Author: News Desk

Dubai. इजराइल ने शुक्रवार सुबह ईरान की राजधानी पर हमला कर दिया और देश के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाया जिसके बाद पश्चिम एशिया के दो कट्टर विरोधियों के बीच एक व्यापक युद्ध की आशंका तेज हो गई है. इसे 1980 के दशक में इराक के साथ युद्ध के बाद ईरान पर सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है. इजराइल ने ईरान के मुख्य परमाणु संवर्धन केंद्र को भी निशाना बनाया और हमले के बाद वहां से काला धुआं हवा में उठता देखा गया. इजराइल के हमले में ईरान के अर्द्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के प्रमुख जनरल हुसैन सलामी की…

Read More

Mumbai. देर रात इजरायल ने ईरान के तेहरान पर कई बम गिराए.  इस हमले का असर अब दुनिया भर के शेयर बाजार पर दिखाई दे रहा है. भारतीय स्‍टॉक मार्केट भी प्रभावित हुआ है. इज़राइल के ईरान की राजधानी पर हमला करने के बाद ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बीच कमजोर एशियाई बाजारों के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,337.39 अंक की गिरावट के साथ 80,354.59 अंक पर, जबकि एनएसई निफ्टी 415.2 अंक फिसलकर 24,473 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में…

Read More

जमशेदपुर : सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद की एक अहम बैठक रविवार को गोलमुरी स्थित भोजपुरी भवन में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष श्री अरविंद विद्रोही ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड सरकार द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के स्थानीय विषयों में से भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका जैसी प्रमुख भाषाओं को हटाने के निर्णय का विरोध करना था। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार का यह कदम उन लाखों भाषायी लोगों के साथ सीधा अन्याय है जो वर्षों से इन भाषाओं के संरक्षण और विकास के लिए प्रयासरत…

Read More

धनबाद: पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल में 12 जून 2025 को एक व्यापक मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान एक सुनियोजित कार्यक्रम के तहत मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों और विभिन्न रेलखंडों में दिन-रात चलाया गया। इस सघन अभियान के दौरान धनबाद, गोमो, चंद्रपुरा, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना और सिंगरौली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर टिकट चेकिंग की गई। चेकिंग अभियान में मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों की भी सघन जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 1233 यात्रियों को अनियमित या बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। इनमें ऐसे यात्री शामिल थे…

Read More

Chatra.चतरा जिले में 3.82 किलोग्राम ‘ब्राउन शुगर’ और 2.78 किलोग्राम अफीम जब्त करने के बाद पुलिस ने एक महिला मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार जब्त किये गये मादक पदार्थ की कीमत कुल 10 करोड़ रुपये है. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पत्थलगड्डा थानाक्षेत्र के कुम्हार टोली स्थित महिला तस्कर के आवास से 23.06 लाख रुपये नकद और अन्य सामान भी जब्त किया है. चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को मधु कुमारी नाम की महिला के आवास पर मादक पदार्थों की…

Read More

New Delhi.शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के चलते बृहस्पतिवार को निवेशकों की संपत्ति 5.98 लाख करोड़ रुपये घट गई. बीएसई सेंसेक्स में एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों के अनुरूप प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 823.16 अंक यानी एक प्रतिशत गिरकर 81,691.98 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 991.98 अंक यानी 1.20 प्रतिशत गिरकर 81,523.16 अंक पर आ गय था. इस गिरावट से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का…

Read More

Ranchi.झारखंड के शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ एसीबी (भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो) की विशेष अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। यह वारंट उस वक्त जारी किया गया जब सिंघानिया एसीबी द्वारा जारी समन के बावजूद पेश नहीं हुए. एसीबी ने उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था और उपस्थित होने को कहा था, लेकिन उनकी अनुपस्थिति को कोर्ट ने गंभीरता से लिया. इसके बाद एसीबी ने अदालत से गिरफ्तारी वारंट की अनुमति मांगी, जो गुरुवार को स्वीकृत कर दी गई .इस मामले में पहले ही तीन प्रमुख आरोपी सुधीर कुमार दास, सुधीर कुमार और…

Read More

New Delhi. वाहन उद्योग का एक प्रतिनिधिमंडल दुर्लभ खनिज चुंबक के आयात में तेजी लाने के लिए चीन की यात्रा पर जाने की तैयारी में है. उद्योग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी. एक सूत्र ने कहा, मूल उपकरण विनर्माताओं और वाहन के कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनियों के लगभग 40-50 अधिकारियों को वीजा की मंजूरी मिल गई है, लेकिन वे इस मामले पर बैठक के लिए अब भी चीनी वाणिज्य मंत्रालय से हरी झंडी का इंतजार कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि चीन सरकार ने चार अप्रैल से दुर्लभ खनिजों और चुंबक के निर्यात को प्रतिबंधित श्रेणी के अंतर्गत…

Read More

New Delhi. विमान विनिर्माता कंपनी बोइंग ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह एयर इंडिया के बेड़े में शामिल अपने एक विमान के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश में लगी है. दिग्गज अमेरिकी कंपनी ने विमान हादसे की खबर आने के बाद अपनी त्वरित प्रतिक्रिया में कहा कि वह इस बारे में आई शुरुआती रिपोर्ट से अवगत है और इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है. इस बीच, विमान हादसे की खबर आते ही बोइंग कंपनी के शेयर बाजार खुलने से पहले के कारोबार में करीब नौ प्रतिशत लुढ़क गया. विमान…

Read More

New Delhi. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मारुति सुजुकी इंडिया के लोकप्रिय मॉडल ‘डिजायर’ के नए अवतार को फाइव स्टार भारत एनसीएपी रेटिंग हासिल करने पर बधाई दी है. गडकरी के मार्गदर्शन में ही 2023 में वाहनों की सुरक्षा रेटिंग निर्धारित करने की स्वदेशी प्रणाली ‘भारत एनसीएपी’ की शुरुआत हुई थी. इसका उद्देश्य 3.5 टन तक के मोटर वाहनों के सड़क सुरक्षा मानकों में सुधार करना है गडकरी ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि ‘नई डिजायर को फाइव स्टार भारत एनसीएपी रेटिंग मिलने के लिए मारुति सुजुकी इंडिया को बधाई.…

Read More