Author: News Desk

Ranchi. जमशेदपुर समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में 16 जून तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवा चलने की संभावना है. यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में 38.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाक़ों में और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड के विभिन्न इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 35.5 और…

Read More

जमशेदपुर. शहर को ग्राहक सेवा प्रदान करने वाली संस्था: टाटा स्टील अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के युनियन में लगातार सातवीं बार अध्यक्ष चुने जाने पर श्री रघुनाथ पांडेय जी को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए जिला सचिव शम्भू जयसवाल, कोल्हान संयोजक वी• प्रभू, जिला कार्यकारिणी सदस्य वेंकटेश, अथवा संगठन सदस्य सतीश गुप्ता, मनोज गुप्ता, पप्पू भदानी, राजेश भदानी एवं अन्य सभी ने मिलकर बधाई दिया. श्री रघुनाथ पांडेय से ग्राहक अथवा जनहित कार्यों में उनके सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया. जिसपर टाटा स्टील अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने पुर्ण रूप…

Read More

Ranchi. भारत में जर्मनी के राजदूत डॉ. फिलिप एकरमैन ने बुधवार को कहा कि भारत-जर्मनी संबंध अब तक के सबसे बेहतर दौर में हैं और दोनों देश आर्थिक विकास, पर्यावरणीय स्थिरता और शैक्षिक आदान-प्रदान सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. एकरमैन रांची की अपनी पहली यात्रा पर आए थे. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और बाद में झारखंड में कोयला खदानों को लेकर भारत-जर्मनी वार्ता में हिस्सा लिया. झारखंड में देश के लगभग 40 प्रतिशत खनिज मौजूद हैं. इससे पहले, एकरमैन ने टाटा स्टील द्वारा संचालित एक कोयला खदान और एक स्थानीय महिला…

Read More

New Delhi.वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विश्व व्यापार गंभीर भू-राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन भारत ऐसे समय में लगातार विजेता के रूप में उभरा है और देश का वस्तुओं एवं सेवाओं का निर्यात निश्चित रूप से 2025-26 में 825 अरब डॉलर को पार कर जाएगा.रूस-यूक्रेन संघर्ष, इज़राइल-हमास युद्ध और लाल सागर संकट के कारण वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद देश का समग्र निर्यात 2023-24 में 778 अरब अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2024-25 में 825 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. गोयल ने कहा कि कुछ बहुपक्षीय निकायों के अनुमान…

Read More

Indore. राजा रघुवंशी हत्याकांड को इंदौर को कलंकित करने वाली घटना बताते हुए मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि अगर बच्चों को संस्कार नहीं दिए जाएं, तो वे इस मामले की मुख्य आरोपी सोनम की तरह बन जाते हैं. विजयवर्गीय ने अपने विधानसभा क्षेत्र इंदौर-1 में अलग-अलग विकास परियोजनाओं के भूमिपूजन और लोकार्पण के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा, बच्चों को पढ़ाना-लिखाना बहुत अच्छी बात है, पर आप लोग उन्हें संस्कार भी देना. बिना संस्कार के बच्चे सोनम बन जाते हैं. इस बेटी ने हमारे इंदौर को कलंकित कर दिया…

Read More

Puri. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित लाखों श्रद्धालु बुधवार को 12वीं सदी के प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में एक खुले पंडाल में आयोजित भगवान जगन्नाथ के पारंपरिक स्नान अनुष्ठान को देखने के लिए यहां एकत्र हुए. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को पारंपरिक ‘पहंडी’ (शोभायात्रा) के साथ ‘स्नान मंडप’ (स्नान वेदी) में लाया गया. उन्होंने बताया कि तीनों को (भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को) स्नान मंडप पर स्नान कराया जाता है, जो ग्रांड रोड के…

Read More

Ranchi. नक्सल उन्मूलन के लिए आइजी अभियान डॉ माइकलराज एस ने गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, सरायकेला और खूंटी जिला में नक्सलियों की स्थिति पर चर्चा की. समीक्षा के बाद संबंधित जिलों के एसपी को विभिन्न बिंदु पर निर्देश दिये गये. आइजी अभियान ने संबंधित जिलों के एसपी के कहा कि यूएपी एक्ट के तहत दर्ज केस में फरार नक्सलियों की अर्जित अवैध संपत्ति के बारे पता लगाकर इसे जब्त करने की दिशा में कार्रवाई करें. जेल से जमानत पर निकलने वाले उग्रवादियों और नक्सलियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखें और जमानतदार का सत्यापन करें.…

Read More

Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट ने बुधवार को साहिबगंज के अतिरिक्त जिलाधिकारी गौतम भगत को अदालत की अवमानना का दोषी ठहराते हुए उन पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जिसकी वसूली उनसे की जाएगी. मामला साहिबगंज जिले में गंगा नदी पर नौका सेवाओं के लिए घाटों की नीलामी पर उच्च न्यायालय के आदेश के उल्लंघन से संबंधित है. याचिकाकर्ता अंकुश राजहन ने यह बात मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति दीपक रोशन की खंडपीठ के संज्ञान में लाई. खंडपीठ ने भगत को अदालत के निर्देशों का उल्लंघन करने का दोषी पाया और उन पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया. राजहंस ने साहिबगंज…

Read More

New Delhi.उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री से एक महिला न्यायिक अधिकारी की उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें आरोप लगाया गया है कि बाल देखभाल अवकाश (सीसीएल) देने से इनकार करने के विरुद्ध महिला अधिकारी के शीर्ष अदालत का रुख करने पर उसकी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में प्रतिकूल टिप्पणियां की गईं. शीर्ष अदालत ने अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित महिला अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) की मुख्य याचिका पर 29 मई को उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री और राज्य सरकार को नोटिस जारी किए थे. इस याचिका में महिला न्यायाधीश ने छह महीने की बाल देखभाल अवकाश…

Read More

Saraikela.सरायकेला-खरसावां जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत बीते 3 जून को कांड्रा- सिनी रेलवे ट्रैक पर भालूकपहाड़ी एवं भादवागोड़ा गांव के बीच 60 वर्षीय महिला का सर कटा शव बरामदगी मामले का पुलिस ने उद्वेदन करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. वहीं महिला की पहचान मनोहरपुर गांव निवासी मैनू मंझियाइन के रूप में की गई. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में सुनील मुर्मू, बाबूराम हांसदा, अजीत मुर्मू एवं गोविंद मुर्मू के रूप में हुई है. पुलिस ने महिला का कटा हुआ सर और घटना में उपयोग किया हुआ कुल्हाड़ी बरामद किया है. इसकी जानकारी…

Read More