Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR :आषाढ़ तपन्दा तिस लगे हरि नाह न जिन्ना पासि…..” गुरमत विचार के साथ किया गया आषाढ़ माह का स्वागत
    Breaking News

    JAMSHEDPUR :आषाढ़ तपन्दा तिस लगे हरि नाह न जिन्ना पासि…..” गुरमत विचार के साथ किया गया आषाढ़ माह का स्वागत

    News DeskBy News DeskJune 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    साकची गुरुद्वारा में नानकशाही कैलेंडर अनुसार आषाढ़ माह की संग्राद पर विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया जहाँ संगत ने गुरबानी की तुक “आषाढ़ तपन्दा तिस लगे हरि नाह न जिन्ना पासि, जगजीवन पुरख तियाग कै मानस सन्दी आस….” का जाप कर आषाढ़ माह का स्वागत किया।
    रविवार को इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची (जीपीसीएस) द्वारा आयोजित आषाढ़ माह की संग्रांद में संगत ने बड़ी संख्या में श्रद्धा भाव से गुरुद्वारा साहिब में गुरु ग्रन्थ साहिब के सम्मुख माथा टेका और विश्व कल्याण के लिए अरदास कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह एवं महासचिव शमशेर सिंह सोनी ने बताया कि नानकशाही कैलेंडर अनुसार गुरुद्वारा साहिब में हर माह विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाता है।
    प्रधान निशान सिंह ने कहा आज के कीर्तन दरबार की शुरुआत के साथ ही अब धार्मिक और सामाजिक आयोजन संगत के सहयोग से लगातार होते रहेंगे।
    इस उपलक्ष्य सबद-कीर्तन का विशेष दरबार आयोजित किया गया था गुरुद्वारा साहिब साकची के हजूरी रागी जत्था भाई नारायण सिंह ने संगत को मधुर कीर्तन गायन कर अलौकिक जगत से जोड़े रखा। गुरुद्वारा साहिब साकची के मुख्य ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह ने गुरमत विचार संगत के साथ साझा करते हुए उन्होंने आषाढ़ माह की संग्राद के बारे विस्तार पूर्वक वर्णन किया।
    मुख्य ग्रंथी ने गुरु ग्रंथ साहिब में अंकित गुरुबानी की तुक “आषाढ़ तपन्दा तिस लगे हरि नाह न जिन्ना पासि, जगजीवन पुरख तियाग कै मानस सन्दी आस।।” पर गुरमत विचार करते हुए इसकी व्याख्या करते हुए बताया इस तुक का भाव और शब्दार्थ यह है कि – आषाढ़ माह की तपन (गर्मी या कष्ट) केवल उसी व्यक्ति महसूस होती है जो हरि (वाहेगुरु) के नाम से विमुख है। जगजीवन (विश्व के स्वामी) से दूर रहने पर मनुष्य हर वक्त संदेहपूर्ण आशाओं में भटकता है।
    कीर्तन दरबार की समाप्ति के कड़ाह प्रसाद वितरण के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें संगत ने बड़े ही श्रद्धा भाव और प्रेमपूर्वक से लंगर ग्रहण किया। आज के लंगर में विशेष बात यह रही की लंगर को सिख नौजवान सभा के सदस्यों और स्त्री सत्संग सभा एवं सुखमणि साहिब जत्था की बीबियों द्वारा सामूहिक रूप से तैयार किया गया था।

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news JAMSHEDPUR SIKH SAMACHAR Jamshedpur today news Sakchi Gurudwara जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर ताजा समाचार जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुर सिख समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group