Jamshedpur.गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पास गुरुवार देर रात एक महिला के घर पर बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी. घटना किरण कौर के घर की है. फायरिंग के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. किरण कौर ने बताया कि गुरुवार सुबह बस्ती के ही लंगर नामक युवक और उसके भाई के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी. आरोप है कि इसी रंजिश में देर रात लंगर ने उनके…
Author: News Desk
Medninagar.एनएच 39 फोरलेन निर्माण स्थल पर शुक्रवार सुबह फायरिंग हुई. एक मजदूर को अपराधियों ने गोली मार दी. पलामू जिले के सतबरवा के रजडेरवा गांव के विक्रम सिंह (30 वर्ष) के पीठ में गोली लगी है. उसे मेदिनीनगर के श्री नारायण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा में सुबह 5:30 बजे हुई. दो बाइक सवार अपराधी पड़वा की ओर से आए. वे मजदूरों के टेंट के पास रुके और गोली चलाकर फरार हो गए. घटना के समय मजदूर सो रहे थे. गोली की आवाज से सभी की नींद खुली. निर्माण कंपनी…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक प्रश्न में कथित त्रुटि के कारण नीट-यूजी 2025 के परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया. न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने कहा कि उसने दो दिन पहले इसी तरह की एक अन्य याचिका खारिज कर दी थी और वह व्यक्तिगत परीक्षाओं पर विचार नहीं कर सकती. पीठ ने कहा, ‘‘हमने समान मामलों को खारिज कर दिया है। हम सहमत हैं कि कई सही उत्तर हो सकते हैं. लेकिन हम उस परीक्षा में हस्तक्षेप नहीं कर सकते जिसमें लाखों अभ्यर्थी बैठते…
Moscow. तालिबान को प्रतिबंधित संगठनों की अपनी सूची से हटाने के बाद रूस ने बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान में तालिबान शासन को औपचारिक तौर पर मान्यता दे दी और ऐसा करने वाला वह पहला देश बन गया है. रूस के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि उसे अफगानिस्तान के नवनियुक्त राजदूत गुल हसन हसन से पहचान संबंधी आधिकारिक दस्तावेज प्राप्त हुए हैं. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अफगान सरकार को आधिकारिक मान्यता देने से हमारे देशों के बीच सार्थक द्विपक्षीय सहयोग’ को बढ़ावा मिलेगा. अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया और इस फैसले का स्वागत…
New Delhi. जिंदल स्टील ने ओडिशा के क्योंझर जिले में स्थित रोइडा-I लौह अयस्क एवं मैंगनीज ब्लॉक के लिए 50 साल का खनन पट्टा हासिल किया है. जिंदल स्टील ने बयान में कहा, कंपनी ने उक्त खनन पट्टे के अनुदान के लिए ओडिशा सरकार से आशय पत्र (एलओआई) हासिल कर लिया है. बयान के अनुसार, 104.84 हेक्टेयर में फैला यह खनिज संसाधन जिंदल स्टील की कच्चे माल की सुरक्षा को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाता है. साथ ही भारत के खनिज समृद्ध पूर्वी गलियारे में एकीकृत और टिकाऊ इस्पात उत्पादन के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है. जिंदल स्टील…
Khunti.तोरपा थाना क्षेत्र के तोरपा-कर्रा रोड पर शुक्रवार को एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर छाता नदी पुंल के नीचे गिर गई. इससे बोलेरो पर सवार सात लोग घायल हो गये. सभी कामडारा थाना क्षे के पोजे बड़काटोली गांव के रहने वाले हैं. घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस से तोरपा सदर अस्पताल भेजा गया. चिकित्सकों के अनुसार उर्सेला को गंभीर चोट लगी है, लेकिन सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है. चालक सूरज गोप ने बताया कि वह अपने दोस्त दिनेश गौंझू के साथ गुरुवार को पोजे आया था और शुक्रवार को सुबह वह अपनी पत्नी…
Mumbai. बैंकों शेयरों में खरीदारी और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच स्थानीय शेयर बाजार शुक्रवार को अत्यधिक उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 193 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी में 56 अंकों की बढ़त रही. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के अंत में 193.42 अंक यानी 0.23 प्रतिशत बढ़कर 83,432.89 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 83,477.86 अंक के ऊपरी और 83,015.83 अंक के निचले स्तर तक गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 55.70 अंक यानी 0.22 प्रतिशत बढ़कर 25,461 अंक पर बंद…
Rajnagar. राजनगर थाना क्षेत्र के बड़ा कुनाबेड़ा गांव में 15 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान सुषमा महतो के रूप में हुई है, जो आठवीं कक्षा में पढ़ती थी. घटना के समय घर में कोई नहीं था, सिवाय उसकी दादी के जो बर्तन माँज रही थीं. सुषमा की मां अपने मायके सिंगपुर गई हुई थीं और उसके पिता उषा मार्टिन में मजदूरी करते हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच…
Ranchi. इस मानसून झारखंड में अधिक बारिश हो रही है. पूरा जून बारिश से तरबतर रहा. इस वर्ष जुलाई के पहले हफ्ते में ही सामान्य से 85 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है. वहीं, पिछले साल सामान्य से महज एक प्रतिशत कम बारिश हुई थी. एक जून से 30 सितंबर तक, राज्य में 1011.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. वहीं, वर्ष 2023 में 26 प्रतिशत और वर्ष 2022 में 20 प्रतिशत कम बारिश हुई थी. वर्ष 2024 में राज्य के धनबाद जिले में अगस्त के महीने में सबसे ज्यादा 621.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी.जबकि सामान्य बारिश…
Ranchi. झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी को गुरुवार की देर रात जान से मारने की धमकी दी गयी. इस मामले में इरफान अंसारी ने बताया कि मोबाइल पर फोन करने वाले शख्स ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस अफसरों को दे दी है. पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद वो जांच करने में जुट गई है. डॉ. इरफान अंसारी के अनुसार, धमकी देनेवाले ने उन्हें कॉल करके अपशब्द भी कहे. कॉल करने वाले ने मंत्री को कहा कि वह उन्हें 24 घंटे के भीतर मार डालेगा.…
