जमशेदपुर. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में बैचर्स ऑफ फार्मेसी के सत्र 2021-2025 बैच के तीन विद्यार्थियों प्रियंका रॉय, दीपा सोनी और स्नेहा कुमारी का चयन अंतिम रूप से हुआ है. मेडिकल लैबोरेट्री और डायग्नोस्टिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी डॉ. रेड्डी ने अपने झारखंड स्थित विभिन्न शहरों की ईकाईयों के लिए इन विद्यार्थियों को रोजगार का प्रस्ताव दिया है. सभी चयनित विद्यार्थियों को 4.5 लाख के वार्षिक पैकेज पर डॉ. रेड्डी ने अपने संस्थान के साथ जोड़ा है. विद्यार्थियों को टेरेट्री मैनेजर के पद के लिए चयनित किया गया है.…
Author: News Desk
Mumbai.स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 170 अंक टूट गया। बाजार में कारोबार के दौरान तेजी थी लेकिन अंतिम घंटे में वित्तीय कंपनियों और धातु शेयरों में बिकवाली से यह गिरावट के साथ बंद हुआ. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 170.22 अंक यानी 0.20 प्रतिशत टूटकर 83,239.47 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 440.4 अंक तक चढ़ गया था. पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी भी 48.10 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,405.30 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में कोटक…
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा समाज को जमीनी स्तर पर संगठित और सक्रिय करने की दिशा में दो नई शाखाओं – बारीडीह शाखा एवं परसुडीह शाखा का गठन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. यह पहल संगठन के विस्तार के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक और सशक्त कदम है. बैठक श्री विजय गुप्ता टिक्कू जी) के प्रतिष्ठान, बारीडीह में सम्पन्न हुई। सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया. बारीडीह शाखा – संगठनात्मक संरचना संरक्षक: • श्री चन्द्रभान शर्मा • श्री मोहनलाल सहरिया • डॉ. निर्मल कुमार गाडिया कार्यकारिणी: • अध्यक्ष: श्री पुरुषोत्तम शर्मा • उपाध्यक्ष:…
Garhwa. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र झारखंड के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं लागू की जाएंगी. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि खनिज संसाधनों से समृद्ध झारखंड में राजमार्ग क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास होगा. उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं झारखंड के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हूं. मैं लोगों को राज्य में दो लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के क्रियान्वयन का आश्वासन देता हूं. गडकरी ने कहा, ‘हमने राज्य में 40,000…
New Delhi. चालू वित्तवर्ष की अप्रैल-मई अवधि में देश का लौह अयस्क उत्पादन मामूली रूप से 0.6 प्रतिशत बढ़कर 5.3 करोड़ टन (एमएमटी) हो गया. अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में लौह अयस्क का उत्पादन 5.27 करोड़ टन था. खान मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चालू वित्तवर्ष की अप्रैल-मई अवधि में मैंगनीज अयस्क, बॉक्साइट, जिंक कंसंट्रेट और चूना पत्थर का उत्पादन बढ़ा है. अलौह धातु क्षेत्र में, अप्रैल-मई में प्राथमिक एल्युमीनियम उत्पादन 1.3 प्रतिशत बढ़कर 7.07 लाख टन हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 6.98 लाख टन था. इसी अवधि…
Rourkela. ओडिशा के जाजपुर जिले में एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस के अनुसार भालुखाई जंगल में मंगलवार को मवेशी चराने गई 32 वर्षीय महिला के साथ यह घटना घटी.पीड़ित महिला द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के बाद यह मामला प्रकाश में आया. अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान सानंद पिहू और भजमन भोई के…
Ranchi. झारखंड लोक सेवा आयोग ने बॉयलर इंस्पेक्टर के पांच पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 14 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं. अंतिम तिथि 4 अगस्त शाम 5 बजे तक निर्धारित है. परीक्षा शुल्क 5 अगस्त तक जमा किया जा सकता है. आवेदन की हार्ड कॉपी 18 अगस्त शाम 5 बजे तक जमा करनी होगी. इन पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए दो, अनुसूचित जनजाति के लिए दो और पिछड़ा वर्ग-1 के लिए एक पद आरक्षित है. आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास यांत्रिक, पावर प्लांट, धातुकर्म या उत्पाद अभियंत्रण में स्नातक की…
New Delhi.कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर गुरुवार को केंद्र एवं राज्य सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार के स्तर पर चुप्पी तथा बेरुखी देखी जा रही है. उन्होंने यह दावा भी किया कि यह सिस्टम किसानों को मार रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने पीआर का तमाशा देख रहे हैं. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, सोचिए.. सिर्फ तीन महीनों में महाराष्ट्र में 767 किसानों ने आत्महत्या कर ली. क्या यह सिर्फ एक आंकड़ा है? नहीं. ये 767 उजड़े हुए घर हैं। 767 परिवार, जो कभी…
Medninagar.झारखंड के पलामू जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया, यह घटना बुधवार रात को महुआरी गांव के नौडीहा बाज़ार थानाक्षेत्र में हुई. एक व्यक्ति का उसकी पत्नी इतवारिया भुइयां से विवाद हो गया. नौडीहा बाज़ार पुलिस थाना के प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि, आरोपी बसंत भुईयां को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके अनुसार, पति की शराब पीने की आदत के चलते दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था. बुधवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने…
New Delhi. टाटा पावर रिन्यूएबल्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष (2025-26) की अप्रैल-जून तिमाही में रिकॉर्ड 752 मेगावाट सौर परियोजनाएं शुरू की हैं. इसके बाद कंपनी की कुल उपयोगिता-पैमाने की परिचालन क्षमता 5.6 गीगावाट हो गई है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि टाटा पावर की अनुषंगी कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल्स ने पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की समान अवधि में कुल 354 मेगावाट सौर क्षमता शुरू की थी. कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में परियोजना निष्पादन के लिए उसकी कुल उपयोगिता-पैमाने की परिचालन क्षमता अब 5.6 गीगावाट है, जिसमें 4.6…
