतका की मां और बहन एमजीएम थाना पहुंचीं. पुलिस उन्हें पोस्टमार्टम हाउस लेकर गयी, जहां मां ने शव की पहचान संकोसाई रोड नंबर 5 निवासी 19 वर्षीय सोनिया सिंह सरदार के रूप में की.
Potka. कोवाली थाना क्षेत्र के पोडाडीहा पंचायत अंतर्गत चांपी गांव मे अज्ञात अपराधियों ने रात के अंधेरे में एक ही परिवार के तीन महिला सदस्यों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि दो युवती गंभीर रूप से घायल है. सभी के चेहरे पर हमला किया गया है. मृतका की पहचान निराशी सरदार (64) के रूप में की गयी है. घायलों में गुलाबी सरदार और संध्या सरदार शामिल है. दोनों को इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया गया. यहां से रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी…
Ranchi. दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी ने झारखंड कांग्रेस के सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक के दौरान श्री खड़गे और श्री राहुल गांधी ने झारखंड कांग्रेस नेताओं को संगठनात्मक एकजुटता और ज़मीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर देने की सलाह दी. बैठक में झारखंड की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, विकास योजनाओं में कांग्रेस की भागीदारी, और राज्य सरकार के साथ सामंजस्य बनाए रखने जैसे मुद्दों पर गंभीर मंथन किया गया. साथ ही, जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका, बूथ…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में सोमवार को 20 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के 62 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (सरायकेला) समीर सवैया ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने खरसावां थाना क्षेत्र के बड़ा आमदा गांव में हिमांशु मोदी नामक युवक के घर पर छापा मारा और चोरी के 62 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कीमत…
डेस्क। बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स (बीकेसी) और ठाणे के बीच 21 किलोमीटर लंबी समुद्री सुरंग का पहला खंड खोले जाने का महत्वपूर्ण काम पूरा हो गया है। इस परियोजना के अंतर्गत हाल ही में 310 किलोमीटर लंबे विशेष पुल वायडक्ट का निर्माण कार्य भी पूरा किया गया है। ट्रैक बिछाने, ओवरहेड बिजली के तारों, स्टेशनों और पुलों का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है। महाराष्ट्र में संबंधित निर्माण कार्य में तेज़ी आई है। साथ ही संचालन और नियंत्रण प्रणालियों की खरीद का काम भी भलीभांति चल रहा है। रोलिंग स्टॉक: जापान में तेज़ गति वाली रेलवे लाइनों…
जमशेदपुर, 14 जुलाई। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से जाने माने समाजसेवी दम्पति स्व. द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया के पुण्य स्मृति में आयोजित 775वां नेत्र शिविर आज नेत्र रोगियों के विदाई के साथ सम्पन्न हो गया, READ MORE :चाईबासा : नीमडीह न्यू कॉलोनी में युवक को घर के बाहर बुलाया, सिर में मार दी गोली इससे पूर्व जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर…
जमशेदपुर — सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों को लेकर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानगो में किया गया। यह प्रशिक्षण भारत सरकार की राष्ट्रीय सर्पदंश रोकथाम और नियंत्रण योजना (NASPE) के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि भारत में हर वर्ष लगभग 50,000 लोगों की मौत सांप के काटने से होती है, और यह आंकड़ा प्रतिवर्ष करीब 10,000 की दर से बढ़ रहा है। भारत सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष…
जमशेदपुर— झारखंड की धार्मिक पहचान को नया आयाम देने की दिशा में गालूडीह स्थित श्री माता वैष्णोदेवी धाम मंदिर अब एक भव्य आध्यात्मिक परियोजना का केंद्र बनने जा रहा है। मंदिर परिसर में 61 फीट ऊंची ‘अनाहत शिव’ प्रतिमा के निर्माण की योजना बनाई गई है, जो पूरे भारतवर्ष में अनूठी होगी। यह प्रतिमा न केवल भक्ति का केंद्र बनेगी, बल्कि राज्य के धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा देगी। इस परियोजना के निर्विघ्न निर्माण के लिए 108 करोड़ बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र जप का संकल्प लिया गया है। विशेष बात यह है कि यह मंत्र जप देश ही…
आदित्यपुर आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) के विभिन्न पदों के चुनाव हेतु आज निर्वाचन पदधिकारी एस एन खंडेलवाल तथा सरोजकान्त झा के द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की गई. जाँच के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध पाये गये. और उसके बाद एसिया भवन स्थित कार्यालय के सूचना पट्ट पर वैध नामांकन की सूची प्रकाशित कर दी गई है. निर्वाचन पदाधिकारी एस एन खंडेलवाल ने बताया कि 15 जुलाई को शाम 4 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. वहीं, 16 जुलाई को शाम 4 बजे तक एसिया भवन कार्यालय के सूचना पट्ट पर विभिन्न पद के प्रत्याशियों की अंतिम सूची…
