Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :डॉ. ऋचा अंगिक ने आगरा में वैज्ञानिक सम्मेलन में की भागीदारी,टूटे जबड़े की सर्जरी में बढ़ रहा Ai का इस्तेमाल
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :डॉ. ऋचा अंगिक ने आगरा में वैज्ञानिक सम्मेलन में की भागीदारी,टूटे जबड़े की सर्जरी में बढ़ रहा Ai का इस्तेमाल

    News DeskBy News DeskJuly 15, 2025Updated:July 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : जानी-मानी डेंटल सर्जन डॉ. ऋचा अंगिक ने ऐतिहासिक शहर आगरा में आयोजित एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया (एओएमएसआई) के 27वें मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस एवं 13वें पी.जी. कन्वेंशन (मिडकॉम्स 2025) में भाग लेकर संस्था और क्लिनिक का गौरव बढ़ाया.10 से 12 जुलाई 2025 तक चले इस तीन दिवसीय वैज्ञानिक महाकुंभ में देशभर से ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स, प्राध्यापक, क्लिनिशियन, पीजी स्टूडेंट्स और प्रदर्शक शामिल हुए. एओएमएसआई द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम युवा सर्जनों को मार्गदर्शन देने और उन्हें सशक्त करने की एक सराहनीय पहल है.डॉ. ऋचा अंगिक ने जबड़े की बीमारियों (जॉ पैथोलॉजिज) और इम्प्लांट्स पर देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श कर इसे एक सम्मानजनक और सीखने वाला अनुभव बताया.

    READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS :नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर क्विज, ‘चाणक्य’ टीम विजेता

    देश व विदेश से आए विशेषज्ञों ने साझा की नई जानकारी

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    कन्वेंशन में देश और विदेश से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी से जुड़े विविध विषयों पर व्याख्यान दिया. डॉ. अत्रेय राजगोपाल ने कास्मेटिक सर्जरी में एआई के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला. डॉ.राजगोपाल ने कहा कि चेहरे पर कट, दाग होना, छोटी या तिरछी नाक, सपाट नाक तथा मोटे होठ तथा मुंहासो से चेहरा खराब होने पर सर्जरी के जरिए इसे व्यवस्थित करने की प्रक्रिया में एआई का इस्तेमाल बढ़ा है और युवाओं का रूझान भी इस ओर बढ़ा है. स्कॉटलैंड से आए डॉ. एंड्रयूू एडवर्ड ने कहा कि दुर्घटना या अन्य वजहों से चेहरा विकृत होने पर सर्जरी के जरिए चेहरे को वापस खूबसूरत बनाया जा सकता है. इसमें एआई का अहम योगदान होता है. डॉ. रामकृष्ण शेनॉय ने दुर्घटनाओं में जबड़े टूटने के मामले ज्यादा आ रहे हैं और कई बार तो मल्टीपल फ्रैक्चर भी होता है. लेकिन अब ऐसी तकनीक उपलब्ध है जिससे सर्जरी के जरिए जबड़े को दुरूस्त किया जा सकता है. सर्जरी के जरिए तो खर्राटों की बीमारी भी ठीक की जा रही है.

    READ MORE : Jharkhand Highcourt: जस्टिस तरलोक सिंह चाैहान झारखंड हाइकोर्ट के नये चीफ जस्टिस, जस्टिस एमएस रामचंद्र राव गये त्रिपुरा हाइकोर्ट

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित हुईं
    ताजमहल के शहर आगरा में आयोजित यह सम्मेलन न केवल वैज्ञानिक बल्कि शैक्षणिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत सफल रहा. आगरा से मात्र 50 किलोमीटर दूर भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा स्थित है, और यह शहर एयरपोर्ट, हाई-स्पीड ट्रेनों एवं एक्सप्रेसवे के माध्यम से देश के हर कोने से भली-भांति जुड़ा हुआ है.इस आयोजन में ज्ञानवर्धक सत्रों के साथ-साथ कई यादगार सामाजिक गतिविधियांं भी आयोजित की गईं. आयोजकों ने इसे एक प्रेरणादायक अनुभव बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की आशा व्यक्त की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amplitude Damping Effects Global Quantum Research India Intrapatricle Entanglement India Noise Aided Quantum Systems Quantum Entanglement Revival Quantum Sound India इंटरनल उलझाव अध्ययन क्वांटम कंप्यूटर ध्वनि क्वांटम ध्वनि अनुसंधान डॉ. ऋचा अंगिक रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट खोज वैज्ञानिक सम्मेलन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group