Jamshedpur. जनसुविधा मंच के बैनर तले भाजपा नेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को साकची थाना पर विरोध प्रदर्शन किया था. अब थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के बयान पर पुलिस ने 22 भाजपा नेताओं को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है, वहीं 50 से 60 अन्य अज्ञात प्रदर्शनकारियों को भी आरोपी बनाया गया है. इसमें बिना प्रशासनिक अनुमति के लाउडस्पीकर का प्रयोग, नाजायज मजमा बनाना, घातक हथियारों से लैस होकर जुटना, धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. भाजपा नेताओं ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है, जबकि…
Author: News Desk
Chaibasa. चाईबासा के पांड्राशाली ओपी के पास बाइक व स्कूटी की टक्कर में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं दो युवक घायल हो गये. मृतक की पहचान पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के भोया गांव निवासी रणवीर ईचागुटु के रूप में की गयी. वहीं, घायलों में गोडांई गांव के रुगुड़साई टोला निवासी संग्राम महाराणा और बादेया गांव निवासी मुकेश गोप शामिल हैं. घटना गुरुवार रात की है. पुलिस ने तीन घायलों को उठाकर सदर अस्पताल ले आयी. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रणवीर को मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को…
Ranchi. शराब घोटाला के केस में दूसरे दिन भी एसीबी की टीम ने रिमांड पर लिये गये तीन आरोपियों से पूछताछ की. जिनसे पूछताछ की गयी है, उनमें जेएसबीसीएल के तत्कालीन जीएम ऑपरेशन सह फाइनेंस सुधीर कुमार, तत्कालीन जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार दास और मार्शन कंपनी प्रतिनिधि नीरज सिंह शामिल हैं. नीरज सिंह से फर्जी बैंक गारंटी के संबंध में पूछताछ की गयी. इसके अलावा उससे इस बिंदु पर भी पूछताछ की गयी है कि कंपनी को किसी अधिकारी द्वारा किस तरह से लाभ पहुंचाया जाता है. नीरज सिंह ने बैंक गारंटी के संबंध में अधिक जानकारी होने की बात…
New Delhi. रेल मंत्रालय ने विभिन्न टर्मिनल पर मालगाड़ियों में असमान माल लदान की निगरानी और पता लगाने के लिए एक प्रायोगिक परियोजना के तहत तीन जोन को अनुबंध के आधार पर ड्रोन खरीदने को कहा है. विशेषज्ञों के अनुसार, असमान माल लदान मालगाड़ियों के पटरी से उतरने का एक प्रमुख कारण रहा है और मंत्रालय ट्रेन परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में इसके लाभों का लाभ उठाने के लिए ड्रोन प्रौद्योगिकी का उपयोग करना चाहता है. मंत्रालय ने तीन डिवीजनों – दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) और दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) को संबोधित 10 जून…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट इस मसले पर विचार करने के लिए राजी हो गया कि हत्या के अपराध के लिए दो बार दोषी ठहराए गए किसी एक व्यक्ति को क्रमिक रूप से दो उम्रकैद की सजा दी जा सकती है या नहीं. यह मुद्दा तब उठा जब पीठ 2010 के दोहरे हत्याकांड के मामले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की ओर से 2015 में दिये गए फैसले से उत्पन्न एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी. न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ को पता चला कि जुलाई 2016 में सर्वोच्च न्यायालय की पांच न्यायाधीशों की संविधान…
Ahmadabad. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने शुक्रवार को कहा कि एअर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है. विमान का ब्लैक बॉक्स बी.जे. मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में एक इमारत की छत से बरामद किया गया. अहमदाबाद से लंदन जा रहा बोइंग विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद ही बी.जे. मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. एक अधिकारी ने बताया कि ब्लैक बॉक्स आवासीय परिसर में एक इमारत की छत से बरामद किया गया. एएआईबी ने एक बयान में कहा, ‘‘एएआईबी ने तुरंत काम शुरू कर…
Ramgarh. रामगढ़ जिले की भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में वर्चस्व को लेकर अपराधियों ने एक बार फिर दस्तक दी. शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने यहां पांच राउंड गोली चलाई. साथ ही कोयले के काम में अपनी हिस्सेदारी तय करने की धमकी भी दी. फायरिंग से जान माल की क्षति तो नहीं हुई , लेकिन अपराधियों ने फायरिंग करके यह जता दिया है कि अगर कोयला का धंधा होगा तो उन्हें हिस्सा जरूर देना होगा. बताया जा रहा है कि भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में फायरिंग कोयला में चारकोल मिलावट के मुनाफे में हिस्सेदारी को लेकर हुई है. वर्षों से भुरकुंडा रेलवे साइडिंग…
Ranchi.असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवार की नियुक्ति के मामले में हाइकोर्ट की एकल पीठ के आदेश के खिलाफ दाखिल जेपीएससी की अपील (एलपीए) पर झारखंड हाइकोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया है. हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने एकल पीठ के आदेश को बरकरार रखते हुए जेपीएससी की अपील खारिज कर उस पर एक लाख का जुर्माना लगाया है. बीते दिनों मामले में सभी पक्षों को की सुनवाई पूर्ण होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. प्रतिवादी मनोज कुमार कच्छप की ओर से अधिवक्ता सब्यसाची तथा जेपीएससी की ओर…
Jamshedpur. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम की केंद्रीय कमेटी की शुक्रवार को बैठक हुई. जमशेदपुर बिस्टुपुर के रमाडा होटल में यह बैठक संपन्न हुई. झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी की बैठक में नई कमेटी का विस्तार हुआ, जिसमें 17 लोगों को शामिल किया गया. इस कमेटी में सारे ही अनुभवी सदस्यों को शामिल किया गया है. इसमें झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं को धरातल पर और जनता के बीच कैसे ले जाना है इस पर निर्णय लिया गया. झारखंड सरकार की सभी योजनाओं के लिए और पार्टी के लिए जनता के पक्ष में कैसे कार्य किया…
Hazaribag. हजारीबाग पुलिस ने तरहेसा जंगल से टीपीसी के एरिया कमांडर प्रशांत जी उर्फ अवधेश सिंह समेत पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से अमेरिकी कार्बाइन समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. 12 जून की रात एसपी अंजनी अंजन हजारीबाग को सूचना मिली थी कि टीपीसी के 7-8 उग्रवादी बड़ी घटना की फिराक में हैं. सूचना मिलते ही एसपी हजारीबाग के तकनीकी शाखा के सहयोग से एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई. सशस्त्र बलों के साथ मिलकर इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें पांच उग्रवादी गिरफ्तार किए गए।गिरफ्तार उग्रवादियों में…
