Khunti.तोरपा थाना क्षेत्र के तोरपा-कर्रा रोड पर शुक्रवार को एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर छाता नदी पुंल के नीचे गिर गई. इससे बोलेरो पर सवार सात लोग घायल हो गये. सभी कामडारा थाना क्षे के पोजे बड़काटोली गांव के रहने वाले हैं. घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस से तोरपा सदर अस्पताल भेजा गया. चिकित्सकों के अनुसार उर्सेला को गंभीर चोट लगी है, लेकिन सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है. चालक सूरज गोप ने बताया कि वह अपने दोस्त दिनेश गौंझू के साथ गुरुवार को पोजे आया था और शुक्रवार को सुबह वह अपनी पत्नी…
Author: News Desk
Mumbai. बैंकों शेयरों में खरीदारी और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच स्थानीय शेयर बाजार शुक्रवार को अत्यधिक उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 193 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी में 56 अंकों की बढ़त रही. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के अंत में 193.42 अंक यानी 0.23 प्रतिशत बढ़कर 83,432.89 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 83,477.86 अंक के ऊपरी और 83,015.83 अंक के निचले स्तर तक गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 55.70 अंक यानी 0.22 प्रतिशत बढ़कर 25,461 अंक पर बंद…
Rajnagar. राजनगर थाना क्षेत्र के बड़ा कुनाबेड़ा गांव में 15 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान सुषमा महतो के रूप में हुई है, जो आठवीं कक्षा में पढ़ती थी. घटना के समय घर में कोई नहीं था, सिवाय उसकी दादी के जो बर्तन माँज रही थीं. सुषमा की मां अपने मायके सिंगपुर गई हुई थीं और उसके पिता उषा मार्टिन में मजदूरी करते हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच…
Ranchi. इस मानसून झारखंड में अधिक बारिश हो रही है. पूरा जून बारिश से तरबतर रहा. इस वर्ष जुलाई के पहले हफ्ते में ही सामान्य से 85 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है. वहीं, पिछले साल सामान्य से महज एक प्रतिशत कम बारिश हुई थी. एक जून से 30 सितंबर तक, राज्य में 1011.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. वहीं, वर्ष 2023 में 26 प्रतिशत और वर्ष 2022 में 20 प्रतिशत कम बारिश हुई थी. वर्ष 2024 में राज्य के धनबाद जिले में अगस्त के महीने में सबसे ज्यादा 621.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी.जबकि सामान्य बारिश…
Ranchi. झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी को गुरुवार की देर रात जान से मारने की धमकी दी गयी. इस मामले में इरफान अंसारी ने बताया कि मोबाइल पर फोन करने वाले शख्स ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस अफसरों को दे दी है. पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद वो जांच करने में जुट गई है. डॉ. इरफान अंसारी के अनुसार, धमकी देनेवाले ने उन्हें कॉल करके अपशब्द भी कहे. कॉल करने वाले ने मंत्री को कहा कि वह उन्हें 24 घंटे के भीतर मार डालेगा.…
Ranchi. झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कथित अवैध रेत खनन और जबरन वसूली से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई ठिकानों पर दबिश दी. हजारीबाग और रांची में सुबह ही कम से कम आठ ठिकानों पर छापे मारे गए. रांची, हजारीबाग और बड़कागांव में ईडी की छापेमारी चल रही है. पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जुड़े हुए मामले में उनके करीबियों के घर ईडी ने छापेमारी की है. सुबह-सुबह ईडी की कई टीमें पूर्व मंत्री के ठिकानों…
Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई, हालांकि बाद में उतार-चढ़ाव के बाद वे सपाट रुख के साथ कारोबार करने लगे. बीएसई सेंसेक्स 67.34 अंक की बढ़त के सथ 83,306.81 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 23.55 अंक चढ़कर 25,428.85 अंक पर पहुंच गया. बाद में दोनों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा और वे सपाट कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 13.55 अंक की गिरावट के साथ 83,221.65 अंक पर और निफ्टी 4.15 अंक फिसलकर 25,400.40 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी…
जमशेदपुर: पोटका प्रखंड अंतर्गत हेंसल आमदा पंचायत के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र रांगामाटिया से जोजोगोड़ा होते हुए पोड़सागोड़ा तक अब पक्की सड़क का सपना साकार होने जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजना का शिलान्यास गुरुवार को स्थानीय विधायक संजीव सरदार ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से किया। इलाके में मूसलधार बारिश के बावजूद शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने हर्ष व्यक्त किया। READ MORE :श्रावणी मेला के अवसर पर 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, देखें लिस्ट विधायक बोले — हेमंत सोरेन की अबुआ सरकार हर गाँव तक विकास की रौशनी पहुंचा रही है शिलान्यास…
हाजीपुर: श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा । साथ ही मेला अवधि के दौरान जसीडीह स्टेशन पर कुछ ट्रेनों को छोड़कर अन्य सभी का न्यूनतम ठहराव बढ़ाकर 05 मिनट किया गया तथा सुलतानगंज स्टेशन पर 04 जोड़ी टेªन का 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है:- श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन – 1.गाड़ी सं. 05597/05598 जयनगर-आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल (समस्तीपुर-बरौनी-मुंगेर-जमालपुर-किउल-झाझा-जसीडीह के रास्ते ) (सप्ताह में तीन दिन): – गाड़ी सं. 05597 जयनगर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 11.07.2025 से 08.08.2025 तक सप्ताह…
New Delhi.सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि देशभर के 234 शहरों में 730 एफएम रेडियो चैनल के लिए ऑनलाइन नीलामी इस महीने के अंत में शुरू होने वाली है. जाजू ने यहां ब्रॉडकास्टिंग इंजीनियरिंग सोसायटी एक्सपो को संबोधित करते हुए कहा कि देशभर की 20 से अधिक शीर्ष कंपनियों ने निजी एफएम रेडियो चरण- तीन नीति के तहत नीलामी के लिए आमंत्रित बोलियों में भाग लिया है. उन्होंने कहा, ‘निजी एफएम रेडियो के मामले में अब काफी लाभ हो रहा है. निजी एफएम रेडियो के लिए नीलामी इस महीने शुरू होने वाली है. जाजू ने…
