Jamshedpur. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम की केंद्रीय कमेटी की शुक्रवार को बैठक हुई. जमशेदपुर बिस्टुपुर के रमाडा होटल में यह बैठक संपन्न हुई. झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी की बैठक में नई कमेटी का विस्तार हुआ, जिसमें 17 लोगों को शामिल किया गया. इस कमेटी में सारे ही अनुभवी सदस्यों को शामिल किया गया है. इसमें झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं को धरातल पर और जनता के बीच कैसे ले जाना है इस पर निर्णय लिया गया. झारखंड सरकार की सभी योजनाओं के लिए और पार्टी के लिए जनता के पक्ष में कैसे कार्य किया…
Author: News Desk
Hazaribag. हजारीबाग पुलिस ने तरहेसा जंगल से टीपीसी के एरिया कमांडर प्रशांत जी उर्फ अवधेश सिंह समेत पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से अमेरिकी कार्बाइन समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. 12 जून की रात एसपी अंजनी अंजन हजारीबाग को सूचना मिली थी कि टीपीसी के 7-8 उग्रवादी बड़ी घटना की फिराक में हैं. सूचना मिलते ही एसपी हजारीबाग के तकनीकी शाखा के सहयोग से एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई. सशस्त्र बलों के साथ मिलकर इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें पांच उग्रवादी गिरफ्तार किए गए।गिरफ्तार उग्रवादियों में…
जमशेदपुर. जामताड़ा में आयोजित होने वाली दूसरी राज्य स्तरीय सब-जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिला के 16 खिलाड़ी चयनित ईस्ट सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ (ESDAA) को यह घोषणा करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि झारखंड राज्य की दूसरी सब-जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, जो 14 एवं 15 जून 2025 को जामताड़ा में आयोजित होने जा रही है, जिसके लिए पूर्वी सिंहभूम जिला के 16 प्रतिभावान एथलीटों का चयन किया गया है. प्रतिभागी खिलाड़ी आज 13 जून 2025 को प्रातः 7:50 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन से टीम टाटा–बक्सर एक्सप्रेस द्वारा पूर्व राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता सुश्री ममता मैरी मुर्मू के…
जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स द्वारा सघन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान जिला खनन कार्यालय की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन वाहनों को जप्त किया और संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई। READ MORE :जमशेदपुर की जाम समस्या पर गरजे आनंद बिहारी दुबे, फोरलेन और ओवरब्रिज निर्माण को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान सबसे पहले आजादनगर थाना क्षेत्र में एक ट्रक (वाहन संख्या JH05AG-9216) को बालू खनिज का अवैध परिवहन करते हुए…
जमशेदपुर।भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जटाशंकर पांडे ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे देशभर के लिए एक स्तब्ध कर देने वाली घटना बताया और हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों एवं क्रू मेंबर्स के परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना प्रकट की। श्री पांडे ने कहा कि यह हृदयविदारक त्रासदी केवल प्रभावित परिवारों की नहीं, बल्कि पूरे देश का शोक है। इस दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की…
जमशेदपुर : संसाधनों की कमी रास्तों को मुश्किल जरूर बनाती है, लेकिन रचनात्मक सोच, कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन की बदौलत काफी कुछ हासिल किया जा सकता है, जो आगे चलकर समाज के लिए प्रेरणादायक बनती है। यह कहानी है सुंदरनगर नरवा के नजदीक बसे गोड़ाडीह गांव के रहने वाले 17 वर्षीय सायरस कुमार दत्ता की। READ MORE :जमशेदपुर में यातायात पुलिस की कार्यशैली पर भड़की आजसू पार्टी, सौंपा गया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन -छात्र सायरस कुमार दत्ता के द्वारा विज्ञान शिक्षिका कल्पना भकत के मार्गदर्शन में निर्मित विज्ञान मॉडल “खिड़की सीढ़ी इमरजेंसी एस्केप लैडर” ने दिलाई सफलता जमशेदपुर के…
Ranchi. झारखंड सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है. अगर कोई व्यक्ति सड़क किनारे, शराब दुकान के पास, पार्क में या किसी अन्य खुले सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करता पाया गया, तो उसे भारी जुर्माना देना होगा. राज्य कैबिनेट के इस फैसले को राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल गई है. इसके अलावा पुलिस को यह भी अधिकार दिया गया है कि वह शराब पीने के दौरान इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त कर सकती है. पकड़े गए लोगों से पुलिस एक लिखित आवेदन भी ले रही है, जिसमें वे यह…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे ने शहर की गंभीर जाम समस्या पर सरकार और प्रशासन को घेरा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि एग्रिको से साकची गोलचक्कर तक तथा कालिमाटी रोड पर फ्लाईओवर या फोरलेन निर्माण नहीं होने से आम लोग प्रतिदिन जाम की पीड़ा झेल रहे हैं। Jamshedpur: एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में कदमा थाना के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार दास सस्पेंड, यह है मामला? टाटा प्रबंधन ने भी जिम्मेदारी नहीं निभाया दुबे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री…
Mumbai. कमजोर वैश्विक बाजारों और ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर इजराइली हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट पर रहे. सेंसेक्स 573 अंक और निफ्टी 170 अंक टूट गया. बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 573.38 अंक यानी 0.70 प्रतिशत गिरकर 81,118.60 अंक पर बंद हुआ. सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 1,337.39 अंक तक गिरकर 80,354.59 पर आ गया था लेकिन बाद में एक हद तक संभल गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 169.60 अंक यानी 0.68 प्रतिशत गिरकर 24,718.60…
Ranchi. स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में ऑर्गन ट्रांसप्लांट एडवाइजरी काउंसिल की बैठक हुई. इसमें मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम को कॉर्निया ट्रांसप्लांट के लिए लाइसेंस जारी करने की अनुमति दी गयी. वहीं, टीएमएच जमशेदपुर और शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, धनबाद के लाइसेंस का रिन्यूअल किया गया है. यहां बता दें कि कमेटी के समक्ष कुल आठ अस्पतालों ने लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था. इसमें से एचइसी पारस हॉस्पिटल, ब्रह्मानंद नारायण मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, एएसजी आइ हॉस्पिटल, ऑर्किड मेडिकल सेंटर और कोडरमा रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित रोटरी आइ हॉस्पिटल का दोबारा निरीक्षण किया जायेगा. स्वास्थ्य…
