Chaibasa.कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। विश्वविद्यालय के अनुसार इस वर्ष कुल 21,802 छात्रों ने आवेदन किया है. पहली मेधा सूची शनिवार 5 जुलाई को जारी की जाएगी जिसके आधार पर कॉलेजों में 14 जुलाई तक नामांकन लिया जाएगा. छात्र अपने-अपने कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर मेधा सूची में अपना नाम देख सकेंगे. नामांकन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है. कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. ए.के. झा ने बताया कि अगर छात्रों को…
Author: News Desk
Devghar.देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 11 जुलाई से शुरू हो रहा है. यह मेल 9 अगस्त तक चलेगा. जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है. शिव भक्तों की सुविधा के मद्देनजर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये हैं. प्रसाद सामग्रियों की गुणवत्ता व कीमतों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य जिला प्रशासन ने चूड़ा, ईलायची दाना और पेड़ा की कीमत निर्धारित कर दी हैं. ऐसे में जिला प्रशासन ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिये हैं कि निर्धारित दर से अधिक राशि कोई भी नहीं वसूलेगा. अगर कोई दुकानदार ऐसा करते पकड़ जाता है तो उसके खिलाफ सख्त…
Ranchi. राज्यपाल संतोष गंगवार गुरुवार रांची के दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली. हॉकी जगत का यह दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं. राज्यपाल ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से विमल लकड़ा के उपचार और स्वास्थ्य की प्रगति को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा कि विमल लकड़ा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और झारखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनका योगदान खेल जगत के लिए अमूल्य है. राज्यपाल ने विमल लकड़ा के शीघ्र स्वास्थ्य…
Ranchi.केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गढ़वा के बाद रांची को भी गुरुवार 3 जुलाई 2025 को बड़ी सौगात दी. उन्होंने रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. इससे पहले रांची पहुंचने पर नितिन गडकरी पर फूलों की बारिश की गयी. इस स्वागत से केंद्रीय मंत्री अभिभूत दिखे. रातू रोड एलीवेटेड कॉरिडोर के निर्माण पर करीब 560 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. नितिन गडकरी ने आज झारखंड में 6300 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. नागा बाबा खटाल से नितिन गडकरी ने झारखंड को 6300 करोड़ रुपए का तोहफा दिया. उन्होंने 1900 करोड़ की लागत से…
Jamshedpur. झारखंड सरकार की तर्ज पर 200 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना का लाभ टाटा स्टील यूआईएसएल के उपभोक्ताओं को भी देने पर झारखंड सरकार सहमत हो गई है. इसी तरह राज्य कर्मचारी बीमा योजना के वर्तमान प्रावधानों में सुधार करने तथा इस योजना को ऐच्छिक बनाने पर भी सरकार सहमत हो गयी है. यह जानकारी विधानसभा में आयोजित बैठक में प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति सरयू राय को नगर विकास विभाग, ऊर्जा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी. सरकार के इन तीनों निर्णय से पेयजल एवं विद्युत उपभोक्ताओं तथा राज्य कर्मचारी बीमा योजना से संबद्ध कर्मचारियों…
Chaibasa. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी- माओवादी (भाकपा-माओवादी) के चाईबासा में सक्रिय रहे एक कार्यकर्ता के खिलाफ गुरुवार को हथियार रखने, रंगदारी वसूलने और प्रतिबंधित संगठन के काडर को शरण देने के मामले में आरोपपत्र दाखिल किया. यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान में कहा गया है कि झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के निवासी राजेश देवगम के खिलाफ रांची स्थित विशेष एनआईए अदालत के समक्ष दायर पूरक आरोपपत्र दाया गया. देवगम के खिलाफ यह आरोप इसमें देवगम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी…
Hazaribag. झारखंड के हजारीबाग जिले में एक आपराधिक गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उसने बताया कि बुधवार को कार्मेल स्कूल मोड़ और हजारीबाग बस स्टैंड के बीच विशेष जांच अभियान के दौरान सात लोगों को पकड़ा गया, जबकि दो अन्य को रांची के करमटोली इलाके से गिरफ्तार किया गया. हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने संवाददाताओं को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के हथियारबंद सदस्य हजारीबाग शहर के सेंट कोलंबस कॉलेज रोड इलाके में किसी अपराध की साजिश रच रहे थे. उन्होंने कहा कि सूचना…
Ranchi. दुबई में कंपनी की तरफ से कथित तौर पर वेतन का भुगतान नहीं किए जाने के कारण फंसे झारखंड के 15 मजदूर जल्द ही राज्य लौट आएंगे. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मजदूरों ने वीडियो संदेश के माध्यम से झारखंड सरकार से राज्य में वापसी के लिए मदद मांगी थी. आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद गिरिडीह, हजारीबाग और धनबाद से (संबंध रखने वाले) सभी मजदूरों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. श्रमिकों ने अपने संदेश में दावा किया कि उन्हें महीनों से वेतन नहीं…
New Delhi. भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में मजबूत घरेलू मांग के सहारे 6.4-6.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष राजीव मेमानी ने बृहस्पतिवार को यह संभावना जताई. सीआईआई के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद मेमानी ने अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की एक सरल त्रिस्तरीय कर संरचना की वकालत की. उन्होंने कहा कि जरूरी वस्तुओं को पांच प्रतिशत कर के दायरे में रखा जा सकता है जबकि विलासिता एवं नुकसानदेह उत्पादों पर 28 प्रतिशत कर लगाया जाए…
Jamshedpur.गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर के रहने वाले प्रेमचंद्र झा ने 26 जून को जहर खाकर सुसाइड कर लिया था. घटना के एक सप्ताह के बाद उनकी पत्नी निर्मला झा के बयान पर गोविंदपुर थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही हैघटना में गोविंदपुर हनुमान मंदिर के पास रहने वाले सोनु उर्फ राहुल कुमार, गोविंदपुर जनता स्कूल के पास का डीके राही और गोविंदपुर के ही रौनक सिंह को आरोपी बनाया गया है. घटना के बारे में गोविंदपुर थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों ने प्रेमचंद्र…
