Ranchi.भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेतृत्व में शामिल नक्सली अनुज उर्फ सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश उर्फ अमलेश उर्फ प्रवेश दा पर सरकार ने एक करोड़ का इनाम घोषित किया है. इससे पहले उसपर 25 लाख रुपये का इनाम था, लेकिन अब उसे केंद्रीय कमेटी का सदस्य बनाए जाने के बाद इनाम की राशि में चार गुना से अधिक की वृद्धि की गई है. वर्तमान में झारखंड में एक करोड़ के इनामी चार नक्सली हैं, जिनमें पोलित ब्यूरो मेंबर में मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल जी उर्फ सागर, सेट्रल कमेटी मेंबर में असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर, अनल दा उर्फ…
Author: News Desk
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के वन क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को 30 आईईडी बरामद किए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईईडी को संभवतः किसी प्रतिबंधित नक्सली संगठन द्वारा छिपाया गया था. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने वन क्षेत्र के एक हिस्से से आईईडी बरामद किया जो टोकलो पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन को खुफिया सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) ने टोकलो पुलिस थाने और दलभंगा पुलिस चौकी की सीमा से लगे जंगल में भारी मात्रा में विस्फोटक…
जमशेदपुर। जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज द पू रेलवे के ADRM मनीषा गोयल से मिलकर अपने लोकसभा क्षेत्र के रेल संबंधी विभिन्न मांगों को रखा। सांसद महोदय ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे से कई मांगें कीं। READ MORE :Jamshedpur News :गोलमुरी में ट्रैफिक जाम से प्रतिदिन जूझ रहे लोग सांसद बिद्युत बरण महतो ने निम्नलिखित मांगें कीं: 1. लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत संचालन हो रही सभी ट्रेनों को समय पर चलाने की व्यवस्था करना। 2. गीतांजली एक्सप्रेस का ठहराव घाटशिला स्टेशन में करना। 3. वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव घाटशिला स्टेशन में…
जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित केरला समाजम मॉडल स्कूल के समीप प्रतिदिन सुबह स्कूल शुरू होने और दोपहर में छुट्टी के समय भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। स्कूल के सामने वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे राहगीरों के साथ आस-पास की कॉलोनियों जैसे रिफ्यूजी कॉलोनी, टूइलाडूंगरी, एनएमएल कॉलोनी और जीएफ फ्लैट्स के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा ट्रैफिक की सुचारू व्यवस्था के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। केवल एक सुरक्षा गार्ड को तैनात कर खानापूर्ति की जा रही है,…
जमशेदपुर | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), जमशेदपुर ने एक बार फिर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध करते हुए ग्रामीण युवाओं के लिए “बेसिक कंप्यूटर स्किल्स और डिजिटल साक्षरता” विषय पर पाँच दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम 30 जून से 4 जुलाई 2025 तक कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य तकनीक को आम लोगों तक पहुँचाना था — विशेषकर उन युवाओं तक, जो तकनीकी संसाधनों से वंचित रहे हैं। कार्यशाला का नारा “गाँव से गूगल तक” इस मिशन का सार था। उद्घाटन और नेतृत्व कार्यशाला की शुरुआत संस्थान के…
जमशेदपुर। नई शिक्षा नीति के अनुरूप झारखण्ड में इण्टरमीडिएट शिक्षा को महाविद्यालयों की शिक्षा से अलग करने के संबंध में राज्यपाल सचिवालय द्वारा प्रेषित एक निर्देशात्मक परिपत्र के कारण उन विद्यार्थियों के सामने जटिल समस्या उत्पन्न हो गई है, जो 12वीं की परीक्षा देने के लिए पूर्व से जैक में पंजीकृत हैं। चार महीने के बाद, दिसम्बर में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। ऐसी स्थिति में राजभवन के निर्देश से 12वीं के छात्र-छात्राओं के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। इस विकट समस्या का समाधान ढूंढने के लिए जमशेदपुर पश्चिम…
धनबााद। धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में सुनियोजित कार्यक्रम के तहत आज 07:00 बजे से 11:00 बजे तक धनबाद रेलवे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में धनबाद स्टेशन के साथ-साथ धनबाद-गोमो रेलखंड में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया । इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 75 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे । READ MORE :JAMSHEDPUR : डीसी ने लोगों से सीधा संवाद कर जानीं समस्याएं,…
Jamshedpur. कोल्हान मिथिला समाज द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 6 जुलाई 2025 को रोड नं.-14, राम मंदिर सामुदायिक भवन, आदित्यपुर-2 मे सुबह 10 बजे से किया जाएगा. आज मिथिला समाज के द्वारा बुलायी गयी प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी गयी. संवाददाताओ को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पं. विपिन झा ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय सांसद पूर्वी सिंहभूम विधुत वरण महतो, पूर्व विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रेस प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, श्री डॉ. अशोक झा, अविचल, (प्रिंसिपल LBSM College सह प्रवक्ता कोल्हान विश्वविद्यालय) इत्यादि मौजूद होंगे. इस चिकित्सा…
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला परामर्शदात्रि समिति एवं जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक Jamshedpur. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्रि समिति एवं जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति (DLCC) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, आरबीआई एलडीओ श्री गौरव कुमार, डीडीएम नाबार्ड जस्मिका बासके सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों एवं विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए . बैठक में वार्षिक ऋण योजना (Annual Credit Plan) एवं उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कृषि क्षेत्र में ऋण वितरण, फार्म और क्रॉप लोन की स्थिति, केसीसी (KCC) आवेदनों के निष्पादन,…
Jamshedpur. जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याएं सुनीं. इस दौरान नागरिकों द्वारा विद्यालय में नामांकन, विद्यालय शुल्क माफी, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ, निजी संस्थान द्वारा वेतन भुगतान में विलंब एवं अनुभव प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किए जाने, पेंशन स्वीकृति, भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, सार्वजनिक सड़क पर नाली का पानी बहाए जाने जैसी समस्याएं रखी गईं. साथ ही, शिक्षा ऋण उपलब्धता एवं विद्यालय भवन निर्माण जैसी जनसरोकार की मांगें भी उपायुक्त के समक्ष रखी गईं. उपायुक्त ने संबंधित मामलों…
