Author: News Desk

Ahmadabad. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की बृहस्पतिवार को एअर इंडिया विमान हादसे में मौत हो गई. केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल ने यह जानकारी दी. रूपाणी 68 वर्ष के थे. वह गुजरात के राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 2016 से 2021 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार की दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद यहां एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को मिला कर कुल 242 लोग सवार थे.

Read More

Ahamadabad. गुजरात में अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में सवार एक यात्री इस भयावह घटना में जीवित बच गया. शहर के सिविल अस्पताल के एक चिकित्सक ने यह जानकारी दी. विश्वकुमार रमेश नामक यात्री बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की ‘ए11’ सीट पर था, जिसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. वह अपने भाई के साथ लंदन जा रहे थे. अहमदाबाद सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में कार्यरत डॉ. शरीक एम ने  बताया कि रमेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एअर इंडिया का लंदन जा रहा एक विमान बृहस्पतिवार…

Read More

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा निवासी जगदीश कुमार ने दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी गलत ई-चालान के खिलाफ पूर्वी सिंंहभूम के प्रशासन से न्याय की मांग की है.जगदीश कुमार के अनुसार, उनके नाम पर निबंधित स्कूटी (JH05CT0906) पर दिल्ली के धौलाकुआं क्षेत्र में 31 मार्च 2025 को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चालान जारी किया गया है. जबकि, यह वाहन कभी झारखंड से बाहर नहीं गया है. चालान की जानकारी उन्हें एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हुई और परिवहन विभाग की वेबसाइट पर भी यह चालान दर्ज है. इसमें 12 जुलाई 2025…

Read More

Jamshedpur.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा विभिन्न आयोजनों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां बता रही है. इसी क्रम में, गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिला के तत्वावधान में साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर एवं शक्तिशाली भारत तथा विकास के साथ विरासत को समर्पित केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धि पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया. प्रदर्शनी में मोदी सरकार के पहले, दूसरे एवं तीसरे कार्यकाल की…

Read More

Jamshedpur/Medninagar. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने केंद्र की राजग सरकार की पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि देश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है. झारखंड के मेदिनीनगर में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने रक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में भारत की प्रगति का सबूत देखा और ‘यहां तक कि दुश्मन को भी इसे स्वीकार करने के लिए मजबूर होना पड़ा. मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के…

Read More

Ranchi.दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून मुंबई, अहिल्यानागर, आदिलाबाद और ओडिशा के पुरी में सक्रिय है. इसके झारखंड में 15 जून के बाद ही पहुंचने की संभावना है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में 18.4 मिमी रिकॉर्ड की गयी. वहीं इस दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज 41.4 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री लातेहार में दर्ज किया गया. गुरुवार को जमशेदपुर में 35.8 और चाईबासा में तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले तीन- चार दिनों से बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस…

Read More

जमशेदपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर देशभर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विभिन्न आयोजनों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को जमशेदपुर में भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी के तत्वावधान में साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के क्षेत्र…

Read More

जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन को सावन माह के दौरान प्रतिदिन सुल्तानगंज (बाबाधाम) तक चलाने की मांग को लेकर एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर निदेशक सुनील कुमार से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने किया। उन्होंने यह मांग पत्र गार्डेनरीच स्थित रेल महाप्रबंधक के नाम सौंपा। आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि श्रावणी मेले में बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस का प्रतिदिन संचालन आवश्यक है। इससे झारखंड और आसपास के जिलों से देवघर आने…

Read More

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिला के संयुक्त तत्वावधान में बिस्टुपुर स्थित चैंबर भवन में विकसित भारत की दिशा में तेज़ी से बढ़ती देश की प्रगति यात्रा को जन सामान्य विशेषकर प्रोफेशनल वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शहर के प्रबुद्धजनों के साथ सीधा संवाद किया और केंद्र की मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक साझा किया। इससे पहले, प्रोफेशनल मीट में शामिल सभी…

Read More

New Delhi. टाटा समूह बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये की राशि देगा. अहमदाबाद से 242 लोगों को लेकर ब्रिटेन के लंदन जा रहा विमान बृहस्पतिवार दोपहर उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से बहुत दुखी हैं. उन्होंने कहा कि इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घायलों और उन परिवारों के…

Read More