Author: News Desk

जमशेदपुर. सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से कदमा, सोनारी लिंक रोड पर तंबाकू निषेध कैंपेन चलाया गया. अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में लोगों को बताना. परिवार, समाज और पर्यावरण पर इसके बुरे प्रभाव पड़ते हैं. इससे होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शहर भर में यह अभियान चलाया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप, पूनम सिंह, अपूर्वा सिंह, सोनल सिंह, अजय सिंह, सूरज सिंह, राज किशोर सिंह एवं अन्य की भूमिका सराहनीय रही.

Read More

Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में एक खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है, जहां न्यू ग्वाला बस्ती काली मंदिर के पास पड़ोसियों के बीच जमकर विवाद हुआ. बताया जाता है कि पहले से चली आ रही तनातनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद कुछ लोगों ने पड़ोसी के घर में घुसकर लाठी, डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया. इस हमले में भीम यादव नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. भीम यादव को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया…

Read More

Patna : बिहार की राजधानी पटना जिले के पुनपुन प्रखंड में बीती देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की शिनाख्त भाजपा नेता सुरेंद्र केवट के तौर पर की गई है. यह घटना पीपरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव की है, जहां बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. मृतक सुरेंद्र केवट, भाजपा किसान मोर्चा के पुनपुन प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष थे. मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए एक के बाद एक चार गोलियां दागीं. घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें गंभीर अवस्था में…

Read More

Banka : बिहार के बांका जिला में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक और विपरीत दिशा से आ रही एक यात्री बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भयानक था कि ट्रक की टक्कर से बस कई फीट पीछे खिसक गई, जिससे बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री जख्मी हो गए. टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई और लोग तुरंत बस से नीचे…

Read More

Johar Live Desk : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जनरल मैनेजर, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट और डिप्टी मैनेजर (आईएस ऑडिट) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार sbi.co.in पर जाकर 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पद और योग्यता जनरल मैनेजर योग्यता: B.E./B.Tech या M.Tech/M.Sc (कंप्यूटर साइंस, IT, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि में) अनुभव: सूचना सुरक्षा में 15 साल का अनुभव आयु सीमा: 45 से 55 वर्ष सैलरी: करीब ₹1 करोड़ CTC सालाना असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट योग्यता: B.E./B.Tech में 50% अंक और CISA + ISO 27001:2022 LA सर्टिफिकेट (मान्य होना चाहिए) अनुभव: BFSI या IT क्षेत्र में 6 साल का अनुभव…

Read More

Patna : केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान करीब 21 साल के मोहम्मद मेराज के तौर पर की गई है. पुलिस ने मेराज को बेगूसराय के तेघड़ा से पकड़ा है. बेगूसराय पुलिस ने उसे पटना पुलिस को सौंप दिया है. फिलहाल पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. समस्तीपुर पुलिस के अनुसार चिराग पासवान को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर धमकी दी गई थी. इस मामले में पटना के साइबर थाने में FIR…

Read More

New Delhi. कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी संसद के मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप देने के वास्ते मंगलवार को एक अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगी. संसद के मॉनसून सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है क्योंकि कांग्रेस पार्टी सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की योजना बहा रही है. विपक्षी दल बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण संबंधी निर्वाचन आयोग के कदम पर कड़ी आपत्ति जता सकते हैं.इसके अलावा कांग्रेस पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद की कूटनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की मांग भी करती रही है. पार्टी सूत्रों ने…

Read More

Chaibasa.पलामू के युवक द्वारा मनोहरपुर थाना क्षेत्र की युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला सामने आया है. आरोपी हिमांशु राज पलामू जिले का रहने वाला है. वर्तमान में वह रांची में रहता है. युवती भी रांची में रहकर पढ़ाई करती है. युवती ने शिकायत में बताया कि हिमांशु राज से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी. इसके बाद दोनों में पहले दोस्ती और फिर रिश्ता प्यार में बदल गया. हिमांशु ने उससे शादी का वादा करके रांची में ही यौन संबंध बनाया. जब वह गर्भवती हो गयी, उसने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया. इसके…

Read More

Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने रविवार को उपायुक्त को पत्र लिखा है. विधायक ने बताया कि उपायुक्त को पत्र लिखकर कदमा क्षेत्र के कई सामुदायिक भवनों, रैन बसेरा और कौशल विकास केंद्र पर अवैध कब्जे मुक्त करने का मुद्दा उठाया गया है. उन्होंने इन सरकारी भवनों को कब्जा मुक्त कर सार्वजनिक हित में उपयोग सुनिश्चित करने की मांग की है. राय ने कहा कि पांच जुलाई को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाया कि कदमा के शास्त्रीनगर रोड नंबर पांच स्थित नानकी बाबा मंदिर के समीप रैन बसेरा और स्वर्णवाणिक, विश्वकर्मा समाज सामुदायिक भवन पर असामाजिक तत्वों का कब्जा है और…

Read More

Jamshedpur. बारिश में जमशेदपुर ने रांची को पीछे छोड़ दिया है. पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि रांची दूसरे स्थान पर रहा. एक जून से 11 जुलाई तक हुई बारिश के आंकड़ों के अनुसार पूर्वी सिंहभूम में 336.6 मिमी के मुकाबले 863.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. यह सामान्य बारिश से 157 प्रतिशत अधिक है. वहीं दूसरे स्थान पर रहे रांची में 308.3 मिमी की तुलना में 770.8 मिमी बारिश हुई। यह सामान्य से 150 प्रतिशत अधिक है. वहीं तीसरे स्थान पर सरायकेला-खरसावां रहा, जहां 299.1 मिमी की तुलना में 689 मिमी बारिश दर्ज की…

Read More