Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का कुशलक्षेम जानने के लिए पूर्व सीएम रघुवर दास ने दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती 81 वर्षीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत स्थिर है. वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम गुरुजी की निगरानी कर रही है. रघुवर ने एक्स पोस्ट कर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. बाबा वैद्यनाथ से कामना है कि गुरुजी जल्द स्वस्थ हों और झारखंड की सेवा में फिर से जुट जाएं.…
Author: News Desk
Devghar. श्रावणी मेला-2025 की पहली सोमवारी पर बाबा को जलार्पण के लिए कांवरियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए देवघर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग और सतर्क है. झारखंड प्रवेश द्वार दुम्मा से लेकर खिजुरिया, रूट लाइन और बाबा मंदिर सहित संपूर्ण मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. बाबाधाम आने वाले कांवरियों को सुलभ और सुरक्षित जलार्पण करवाने को लेकर बाबा मंदिर में जवान मुस्तैद हैं. कतार रेगुलेट होता रहे, इसे लेकर टेल प्वाइंट पर विशेष निगाह रखने की हिदायत सभी अफसरों को दी गयी है. वहीं, बाबा मंदिर में डाक बम को इस…
Jamshedpur.जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिव घाट रोड स्थित महाकालेश्वर मंदिर में असामाजिक तत्वों ने देर रात चोरी की घटना को अंजाम देकर लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का काम किया है. इस मंदिर में पिछले तीन दिनों से लगातार चोर घुस रहे हैं और दान पेटी व मंदिर के अन्य सामानों पर हाथ साफ कर रहे हैं. बताया गया कि देर रात चोरों ने तीसरी बार पीछे के रास्ते से घुसकर शिवलिंग में लगे नाग, त्रिशूल समेत मंदिर में पूजन से संबंधित बर्तनों की चोरी कर ली. मंदिर की देखरेख करने वाले सुनील शर्मा ने पुलिस को बताया…
Mahadevshal.महादेवशाल धाम में रविवार को श्रावणी मेले का विधिवत उद्घाटन हुआ. सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने मेले का शुभारंभ किया. अतिथियों ने इस मौके पर बाबा भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया. पहली सोमवारी पर महादेवशाल धाम में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ेगी. इसे लेकर महादेवशाल सेवा समिति और प्रशासन द्वारा रविवार को आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस बीच मंदिर व मेला परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. वहीं रविवार होने के कारण मंदिर में भक्तों की भीड़ रही. दूर-दराज से आए शिवभक्तों ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया. मौके…
Jamshedpur.डुमरी विधायक सह झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के अध्यक्ष जयराम महतो रविवार को जमशेदपुर पहुंचे. यहां बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में जेएलकेएम के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने न सिर्फ जनता से सीधा संवाद किया, बल्कि झारखंड की मौजूदा हालात को लेकर कई तीखे सवाल भी उठाए. महासम्मेलन में जिले और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिनमें युवाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा देखने को मिली. सैकड़ों युवाओं ने मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की और आदिवासी हक-अधिकार के लिए संघर्ष का संकल्प लिया. सभा को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने…
Chaibasa.चाईबासा के न्यू कॉलोनी नीमडीह इलाके में रविवार रात एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी गई। घटना रात करीब 10 बजे की है, जब अज्ञात अपराधियों ने सुमित यादव नामक युवक को निशाना बनाया. सुमित की गर्दन में गोली लगी है और उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. गोली मारने की यह घटना इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर गई. मोहल्ले के लोगों ने आनन-फानन में घायल सुमित को चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार, सुमित की…
Patna. पटना रेलवे स्टेशन के पास होटल के कमरे में एक व्यक्ति ने अपने छह वर्षीय बेटे की कथित तौर पर पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. मृतक की पहचान सनी (छह) के रूप में हुई है, जो प्रभाकर महतो का बेटा था. घटना के बाद आरोपी पिता फरार हो गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सदर-1 अभिनव ने संवाददाताओं को बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास एक होटल के कमरे में एक व्यक्ति ने अपने छह वर्षीय बेटे को कथित तौर पर पीटा है. पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे…
New Delhi. घटनाक्रमों से भरे आगामी सप्ताह में कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे, भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के परिणाम और मुद्रास्फीति के आंकड़े स्थानीय शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे. विश्लेषकों ने यह राय जताई है. इसके अलावा वैश्विक बाजार का रुख और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों से भी बाजार को दिशा मिलेगी. वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी अलमंड्ज ग्लोबल के वरिष्ठ इक्विटी शोध विश्लेषक सिमरनजीत सिंह भाटिया ने कहा, वैश्विक संकेतक घरेलू शेयर बाजार का रुख तय करते रहेंगे, लेकिन निवेशकों की निगाह भारत-अमेरिका के बीच जारी व्यापार वार्ता के संभावित नतीजों पर रहेगी. अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को…
Medninagar.पलामू जिले में पिछले सप्ताह मुहर्रम जुलूस के मार्ग को लेकर दो समूहों के बीच झड़प में घायल हुए एक व्यक्ति की रविवार को यहां एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. इस झड़प में चार लोग घायल हुए थे. उप महानिरीक्षक (पलामू रेंज) नौशाद आलम ने बताया कि पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाल्हे गांव में छह जुलाई को हुई झड़प में घायल हुए चार लोगों में से एक की रविवार दोपहर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटना…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. क्षेत्र में 16 हाथियों के एक झुंड के साथ एक अकेला सक्रिय है, जिसने गांवों में भारी तबाही मचाई है. सबसे ज्यादा नुकसान तिल्ला पंचायत के कुशपुतुल गांव में हुआ है, जहां हाथी ने छह घरों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथी ने घरों में घुसकर अनाज, चावल और आलू खा लिए. इसके अलावा कई घरों की मशीनें और दरवाजे भी तोड़ दिए. इस हमले में पूर्व मंत्री घनश्याम महतो की पत्नी बाल-बाल बच गईं. गांव के लोगों के अनुसार, ट्रस्कर हाथी बेहद आक्रामक…
