Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं जनता की समस्याएं, कई मामलों का त्वरित निस्तारण
    Breaking News

    Jamshedpur News :जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं जनता की समस्याएं, कई मामलों का त्वरित निस्तारण

    News DeskBy News DeskJuly 11, 2025Updated:July 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर:
    पूर्वी सिंहभूम जिले के समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। यह जनसंवाद कार्यक्रम पूर्णतः संवादात्मक और समाधान-केन्द्रित रहा।

    जनता द्वारा उठाए गए मुद्दों में सड़क अतिक्रमण, घरेलू हिंसा, जमीन विवाद, नाली निर्माण, इंटर में नामांकन की परेशानी, पुल-पुलिया निर्माण, चौकीदार परीक्षा में प्राप्तांक की जांच, लंबित म्यूटेशन, पेंशन समस्या, स्पोर्ट्स कोटा से भर्ती, राशन कार्ड में सुधार, आयुष्मान कार्ड से संबंधित शिकायतें जैसे विषय शामिल थे।

    READ MORE :Jamshedpur News :घाटशिला के हेरिटेज विलेज में तेजी से हो रहा कार्य, विश्व पर्यटन दिवस पर होगा उद्घाटन: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी

    उपायुक्त ने नागरिकों की हर शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समयबद्ध और न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “जन सुनवाई सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रशासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही का परिचायक है। हम हर उचित शिकायत को प्राथमिकता पर सुलझाएंगे।”

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    जन सुनवाई में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और ग्रामीण क्षेत्र से आए नागरिकों ने भी भाग लिया। कई आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि अन्य को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर समयसीमा में हल निकालने को कहा गया।

    उपायुक्त श्री सत्यार्थी ने स्पष्ट किया कि सभी लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। यदि किसी मामले की बार-बार शिकायत आती है तो विभागीय जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी प्राप्त आवेदनों पर समयसीमा के भीतर निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करें।

    READ MORE :वन महोत्सव पर एमबीएनएस समूह ने “एक पौधा मां के नाम” अभियान में किया पौधारोपण

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    इस पहल से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील और सक्रिय है तथा समाज के हर वर्ग की आवाज़ को सुनने और समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DC grievance hearing Jharkhand Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Jansamvad Day East Singhbhum public complaint redressal meeting आयुष्मान कार्ड समस्या समाधान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बोड़ाम दौरा चौकीदार भर्ती जांच जन शिकायत निवारण दिवस जमशेदपुर जन सुनवाई जमीन विवाद समाधान झारखंड राशन कार्ड सुधार शिकायत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    September 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    September 21, 2026

    Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत, जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    September 21, 2026
    Recent Post

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    September 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    September 21, 2026

    Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत, जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    September 21, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर समेत अन्य प्रमंडलों में प्रोफेशनल टैक्स की वसूली में गिरावट, जानें कौन देता है यह टैक्स, गिरावट की वजह?

    September 21, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में हत्या की फिराक में घूम रहे दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार जब्त

    September 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group