New Delhi.. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को रेलवन मोबाइल ऐप्लीकेशन की शुरुआत की जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग, ट्रेन और पीएनआर पूछताछ, यात्रा योजना बनाने, रेल सहायता सेवाएं और भोजन बुकिंग जैसी कई सेवाओं तक आसान पहुंच में मदद मिलेगी. वैष्णव ने रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) के 40वें स्थापना दिवस समारोह में इस ऐप की शुरुआत की. यह ऐप एंड्रॉइड प्ले स्टोर और आईओएस ऐप स्टोर, दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है. रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘रेलवन ऐप पर यात्रियों की सभी जरूरतों का समाधान उपलब्ध होगा. इस ऐप…
Author: News Desk
Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती तेजी बरकरार नहीं रह पायी और दोनों मानक सूचकांक नुकसान में रहे। एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बिकवाली दबाव से बीएसई सेंसेक्स 288 अंक लुढ़क गया, जबकि एनएसई निफ्टी 88 अंक के नुकसान में रहा. विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख से धारणा प्रभावित हुई. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती तेजी को कायम नहीं रख पाया और अंत में 287.60 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,409.69 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 546.52…
Chakulia.पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में जंगली हाथी का उत्पात देखने को मिला है. चाकुलिया केरूकोचा मुख्य सड़क पर बड़ामारा जंगल में हाथी ने साइकिल और बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान लोगों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई. दरअसल, एक साइकिल सवार सड़क से जा रहा था. इसी बीच जंगल से निकल कर सड़क पर हाथी आ गया. हाथी को देखते ही व्यक्ति साइकिल को मौके पर छोड़ भाग निकला. इधर, हाथी ने साइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं, रात में एक युवक अपनी बाइक से बड़ामारा की ओर जा रहा था, तभी जंगल से हाथी सड़क पर…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में छह जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती हैं. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोल्हान के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भारी बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. राज्य के लोहरदगा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों के लिए भी चार जुलाई सुबह साढ़े आठ बजे तक ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बुधवार सुबह…
Mumbai. अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 236.56 अंक चढ़कर 83,933.85 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 66.3 अंक की बढ़त के साथ 25,608.10 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स की कंपनियों में प्रमुख रूप से इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा मोटर्स के शेयर मुनाफे में रहे. हालांकि, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और बजाज फाइनेंश के शेयर नुकसान में रहे. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई)…
जमशेदपुर। बहरागोड़ा-बारिपदा मार्ग पर जामशोला के निकट सोमवार देर रात एक प्रोपलीन गैस टैंकर से गैस रिसाव की सूचना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई थी। हालांकि जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की तत्परता और विशेषज्ञों की निगरानी में स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गैस रिसाव वाले टैंकर से गैस को सुरक्षित रूप से अन्य टैंकर में स्थानांतरित किया गया, जिसे अब गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन फिर से सामान्य हो चुका है और इलाके में डर या दहशत का…
जमशेदपुर। एशिया का बहुप्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2025 का आयोजन आगामी 27 जुलाई से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में होने जा रहा है। इसके पूर्व, 7 जुलाई को XLRI सभागार में ट्रॉफी का भव्य अनावरण एवं 7-8 जुलाई को डूरंड कप ट्रॉफी टूर का आयोजन प्रस्तावित है। ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम एवं ट्रॉफी टूर के मद्देनजर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने मुख्य कार्यक्रम स्थल (XLRI) का निरीक्षण किया। मौके पर आयोजन समिति के सदस्यगण, भारतीय सेना, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे । READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :रोटरी क्लब…
जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट (आरसीजेई) ने मंगलवार को बिष्ब्ुपुर स्थित चेंबर भवन में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 107 यूनिट रक्त एकत्र कर ‘सेवा स्वयं से ऊपर‘ के रोटरी सिद्धांत को साकार किया गया। यह शिविर स्वर्गीय दिनानाथ अग्रवाल एवं स्वर्गीय सीता देवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति को समर्पित था। इस अवसर पर क्लब ने डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे भी मनाया। चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र के समर्पित पेशेवरों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। READ MORE: Tata Steel ‘Ethics Month’: टाटा स्टील में से सभी लोकेशनों पर एथिक्स मंथ समारोह की शुरुआत,…
New Delhi. वित्तीय समावेशन और ग्राहक सशक्तीकरण के लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने सभी बचत खातों में न्यूनतम औसत शेष राशि (एमएबी) न रखने पर दंडात्मक शुल्क खत्म कर दिया है. पीएनबी ने बयान में कहा कि एक जुलाई, 2025 से प्रभावी यह पहल विशेष रूप से महिलाओं, किसानों और निम्न आय वाले परिवारों जैसे प्राथमिकता वाले वर्गों का समर्थन करने के लिए है. बयान के मुताबिक, इस फैसले से न्यूनतम शेष राशि न रखने पर दंड के तनाव के बिना बैंकिंग सेवाओं तक आसान और अधिक समावेशी पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी. पीएनबी के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य…
Patna. नीतीश सरकार ने सीतामढ़ी जिले में स्थित हिंदू तीर्थ स्थल पुनौराधाम जानकी मंदिर के समग्र विकास के लिए 882 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि को मंगलवार को मंजूरी दे दी.सीतामढ़ी जिले को सीता का जन्मस्थान माना जाता है. यह निर्णय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया. कुमार ने मंत्रिमंडल की बैठक के तुरंत बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने…
