Author: News Desk

Bhuvaneshvar. भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गयी है. इसका उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बृहस्पतिवार को किया. मुख्यमंत्री माझी ने बताया कि इंडिगो का एक विमान 180 यात्रियों को लेकर भुवनेश्वर से संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी के लिए रवाना हुआ है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा 50 टन आम भी अबू धाबी भेजे गए हैं, जिनका उत्पादन ओडिशा में हुआ है. यह उड़ान सेवा ओडिशा की ‘बिल्डिंग मैनेजमेंट ऑफ एविएशन एसेट्स एंड नेटवर्क (बी-एमएएएन)’ पहल के तहत शुरू की…

Read More

Kolkata. रेलवे ने सियालदह से जलपाईगुड़ी रोड तक एक नयी साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला किया है। यह ट्रेन सेवा भागीरथी नदी पर नवनिर्मित नशीपुर रेल पुल से होकर दक्षिण और उत्तर बंगाल के बीच अतिरिक्त संपर्क प्रदान करेगी. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी. पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि 13115/13116 सियालदह-जलपाईगुड़ी रोड-सियालदह हमसफर एक्सप्रेस की नियमित सेवा 20 जून से सियालदह से और इसके अगले दिन से जलपाईगुड़ी रोड से शुरू होगी. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नशीपुर रेल पुल मार्ग से होकर चलने वाली इस ट्रेन से रानाघाट,…

Read More

Ahmadabad. लंदन जा रहे एअर इंडिया के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यहां सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन निलंबित कर दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से बात की और अहमदाबाद हवाई अड्डे पर हुए विमान हादसे की जानकारी ली. अहमदाबाद हवाईअड्डे के पास मेघाणी नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एअर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 242 यात्री सवार थे. हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अहमदाबाद वर्तमान में चालू नहीं है. अगली…

Read More

New Delhi. एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि विमान दुर्घटना स्थल पर आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों की सहायता के लिए एयरलाइंस हर संभव प्रयास कर रही है और इस हादसे में प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी. लंदन जा रहा एअर इंडिया का एक विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में चालक दल के 10 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे. बोइंग विमान तेजी से नीचे आता दिखाई दिया और अपराह्न करीब दो बजे अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघाणी नगर…

Read More

Ahmadabad. अहमदाबाद से ब्रिटेन के गेटविक जा रहे एअर इंडिया विमान के पायलट ने हादसे से ठीक पहले अति आपात संदेश अहमदाबाद हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) को भेजा था। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यह जानकारी दी. विमानन नियामक डीजीसीए ने एक बयान में कहा कि इसके बाद एटीसी द्वारा की गई कॉल पर विमान के पायलट की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई. अपराह्न करीब दो बजे, 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर लंदन के गेटविक जा रहा एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के टाटा मोटर्स टाउनशिप में एआरसी सिविल मजदूरों का काम बंद होने से मजदूरों में भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है. मजदूरों का आरोप है कि टाटा मोटर्स प्रबंधन ने सुरक्षा जोखिम के नाम पर काम बंद कर दिया है, जबकि दुर्घटना कारखाना के अंदर हुई थी और उनका काम टाउनशिप के क्वार्टर के अंदर मरम्मत का है. टाटा मोटर्स प्रबंधन ने दूरभाष के माध्यम से कहा है कि वह वेतन देगी, लेकिन जुस्को प्रबंधन का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. मजदूरों ने उप श्रमायुक्त व श्रम अधीक्षक से अनुरोध किया…

Read More

जमशेदपुर।जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को बोड़ाम प्रखंड के जिला परिषद भवन (डाक बंगला) में पहाड़िया, सबर और खड़िया जैसे आदिम जनजातीय समुदायों से संवाद कर उनकी आजीविका से जुड़ी समस्याओं और सरकारी योजनाओं के प्रभावों का जायजा लिया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से वन धन विकास केंद्र के अंतर्गत शहद प्रोसेसिंग कार्यों में जुटे परिवारों और महिलाओं पर केंद्रित रहा। उपायुक्त ने शहद प्रोसेसिंग से जुड़े परिवारों की सराहना करते हुए कहा कि यह एक सशक्त आजीविका माध्यम बन सकता है, यदि इसे संस्थागत और विपणन सहायता मिल सके। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि इन महिलाओं…

Read More

जमशेदपुर।केंद्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बीते एक दशक में सरकार द्वारा किए गए कार्यों और राष्ट्रीय स्तर पर हुए बदलावों को विस्तार से गिनाया। मरांडी ने कहा कि 2014 से पहले भारत आए दिन बम धमाकों और आतंकी हमलों से सहमा रहता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आतंकवादियों को सख्त जवाब दिया। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन…

Read More

डेस्क। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) पर्वतारोहण अभियान दल को सम्मानित किया, जिसमें औसतन 19 वर्ष की आयु के पांच लड़कियां और पांच लड़के शामिल थे, जिन्होंने 18 मई, 2025 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। रक्षा मंत्री ने कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में टीम के साहस, धैर्य और देशभक्ति का सम्मान करते हुए कठिन परिस्थितियों में यह उपलब्धि हासिल करने के लिए उन्‍हें 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैडेटों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्‍होंने अभियान के दौरान…

Read More

Ahmadabad. अहमदाबाद हवाईअड्डे के पास मेघाणी नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में 242 यात्री सवार थे. पुलिस ने यह जानकारी दी. इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. एअर इंडिया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर कहा कि अहमदाबाद-लंदन गैटविक की उड़ान संख्या एआई171 आज, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई. फिलहाल हम विवरण का पता लगा रहे हैं और जल्द ही आगे की जानकारी अपनी वेबसाइट के साथ-साथ…

Read More