Jharkhand: पटना से टाटानगर आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (21894) ट्रेन में सोमवार को यात्रियों को खराब और बासी खाना परोसे जाने का मामला सामने आया है. करीब 1850 रुपये किराया देने वाले यात्रियों ने आरोप लगाया कि खाने के नाम पर उन्हें बेहद घटिया गुणवत्ता का भोजन मिला, जिसमें से बासी खाने की बदबू आ रही थी. इस मुद्दे को लेकर यात्रियों ने वंदे भारत ट्रेन में मौजूद फूड मैनेजर गौरव सिंह का घेराव किया और जवाब मांगा. मगर फूड मैनेजर ने रेलवे अधिकारियों पर ही ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि उन्हें जो खाना पटना स्टेशन से दिया गया…
Author: News Desk
New Delhi : भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है, जो कोविड-19 के खिलाफ जंग में राहत की खबर है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार बीते दिन कोविड के 353 मामले कम हुए, जिसके बाद देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 6483 रह गई है. यह लगातार तीसरा दिन है जब एक्टिव केस में कमी दर्ज की गई है. 17 जून को 428 और 16 जून को 119 मामलों में कमी आई थी. अब देश में एक्टिव केस 6500 से भी नीचे रह गए हैं. इन राज्यों में बढ़े…
मुंबई : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को एक पुराने विवाद में बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने IPL से हटाई गई एक टीम के पक्ष में 538 करोड़ रुपये का भुगतान करने का फैसला बरकरार रखा है. BCCI ने इस फैसले को चुनौती दी थी लेकिन अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर दी. इस मामले में अदालत ने कहा कि मध्यस्थता अधिनियम की धारा 34 के तहत कोर्ट की भूमिका सीमित होती है और वह फैसले की गहराई से जांच नहीं कर सकती. अदालत ने साफ किया कि सिर्फ फैसले से असहमति किसी को चुनौती देने का…
Palamu : घूसखोर CO यानी अंचल अधिकारी शैलेश कुमार को ACB ने गिरफ्तार किया है. शैलेश कुमार वर्तमान में पलामू के नावा बाजार अंचल कार्यालय में पोस्टेड हैं. उन्हें पलामू प्रमंडल के ACB की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ दबोचा है. CO के खिलाफ एक शख्स ने एसीबी में शिकायत दर्ज करायी थी. दर्ज शिकायत में पीड़ित शख्स ने बताया था कि उसे अपनी जमीन का म्यूटेशन करवाना था. इल्जाम है इसके एवज में CO शैलेश कुमार ने 30 हजार रुपये का चढ़ावा चढ़ाने को बोला. पीड़ित रिश्वत देना नहीं चाहता था, सो एसीबी के पास पहुंच गया. एसीबी ने…
Chaibasa : मोस्ट वांटेड नक्सलियों की टोह में चाईबासा के जंगलों में घुसे जवानों को उम्दा कामयाबी मिली है. नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गये 14 IED बम बरादम किये गये है. वहीं, एक नक्सल डम्प से करीब 52 किलो पॉली बैग में विस्फोटक बरादम किया गया. इन बमों को टोकलो थाना क्षेत्र के चितपील के पहाड़ी और जंगली इलाकों से बरामद किया गया. सुरक्षा के लिहाज से सभी IED बमों और विस्फोटकों को जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया गया. बमों को डिफ्यूज करने के वास्ते बम निरोधक दस्ता की मदद ली गयी थी. इसके अलावा नक्सली डम्प को तहस-नहस…
Latehar : प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी (JJMP) के सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने बुधवार को डीआईजी नौशाद आलम, एसपी कुमार गौरव और कमांडेंट राकेश कुमार के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. अधिकारियों ने बैजनाथ सिंह को मुख्यधारा में लौटने पर गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. बैजनाथ सिंह मनिका थाना क्षेत्र के शैलदाग गांव का निवासी है और वह कई वर्षों से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था. पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा लातेहार जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बाद, तीन बड़े नक्सलियों के मारे जाने से बचे हुए नक्सलियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने नक्सलियों…
Dhanbad : धनबाद में CBI ने BCCL के एक क्लर्क और CMPFO के एक अधिकारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. क्लर्क का नाम धीरज निषाद और सीएमपीएफओ के सेक्शन ऑफिसर का नाम विष्णु प्रसाद गुप्ता बताया गया. क्लर्क धीरज निषाद को CBI ने 20 हजार रुपये लेते रंगेहाथ दबोचा है. दरअसल, एक शख्स को अपने रिटायरमेंट का पैसा निकालना था. इस वास्ते वह बार-बार BCCL कोलियरी कार्यालय के चक्कर लगा रहा था. इसी दरम्यान उसकी मुलाकात BCCL के बस्ताकोला कोलियरी में काम करने वाले क्लर्क धीरज निषाद से हुई. उसने पैसे निकलवाने…
Jamshedpur. दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून ने झारखंड में दस्तक दे दी है. मॉनसून के प्रभाव से पूर्वी सिंंहभूम समेत राज्य केे कई जिलों में दो दिन से भारी बारिश हो रही है. मंगलवार से शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी जारी है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. बुधवार को जमशेदपुर में करीब 111.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. पहली बार मॉनसून आने के 24 घंटे में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. लगातार बारिश ने नदियों का जलस्तर बढ़ा दिया है. खरकई नदी का जलस्तर बढ़कर 125.01 मीटर पर पहुंच गया. वहीं, सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़कर…
Mumbai. टाटा समूह और एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने पिछले सप्ताह अहमदाबाद में हुई भीषण विमान दुर्घटना के लिए बुधवार को ‘माफी’ मांगी, जिसमें 270 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. चंद्रशेखरन ने एयर इंडिया के विमान की दुर्घटना के बारे में कहा, ‘यह एक बेहद मुश्किल स्थिति है, जहां मेरे पास मृतकों के परिवारों को सांत्वना देने के लिए कोई शब्द नहीं हैं. एयर इंडिया का अहमदाबाद से लंदन की उड़ान पर रवाना हुआ विमान 12 जून को अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस विमान में चालक दल समेत 242…
Jamshedpur. अंचल अधिकारी समीर कच्छप ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-18 पर गोगलो चौक के पास अवैध रूप से बालू ढोते दो हाइवा पकड़ा. दोनों वाहनों को धालभूमगढ़ थाना को सुपुर्द किया गया. जब्त हाइवा का नंबर जेएच 05 बीडी 1618 और बीआर 10 डब्ल्यू 3893 है. अंचल अधिकारी की लिखित शिकायत पर धालभूमगढ़ थाना में कांड संख्या 34/2025, दिनांक 18 जून 2025 को दर्ज किया गया है. दोनों हाईवा के चालकों पर मामला दर्ज हुआ. चालक दलदली गांव, एमजीएम थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. उनके नाम सनातन सिंह और अजय सिंह हैं.…
