Author: News Desk

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में 14 जून की देर रात से 15 जून 2025 की तड़के तक चली तेज आंधी और बारिश ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर उड़ान संचालन को बुरी तरह प्रभावित किया. रडार डॉट कॉम के अनुसार, इस दौरान खराब मौसम के कारण कुल 80 उड़ानें प्रभावित हुईं, जिनमें कई डायवर्ट, देरी और रद्द हुईं. मौसम विभाग ने पहले ही इस अवधि के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, जिसमें तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई थी. देर रात मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश…

Read More

New Delhi : देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक्टिव केसों की संख्या 7383 हो गई है. हालांकि रविवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया है, जबकि 17 मरीज स्वस्थ हुए हैं. केरल में सबसे ज्यादा 2007 एक्टिव केस हैं, इसके बाद गुजरात में 1441 और पश्चिम बंगाल में 747 मामले दर्ज किए गए हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना से 10 लोगों की मौत हुई है, जो नए वैरिएंट के चलते एक दिन में सबसे अधिक मौतें मानी जा रही…

Read More

Ranchi : झारखंड और बिहार में सोना-चांदी के दाम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह जानकारी अहम है. आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज के रेट क्या हैं. झारखंड में सोना-चांदी के रेट रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 95,000 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,750 रुपये है. कल के मुकाबले 24 कैरेट सोने में 260 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. चांदी की कीमत आज 1,20,000 रुपये प्रति किलो है, जो कल भी यही…

Read More

Ranchi : डुमरी प्रखंड के बलथरिया पंचायत सेवक सुखलाल महतो ने रविवार को रांची के रिम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया. बता दें कि शुक्रवार को उन्होंने डुमरी बीडीओ, बलथरिया पंचायत के मुखिया पति, पीएमएवाई बीसी और रोजगार सेवक पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर में कीटनाशक पीलिया था. जिसके बाद उनकी हालत गंभीर होने पर पहले उन्हें डुमरी रेफरल अस्पताल, फिर पीएमसीएच और अंत में रिम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. डुमरी के एसडीपीओ सुमित कुमार ने उनकी मौत की पुष्टि की है. डुमरी विधायक जयराम महतो ने ग्रामीण…

Read More

Patna/Varanasi : काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के रेड जोन में बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं. यह वीडियो मंदिर के उस प्रतिबंधित इलाके में बनाया गया है, जिसे रेड जोन कहा जाता है. रेड जोन में मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह से निषिद्ध है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो में तेजप्रताप यादव मंदिर परिसर के भीतर नजर आ रहे हैं. मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) ने बताया कि यह मामला सामने आने के बाद इसे गंभीरता से लिया…

Read More

Ghaziabad : करीब पांच साल के लंबे अंतराल के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है. रविवार सुबह गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से यात्रा का पहला जत्था रवाना हुआ. 50 यात्रियों के इस पहले जत्थे को उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह यात्रा पांच साल बाद दोबारा शुरू की गई है और 25 अगस्त तक यात्रियों के जत्थे लगातार रवाना होते रहेंगे. उन्होंने बताया कि कैलाश मानसरोवर भवन में 288 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की…

Read More

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची स्थित पुराने MGM अस्पताल में अब सभी विभागों की ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं. बीते कल से आज तक शिशु रोग विभाग की ओपीडी को भी बंद कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार अब 16 जून से एमजीएम अस्पताल के सभी विभागों की ओपीडी सेवाएं नये अस्पताल भवन में संचालित की जाएंगी. हालांकि, पुराने अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी. शिशु रोग, गायनिक, जनरल और आईसीयू की इमरजेंसी सेवाएं यथावत जारी रहेंगी. इन सेवाओं के लिए इमरजेंसी काउंटर 24 घंटे खुले रहेंगे, जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार…

Read More

Jamshedpur : झारखंड में पहली बार रेलवे ने हाथियों की सुरक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया है. चक्रधरपुर रेलवे मंडल ने ‘एलीसेंस लाइव’ नामक AI सिस्टम को रेलवे ट्रैक पर लगाया है, जो हाथियों की मौजूदगी का पता लगाकर तुरंत अधिकारियों को अलर्ट करेगा. इस तकनीक का उद्देश्य ट्रेनों और हाथियों के बीच होने वाली टक्कर की घटनाओं को रोकना है. जब कोई हाथी या अन्य बड़ा जानवर रेलवे ट्रैक के पास आता है, तो यह एआई सिस्टम वीडियो और तस्वीरों के जरिए रेलवे और वन विभाग को तुरंत सूचित करता है. यह सिस्टम न…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची के कटहल मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस और टेम्पो चालकों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान हंस कुमार और अखिलेश कुमार के रूप में हुई है. रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कटहल मोड़ पर परेड कराई. बता दे कि 9 जून को ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक टेम्पो को रोके जाने पर टेम्पो चालकों ने विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों से झड़प शुरू कर दी थी. विवाद इतना बढ़ गया कि एक टेम्पो चालक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान रोहित…

Read More

जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा में नानकशाही कैलेंडर अनुसार आषाढ़ माह की संग्राद पर विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया जहाँ संगत ने गुरबानी की तुक “आषाढ़ तपन्दा तिस लगे हरि नाह न जिन्ना पासि, जगजीवन पुरख तियाग कै मानस सन्दी आस….” का जाप कर आषाढ़ माह का स्वागत किया। रविवार को इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची (जीपीसीएस) द्वारा आयोजित आषाढ़ माह की संग्रांद में संगत ने बड़ी संख्या में श्रद्धा भाव से गुरुद्वारा साहिब में गुरु ग्रन्थ साहिब के सम्मुख माथा टेका और विश्व कल्याण के लिए अरदास कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार…

Read More