New Delhi. केंद्र सरकार ने 1.07 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को मंगलवार को मंजूरी दे दी.इसका मकसद सभी क्षेत्रों में रोजगार सृजन, रोजगार क्षमता में वृद्धि और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देना है. इसमें विनिर्माण क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. इस योजना का उद्देश्य दो साल में देश में 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियों के सृजन को प्रोत्साहन देना है. इसके अलावा यह योजना पहली बार…
Author: News Desk
New Delhi. देश की प्रमुख वाहन कंपनी टाटा मोटर्स की जून में कुल घरेलू थोक बिक्री 12 प्रतिशत घटकर 65,019 इकाई रह गई। जून, 2024 में कंपनी ने 74,147 वाहन बेचे थे. टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों सहित यात्री वाहनों की बिक्री जून में 15 प्रतिशत घटकर 37,083 इकाई रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 43,524 इकाई थी. घरेलू बाजार में कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले वर्ष जून के 30,623 इकाई से 12 प्रतिशत घटकर 27,936 इकाई रह गई. कंपनी के कार्यकारी निदेशक गिरीश…
New Delhi. जिंदल स्टील ने अंगुल संयंत्र में अपनी पहली ‘गैल्वनाइजिंग लाइन’ चालू करने की सोमवार को घोषणा की. इससे लेपित (कोटेड) उत्पादों की आपूर्ति में वृद्धि होगी जिससे उपकरण, मोटर वाहन, बुनियादी ढांचे और निर्माण सहित विभिन्न उद्योगों की जरूरतें पूरी हो सकेंगी.‘कोटेड गैल्वनाइजिंग लाइन 1’ (सीजीएल 1) को ओडिशा के अंगुल में कंपनी की इस्पात विनिर्माण सुविधा में मौजूदा कई करोड़ रुपये की निवेश योजना के तहत स्थापित किया गया है. जिंदल स्टील ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, नई लाइन जिंदल पैंथर गैल्वनाइज्ड और जिंकल्यूम ब्रांड के तहत गैल्वनाइज्ड एवं गैल्वेनाइज्ड उत्पादों का उत्पादन करेगी.…
New Delhi. सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह पांच साल में दोगुना होकर वित्त वर्ष 2024-25 में 22.08 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2020-21 में 11.37 लाख करोड़ रुपये था. सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली. सकल जीएसटी संग्रह 2024-25 में 22.08 लाख करोड़ रुपये के अपने उच्चतम स्तर को छू गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 9.4 प्रतिशत अधिक है. वित्त वर्ष 2024-25 में औसत मासिक संग्रह 1.84 लाख करोड़ रुपये रहा, जो 2023-24 में 1.68 लाख करोड़ रुपये और 2021-22 में 1.51 लाख करोड़…
New Delhi. रेल मंत्रालय ने मध्य और दक्षिण तट रेलवे जोन के महाप्रबंधकों (जीएम) को तीन महीने के लिए क्रमश: पश्चिम और दक्षिण मध्य जोन का अतिरिक्त प्रभार दिया है. इन दोनों जोन के महाप्रबंधक 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. हालांकि, विशेषज्ञों के एक वर्ग के अनुसार मंत्रालय समय पर चयन प्रक्रिया पूरी करने में विफल रहा. इस बीच, मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि चयन प्रक्रिया जारी है और यह पहली बार नहीं है कि किसी एक जोन के महाप्रबंधक को दूसरे जोन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हो.रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, इससे किसी…
Jamshedpur. घाटशिला पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी बिहार के पूर्णिया के रहने वाले हैं। घटना 11 जून की है, जब नीदा कम्यूनिकेशन मोबाइल दुकान से मोबाइल फोन और एक टैब की चोरी हुई थी. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि आरोपी मोहम्मद शकलेन और बाहलूल दुकान में काम करने के लिए बिहार से आए थे. चोरी के बाद दोनों बिहार भाग गए थे. चोरी किए गए टैब के चालू होने पर पुलिस को उनका लोकेशन मिल गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों से 7 लाख 50 हजार रुपए के मोबाइल फोन…
Giridih. गिरिडीह जिले में सोमवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बराकर नदी पुल पर एक पाइप लदा भारी मालवाहक ट्रेलर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे नदी में जा गिरा. हादसे के समय रात के करीब दो बज रहे थे. ट्रेलर का टायर अचानक फिसल गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया. ट्रेलर में सवार चालक अकील नवाज खान किसी तरह खुद को बाहर निकालने में सफल रहा. वह वाहन के टायर का सहारा लेकर खुद को बहाव से बचाए रखा. अंधेरे में हादसे के बाद चालक मदद के लिए जोर-जोर से आवाज…
Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई साहिबगंज में ‘हूल दिवस’ समारोह के दौरान आदिवासियों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार शाम को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी. भोगनाडीह क्षेत्र में ‘हूल दिवस’ (विद्रोह दिवस) के अवसर पर आयोजित आधिकारिक समारोह से पहले साहिबगंज जिले के अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर एक मंच को ध्वस्त करने का विरोध कर रहे लोगों के एक समूह पर पुलिस ने सोमवार को आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया. भोगनाडीह आदिवासी नेता सिदो और उनके भाई कान्हू मुर्मू का जन्मस्थान है, जिन्होंने 1855-56 में ब्रिटिश शासन और स्थानीय…
Ranchi. झारखंड के पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया. ठगों ने विधायक को फॉर्च्यूनर देने का झांसा दिया. फिर गाड़ी की कुल कीमत का 10% भुगतान कराया और मोबाइल फोन स्वीच ऑफ कर लिया. ठगों ने विधायक को भी ठगी का शिकार बनाया है. पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता को गाड़ी की नीलामी में भाग लेने का झांसा देकर उनसे 1.27 लाख की ठगी कर ली. इस संबंध में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस की ओर से कहा गया कि मामले की जांच की जा रही है.
Mumbai. शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार सीमित दायरे में रहा और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी बैंक में लिवाली से दोनों मानक सूचकांक बढ़त में रहे. बीएसई सेंसेक्स 91 अंक के लाभ में रहा, जबकि एनएसई निफ्टी में 25 अंक की तेजी रही. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 90.83 अंक यानी 0.11 प्रतिशत बढ़कर 83,697.29 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 13 शेयर बढ़त में और 17 नुकसान में बंद हुए. कारोबार के दौरान एक समय यह 267.83 अंक तक चढ़ गया था. पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 24.75 अंक यानी 0.10 प्रतिशत के लाभ के साथ 25,541.80…
