Dumka. दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्वास्थ्य कामना को लेकर उनकी बड़ी बहू सीता सोरेन नेेेे सोमवार को मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की. गुरुजी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं. शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बावत जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह गुरुजी से मिलने दिल्ली गई थी. अस्पताल के बाहर गाड़ी पर बैठी रही, लेकिन वह बीमार हालत में गुरुजी को देख नहीं सकती, इसलिए वह वापस लौट गई. उन्होंने कहा की मंदिर पहुंचकर गुरुजी की सलामती के लिए पूजा अर्चना भी की है. उन्होंने कहा कि परिवार में गुरु जी बाबा से…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड में खुदरा शराब की दुकानों के हस्तांतरण का काम पांच दिनों में पूरा किया जायेगा. इस दौरान शराब की खुदरा बिक्री बाधित रहेगी. हस्तांतरण का काम एक जुलाई से पांच जुलाई तक चलेगा. इस अवधि में उन खुदरा दुकानों से शराब की बिक्री नहीं होगी, जिसमें हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही होगी. हालांकि उन दुकानों से शराब की बिक्री होगी, जिन दुकानों में हस्तांतरण की प्रक्रिया नहीं शुरू हुई ह़ो. इससे संबंधित जानकारी उत्पाद विभाग ने दी. प्लेसमेंट एजेंसियों से शराब की दुकानें, बिवरेजेज कॉरपोरेशन को हस्तांतरित किये जाने के बाद शराब की खुदरा बिक्री के सिलसिले में…
New Delhi. मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव सोमवार को 548 रुपये तेजी के साथ 96,018 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 548 रुपये यानी 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 96,018 प्रति 10 ग्राम हो गयी. इसमें 14,218 लॉट के लिए कारोबार हुआ. विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना का वायदा भाव 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,305.20 डॉलर प्रति…
Ranchi. झारखंड में लगातार हो रही तेज बारिश ने सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. 11 साल से झारखंड में मानसून में सबसे ज्यादा बारिश 2025 ,में रिकॉर्ड की गयी. वहीं राज्य में सर्वाधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम जिला में रिकॉर्ड की गयी. अब तक जिले में 607.8 मिलीमीटर बारिश हुई है. दूसरे नंबर पर रांची रहा है, जहां इस साल जून माह में 600.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी. इसी तरह लातेहार जिले में 508.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी. सरायकेला खरसावां जिले में 501.6 मिलीमीटर बारिश जिले में जून माह में हुई है. मौसम केंद्र रांची ने सोमवार…
Bhuvaneshvar. ओडिशा पुलिस ने सोमवार को कंधमाल जिले में दो माओवादियों को मार गिराया और उनके ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया. मारे गए माओवादियों की पहचान मनकू और चंदन के रूप में हुई है.मनकू प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) में एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम) था, जबकि चंदन संगठन का सदस्य था. पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सुरक्षाकर्मियों ने दो शव बरामद करने के अलावा मौके से एक राइफल भी जब्त की है. रिवॉल्वर, कारतूस, वॉकी-टॉकी सेट, बैटरी और अन्य सामान भी जब्त किया गया है. बालीगुडा थाना क्षेत्र में एक संरक्षित…
Ranchi. मनी लान्ड्रिग और घाटकुरी माइंस घोटाला के आरोपी उषा मार्टिन के एमडी राजीव झंवर ने सोमवार को रांची सीबीआई कोर्ट में अपना पासपोर्ट सरेंडर कर दिया. दरअसल ED और CBI ने उषा मार्टिन के खिलाफ 190 करोड़ से जुड़े आयरन ओर केस में चार्जशीट दायर की है. उषा मार्टिन ग्रुप और उसके अधिकारियों के खिलाफ आयरन ओर की खदान में गड़बड़ी करने को लेकर शुरुआत में CBI ने केस दर्ज किया था, जिसे टेकओवर करते हुए दो अक्तूबर 2021 को ED ने भी प्राथमिकी दर्ज की थी. यह केस घाटकुरी माइंस में लीज से ज्यादा आयरन ओर के खनन…
New Delhi. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ‘कैप्टन कूल’ उपनाम के लिए ट्रेडमार्क आवेदन दायर किया है. मैदान पर उनके शांत व्यवहार के कारण लोग उन्हें इस नाम से बुलाते हैं. ट्रेडमार्क पंजीकरण पोर्टल के अनुसार, आवेदन की स्थिति ‘स्वीकृत और विज्ञापित’ है. इसे 16 जून को आधिकारिक ट्रेडमार्क जर्नल में प्रकाशित किया गया था. आवेदन पांच जून को दायर किया गया था. प्रस्तावित ट्रेडमार्क खेल प्रशिक्षण, खेल प्रशिक्षण सुविधाएं, खेल कोचिंग और सेवाएं देने की श्रेणी के तहत पंजीकृत है. इस बारे में धोनी से तुरंत कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी. दिलचस्प बात यह…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को चलंत भोजनालय कार्यक्रम की मासिक समीक्षा की. उन्होंने इस दौरान संतोष जताते हुए कहा कि अब चलंत भोजनालय कार्यक्रम की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी. सुवर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की इस पहल के तहत जरूरतमंदों को 5 रुपये में भरपेट भोजन दिया जा रहा है. 4 जून से शुरू हुई इस योजना से 30 जून तक 4000 लोग लाभान्वित हो चुके हैं. भोजनालय की गाड़ी कदमा बाजार के सामने खड़ी होती है, जहां दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक भोजन दिया जाता है. सोमवार से शनिवार तक हर दिन अलग-अलग मेन्यू…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा 10 जुलाई को रामार्चा पूजा का आयोजन किया जायेगा. 11 जुलाई को रुद्राभिषेक के बाद बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में महाप्रसाद का वितरण होगा. इस संबंध में विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर मंगलवार को बैठक हुई. इसमें जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा और जदयू के मंडल अध्यक्ष तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. इसमें विधायक सरयू राय ने बताया कि इस वर्ष रामार्चा पूजा का यह 25वां आयोजन होने जा रहा है. उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को बिहार के बक्सर के कारीगरों द्वारा तैयार की गई हाथीकान पूड़ी,…
घटना के बाद शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की Sahibgunj. झारखंड के साहिबगंज जिले के भोगनाडीह इलाके में ‘हूल दिवस’ के अवसर पर आयोजित एक आधिकारिक समारोह से पहले कथित तौर पर एक मंच को गिराए जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों पर पुलिस ने सोमवार को आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. सिदो-कान्हू मुर्मू हूल फाउंडेशन (एसकेएचएफ) और आतो मांझी वाशी भोगनाडीह (एएमवीबी) के नेतृत्व में ग्रामीण जिला प्रशासन द्वारा ‘हूल दिवस’ मनाने के लिए बनाए गए एक अलग मंच को कथित तौर पर नष्ट किए जाने का विरोध…
