Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»टाटा स्टील यूके में ग्रीन स्टील युग की शुरुआत, पोर्ट टैल्बोट में ईएएफ परियोजना का शिलान्यास
    Breaking News

    टाटा स्टील यूके में ग्रीन स्टील युग की शुरुआत, पोर्ट टैल्बोट में ईएएफ परियोजना का शिलान्यास

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    default
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर/मुंबई।
    टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने सोमवार को ब्रिटेन के पोर्ट टैल्बोट स्थित टाटा स्टील यूके परिसर में आधुनिकतम इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (ईएएफ) परियोजना का शिलान्यास किया। यह परियोजना टाटा स्टील के हरित परिवर्तन यात्रा की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर मानी जा रही है।

    कार्यक्रम में टाटा स्टील के सीईओ और एमडी टी. वी. नरेंद्रन और टाटा स्टील यूके के सीईओ राजेश नायर भी शामिल रहे। £1.25 बिलियन की इस परियोजना में ब्रिटिश सरकार की ओर से £500 मिलियन की सहायता दी जा रही है। यह परियोजना वर्ष 2027 के अंत तक पूरी हो जाएगी।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :भागवत कथा के रस में डूबेगा शहर, 22 जुलाई से शुरू होगा सात दिवसीय आयोजन

    90% कार्बन उत्सर्जन में कटौती का लक्ष्य
    नई ईएएफ यूनिट पोर्ट टैल्बोट संयंत्र की कार्बन उत्सर्जन में 90% तक कमी लाएगी, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 5 मिलियन टन CO₂ कम होगा। यह अब तक की सबसे बड़ी लो-कार्बन स्टील परियोजनाओं में से एक होगी और इससे सीधे तौर पर 5,000 नौकरियां सुरक्षित रहेंगी।

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    शिलान्यास समारोह में श्री चंद्रशेखरन ने कहा, “यह केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि ब्रिटेन में हरित और टिकाऊ विनिर्माण की नई शुरुआत है। टाटा समूह की यह प्रतिबद्धता हमारे दीर्घकालिक साझेदारी को दर्शाती है।”

    READ MORE :Jamshedpur: डुमरी विधायक जयराम पहुंचे जमशेदपुर, बोले-उद्योगपति आदिवासियों की जमीन हड़पते जा रहे हैं, और सरकार बनी है सिर्फ तमाशबीन

    ब्रिटेन सरकार का बड़ा समर्थन
    ब्रिटेन के उद्योग मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने इसे औद्योगिक रणनीति का प्रमुख उदाहरण बताते हुए कहा, “हमने वेल्श स्टील उद्योग को मजबूत करने के लिए यह सहायता दी है, जिससे हजारों परिवारों को भरोसा मिलेगा।”

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप

    ब्रिटेन की वेल्स सेक्रेटरी जो स्टीवेंस और वेल्स की प्रथम मंत्री एलुनेड मॉर्गन ने भी इस परियोजना को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह क्षेत्र की आर्थिक मजबूती और रोज़गार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    स्थानीय संसाधनों से होगा निर्माण
    यह फर्नेस स्क्रैप स्टील को पिघलाकर सालाना 30 लाख टन स्टील का उत्पादन करेगी। परियोजना के तहत लेडल मेटलर्जी यूनिट, नई तकनीकी सुविधाएं और इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड भी होंगे। प्रमुख निर्माण कार्य का दायित्व सर रॉबर्ट मैकएलपाइन और उनके साथ जुड़े दर्जनों स्थानीय ठेकेदारों को सौंपा गया है।

    default

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Electric Arc Furnace UK Sustainable Steel Production UK Tata Steel Net Zero Mission Tata Steel Port Talbot एन. चंद्रशेखरन टाटा स्टील ग्रीन स्टीलमेकिंग ब्रिटेन टाटा स्टील टाटा स्टील इन्वेस्टमेंट UK टाटा स्टील ग्रीन प्रोजेक्ट पोर्ट टैल्बोट न्यू स्टील प्लांट लो कार्बन स्टील निर्माण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    September 2, 2026

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप

    September 2, 2026

    Jamshedpur: एमजीएम और सदर अस्पताल में MRI व CT स्कैन की सुविधा, बढ़ेंगी सीटें, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    September 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    September 2, 2026

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप

    September 2, 2026

    Jamshedpur: एमजीएम और सदर अस्पताल में MRI व CT स्कैन की सुविधा, बढ़ेंगी सीटें, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    September 2, 2026

    Tata Steel Bonous: टाटा स्टील कर्मचारियों के बोनस मुद्दे पर इस सप्ताह फैसले की उम्मीद

    September 2, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री अगस्त में 49 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने 44,411 वाहन बेचे

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group