Author: News Desk

Chaibasa. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी- माओवादी (भाकपा-माओवादी) के चाईबासा में सक्रिय रहे एक कार्यकर्ता के खिलाफ गुरुवार को हथियार रखने, रंगदारी वसूलने और प्रतिबंधित संगठन के काडर को शरण देने के मामले में आरोपपत्र दाखिल किया. यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान में कहा गया है कि झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के निवासी राजेश देवगम के खिलाफ रांची स्थित विशेष एनआईए अदालत के समक्ष दायर पूरक आरोपपत्र दाया गया. देवगम के खिलाफ यह आरोप इसमें देवगम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी…

Read More

Hazaribag. झारखंड के हजारीबाग जिले में एक आपराधिक गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उसने बताया कि बुधवार को कार्मेल स्कूल मोड़ और हजारीबाग बस स्टैंड के बीच विशेष जांच अभियान के दौरान सात लोगों को पकड़ा गया, जबकि दो अन्य को रांची के करमटोली इलाके से गिरफ्तार किया गया. हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने संवाददाताओं को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के हथियारबंद सदस्य हजारीबाग शहर के सेंट कोलंबस कॉलेज रोड इलाके में किसी अपराध की साजिश रच रहे थे. उन्होंने कहा कि सूचना…

Read More

Ranchi. दुबई में कंपनी की तरफ से कथित तौर पर वेतन का भुगतान नहीं किए जाने के कारण फंसे झारखंड के 15 मजदूर जल्द ही राज्य लौट आएंगे. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मजदूरों ने वीडियो संदेश के माध्यम से झारखंड सरकार से राज्य में वापसी के लिए मदद मांगी थी. आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद गिरिडीह, हजारीबाग और धनबाद से (संबंध रखने वाले) सभी मजदूरों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. श्रमिकों ने अपने संदेश में दावा किया कि उन्हें महीनों से वेतन नहीं…

Read More

New Delhi. भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में मजबूत घरेलू मांग के सहारे 6.4-6.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष राजीव मेमानी ने बृहस्पतिवार को यह संभावना जताई. सीआईआई के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद मेमानी ने अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की एक सरल त्रिस्तरीय कर संरचना की वकालत की. उन्होंने कहा कि जरूरी वस्तुओं को पांच प्रतिशत कर के दायरे में रखा जा सकता है जबकि विलासिता एवं नुकसानदेह उत्पादों पर 28 प्रतिशत कर लगाया जाए…

Read More

Jamshedpur.गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर के रहने वाले प्रेमचंद्र झा ने 26 जून को जहर खाकर सुसाइड कर लिया था. घटना के एक सप्ताह के बाद उनकी पत्नी निर्मला झा के बयान पर गोविंदपुर थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही हैघटना में गोविंदपुर हनुमान मंदिर के पास रहने वाले सोनु उर्फ राहुल कुमार, गोविंदपुर जनता स्कूल के पास का डीके राही और गोविंदपुर के ही रौनक सिंह को आरोपी बनाया गया है. घटना के बारे में गोविंदपुर थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों ने प्रेमचंद्र…

Read More

Kharsawan.सरायकेला-खरसावां जिला के खरसावां प्रखंड के लोसोदीकी गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा समने आया. यहां 11 वर्षीय बच्ची विसंती मुंडा की तालाब में डूबने से मौत हो गयी.विसंती एक डूबते हुए बच्चे को बचाने के प्रयास में खुद तालाब की गहराई में समा गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, विसंती मुंडा खरसावां के विधायक दशरथ गागराई के गांव लोसोदीकी में रहकर पढ़ाई करती थी. गुरुवार को स्कूल से छुट्टी के बाद वह गांव के तालाब में नहाने गई थी. वहां पहले से कुछ बच्चे नहा रहे थे. इस दौरान एक बच्चा अचानक गहराई में चला…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को गुड़ाबांदा प्रखंड के अत्यंत सुदूर एवं दुर्गम फॉरेस्ट ब्लॉक गांव अंतर्गत कोलाबाड़िया टोला का दौरा किया. उन्होंने बाइक और पैदल यात्रा कर इलाके की भौगोलिक चुनौतियों को समझा और ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा, जिनमें प्रमुख रूप से पहुंच पथ की कमी, बिजली और पेयजल की समस्या, आवास योजना का लाभ, स्थायी आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण जैसी मांगें शामिल थीं. ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में अभी भी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है. कोलाबाड़िया टोला पहुंचते ही…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के निरंतर प्रयासों और सक्रियता का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। विगत दिनों पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह स्थित बाबूडीह घाट, सुवर्णरेखा नदी में दो किशोरों की डूबने से हुई दुखद घटना के बाद, जब जिला प्रशासन से अपेक्षित सहायता नहीं मिल सकी, तब विधायक साहू ने दिनांक 28 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर जिले के नदी घाटों एवं तालाबों पर प्रशिक्षित गोताखोरों की 24 घंटे सातों दिन उपलब्धता सुनिश्चित करने और आपातकालीन परिस्थितियों में एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की तत्पर तैनाती की मांग की थी। READ MORE :Jamshedpur News :यूआईएसएल उपभोक्ताओं…

Read More

जमशेदपुर। पेयजल का कनेक्शन देने तथा 200 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना का लाभ टाटा स्टील यूआईएसएल जैसी निजी विद्युत आपूर्तिकर्ताओं के उपभोक्ताओं को भी देने पर झारखंड सरकार राजी हो गयी है। इसी तरह राज्य कर्मचारी बीमा योजना के वर्तमान प्रावधानों में सुधार करने तथा इस योजना को ऐच्छिक बनाने पर भी सरकार सहमत हो गयी है। यह जानकारी विधानसभा में आयोजित बैठक में प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति श्री सरयू राय को नगर विकास विभाग, ऊर्जा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी। सरकार की इन तीनों निर्णयों से पेयजल एवं विद्युत उपभोक्ताअें तथा राज्य कर्मचारी…

Read More

Adityapur. आदित्यपुर थाना की पुलिस को ब्राउन शुगर कारोबार के खिलाफ एक और सफलता हाथ लगी है. सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने मुस्लिम बस्ती से ब्राउन शुगर की खरीद- बिक्री करते एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. तस्कर का नाम तैयब अंसारी बताया जा रहा है. पुलिस ने उसके पास से 8.22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है. इसकी जानकारी शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार संवैया ने दी. उन्होंने बताया कि अभियुक्त ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत…

Read More