भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद के बीच शेयर बाजारों में दिखा उत्साह Mumbai. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद के बीच एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख को दर्शाते हुए बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई. विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका-वियतनाम व्यापार समझौते का भी घरेलू शेयर बाजारों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा. शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 242.83 अंक चढ़कर 83,652.52 पर पहुंच गया. एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 83.65 अंक मजबूत होकर 25,537.05 पर पहुंच गया. सेंसेक्स की कंपनियों में प्रमुख रूप से एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, इन्फोसिस,…
Author: News Desk
जमशेदपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष कुमार पांडेय ने जिले के 16 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। इस बदलाव का उद्देश्य पुलिस प्रशासन में दक्षता लाना और कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त करना है। तबादले के तहत कई थाना क्षेत्रों में नए प्रभारी की नियुक्ति की गई है। इसमें शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र शामिल हैं। READ MORE :Jamshedpur News :16 थाना प्रभारियों का तबादला नए थाना प्रभारियों की सूची इस प्रकार है: सचिन कुमार दास – एमजीएम थाना अविनाश कुमार – परसुडीह थाना वीरेंद्र कुमार – सिदगोड़ा थाना अजीत कुमार मुंडा – सुंदरनगर थाना अमित कुमार चौधरी…
जमशेदपुर। पोटका प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को प्रखंड शिक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राज्य सरकार के निर्देशानुसार माध्यमिक विद्यालयों को प्लस टू विद्यालय में उत्क्रमित किए जाने हेतु विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पोटका प्रखंड से छह विद्यालयों को प्लस टू विद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए अनुशंसा कर प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया। READ MORE :Sansad Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई को आरंभ और 21 अगस्त को समाप्त होगा छह विद्यालयों को प्लस टू का मिलेगा दर्जा, जल्द मिल…
Ranchi. केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार (आज) को रांची और गढ़वा में एनएचएआइ की योजनाओं का उदघाटन करेंगे. आज सुबह 10.40 बजे वह दिल्ली से रांची आयेंगे. इसके बाद गढ़वा के हूर गांव जायेंगे. वहां दिन के 12 बजे रेहला फोर लेन सड़क योजना का उदघाटन करेंगे. यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह हेलीकॉप्टर से दिन के 2.15 बजे रांची लौटेंगे. फिर एयरपोर्ट से ओटीसी ग्राउंड जायेंगे. इस क्रम में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. दिन के तीन बजे रातू रोड फ्लाइओवर का उद्घाटन करेंगे. वहीं झारखंड के लिए एनएच…
New Delhi. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा और 21 अगस्त को समाप्त होगा. सत्र पहले निर्धारित कार्यक्रम की तुलना में एक सप्ताह अधिक समय तक चलेगा, जिसका मतलब है कि इस दौरान काफी कामकाज होगा.संसदीय कार्यमंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 21 जुलाई से 21 अगस्त तक सत्र आहूत करने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “स्वतंत्रता दिवस समारोहों के मद्देनजर 13 और 14 अगस्त को कोई बैठक नहीं होगी. पहले यह सत्र 12 अगस्त को समाप्त होना था, लेकिन अब इसे एक…
New Delhi.. सार्वजनिक क्षेत्र की एनएमडीसी ने लौह अयस्क लंप और फाइंस की कीमतों में क्रमश: 600 रुपये और 500 रुपये प्रति टन की कटौती की है. देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि उसने लंप अयस्क की कीमत 5,700 रुपये प्रति टन और फाइंस की कीमत 4,850 रुपये प्रति टन तय की है. लंप अयस्क या उच्च ग्रेड के लौह अयस्क में 65.5 प्रतिशत लौह तत्व होता है, जबकि निम्न श्रेणी के माने जाने वाले फाइन्स में 64 प्रतिशत या उससे कम लौह तत्व होता है. चार जून को घोषित अंतिम मूल्य…
New Delhi. सड़क परिवहन मंत्रालय ने कैब एग्रीगेटर्स (सेवा प्रदाताओं) को ‘पीक ऑवर’ (व्यस्ततम समय) के दौरान आधार मूल्य का दो गुना तक शुल्क लगाने की अनुमति दे दी है, जो पहले 1.5 गुना था। गैर व्यस्ततम समय के लिए किराया, आधार मूल्य का न्यूनतम 50 प्रतिशत होना चाहिए.सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अपने ‘मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशानिर्देश-2025’ में कहा है कि ‘एग्रीगेटर को मूल किराये से न्यूनतम 50 प्रतिशत कम किराया लेने तथा उप-खण्ड (17.1) के तहत निर्दिष्ट आधार किराये से अधिकतम दो गुना गतिशील मूल्य निर्धारण की अनुमति होगी. इसके अलावा, प्रभार्य आधार किराया न्यूनतम तीन किलोमीटर…
New Delhi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक पूर्व सहयोगी ने राज्य में अवैध खनन गिरोह संचालित करने के लिए ‘राजनीतिक प्रभाव’ का इस्तेमाल किया, जिससे 1,000 करोड़ रुपये की आय अपराध से अर्जित की गई. संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने रांची में एक विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष 30 जून को इस मामले में दायर एक नयी अभियोजन शिकायत (आरोप पत्र) में ये आरोप लगाए हैं. ईडी ने दावा किया, ‘मौजूदा शिकायत आठ अतिरिक्त व्यक्तियों और दो कंपनियों की भूमिका को उजागर…
New Delhi. रेलवे अगले दिन सुबह पांच बजे से दोपहर दो बजे के बीच रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए रात नौ बजे तक आरक्षण चार्ट तैयार करेगा, जबकि बाकी ट्रेनों के लिए यह आठ घंटे पहले तैयार किया जाएगा. वर्ष 2015 से, पहला आरक्षण चार्ट ट्रेन के प्रस्थान के निर्धारित समय से कम से कम चार घंटे पहले तैयार किया जाता रहा है. रेल मंत्रालय द्वारा इस मामले में पहली बार नियम बनाए जाने के बाद ऐसा किया जा रहा था. मंत्रालय के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए चार्ट से जुड़े नियम में नवीनतम बदलाव किया गया है.…
Hazaribag. हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. बुधवार को केरेडारी-बुंडू रोड पर गेरुआ नदी के पास युवक का शव मिला. स्थानीय लोगों ने शव देखने ही पुलिस को मामले की सूचना दी. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने केरेडारी-बुंडू रोड पर गेरुआ नदी के पास एक युवक का शव देखा. युवक की सीने में गोली लगी हुई थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम…
