Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर में एक ब्राउन शुगर कारोबार पर पुलिस ने दबिश दी है. एक हफ्ते के भीतर पुलिस ने दूसरे तस्कर को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस की गिरफ्त में आए तस्कर का नाम अविनाश प्रधान बताया जा रहा है, जो आसंगी का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से 10 पुड़िया ब्रॉउन शुगर बरामद किए हैं. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि जयप्रकाश उद्यान के आसपास घूम-घूम कर एक युवक ब्राउन शुगर बेच रहा है. सूचना के सत्यापन हेतु चिन्हित स्थल…
Author: News Desk
Saraikela. सरायकेला- खरसावां जिला के कांड्रा स्थित हरिश्चंद्र विद्या मंदिर ट्रस्ट का विवाद अब शिक्षा मंत्री के दरबार पहुंच चुका है. बुधवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से उनके आवास पर मिला और स्कूल को गलत तरीके से फर्जी ट्रस्ट बनाकर हथियाने के मामले से अवगत कराया. साथ ही एक ज्ञापन देकर पूरे मामले की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. इस पर शिक्षा मंत्री ने तत्काल जिला शिक्षा अधीक्षक से बात कर पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि रिपोर्ट आने के बाद…
आदित्यपुर. दिंदली बस्ती का प्रसिद्ध दो दिवसीय चड़क मेला बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर भक्तों ने भक्ति की शक्ति का प्रदर्शन किया और भगवान शिव की आराधना में डूब गए.पूजा से पूर्व भक्तों ने नदी से जल लेकर भगवान शिव के मंदिर पहुंचे और विधिवत रूप से पूजा अर्चना शुरू की. इसके बाद भक्त दर्जनों भोक्ताओं में शामिल हुए और भक्ति की शक्ति का प्रदर्शन किया. किसी ने जीभ तो किसी ने बांह में सुई के सहारे रस्सी पार कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की.दिंदली बस्ती में चड़क पूजा का आयोजन वर्ष 1818 से लगातार…
जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में उपलब्ध चिकित्सीय संसाधनों, सुविधाओं एवं विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई. स्वास्थ्य विभागीय पदाधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच दोनों को सुधारना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. योजनाएं तभी सफल होंगी जब उनका लाभ हर योग्य व्यक्ति तक पहुंचे. इसके लिए विभागीय समन्वय और क्रियान्वयन में कोई कोताही नहीं होनी…
जमशेदपुर. हिंदी साहित्य के संवर्धन और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था हिंदी साहित्य भारती, झारखंड प्रदेश के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज राजभवन में झारखंड के माननीय राज्यपाल महामहिम श्री संतोष गंगवार जी से शिष्टाचार मुलाकात की. प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण सज्जन ने किया. मुलाकात के दौरान आगामी जुलाई माह में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य गोष्ठी को लेकर महामहिम को आमंत्रण पत्र सौंपा गया और उन्हें इस महत्वपूर्ण साहित्यिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने का आग्रह किया गया. इस अवसर पर हिंदी साहित्य भारती की ओर से महामहिम को…
New Delhi. इक्विटी म्यूचुअल फंड (एमएफ) में निवेश मई में 13 महीने के निचले स्तर 19,013 करोड़ रुपये पर आ गया। इस दौरान लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप से जुड़े कोष में कम निवेश आया जिसका मुख्य कारण निवेशकों की मुनाफावसूली रही. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी फंड में लगातार पांचवे महीने निवेश में गिरावट दर्ज की गयी. मई में यह करीब 22 प्रतिशत घटकर 19,013 करोड़ रुपये रह गया, जो अप्रैल में 24,269 करोड़ रुपये रहा था. हालांकि, लगातार 51वें महीने म्यूचुअल फंड योजनाओं में शुद्ध प्रवाह सकारात्मक बना रहा है जो निवेशकों…
Patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद ने पटना में बुधवार को अपने परिवार के साथ केक काटकर अपना 78वं जन्मदिन मनाया. प्रसाद ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आधिकारिक आवास पर अपना जन्मदिन मनाया, जहां उनके परिवार के सदस्य और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. उन्होंने 10 सर्कुलर रोड पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लाए गए 78 किलोग्राम के केक को भी तलवार से काटा. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो प्रसारित हो रहा है. पार्टी सुप्रीमो का जन्मदिन मनाने के लिए राबड़ी देवी के आवास के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी…
New Delhi. रेल मंत्रालय ने कहा है कि एक जुलाई 2025 से ‘तत्काल’ योजना के तहत वह उपयोगकर्ता ही टिकट बुक कर सकेंगे जिन्होंने आधार के जरिये सत्यापन कराया हो. मंत्रालय ने 10 जून 2025 के एक परिपत्र में सभी जोन को सूचित किया कि यह निर्णय “यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि ‘तत्काल’ योजना का लाभ आम उपयोगकर्ताओं को मिले. मंत्रालय ने कहा कि 01 जुलाई 2025 से ‘तत्काल’ योजना के तहत टिकट भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट/इसके ऐप के माध्यम से केवल वह उपयोगकर्ता ही बुक कर सकेंगे, जिन्होंने आधार के…
New Delhi.भारत के कृत्रिम मेधा (एआई) बाजार के उसके वर्तमान आकार से तीन गुना होकर 2027 तक 17 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो जाने की उम्मीद है. बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के अनुसार, ऐसा उद्यम प्रौद्योगिकी में बढ़ते निवेश, एक समृद्ध डिजिटल परिवेश और कुशल पेशेवरों के दम पर मुमकिन होगा.बीसीजी ने अपनी रिपोर्ट ‘भारत की एआई छलांग: उभरती चुनौतियों पर बीसीजी परिप्रेक्ष्य’ में कहा कि भारत में 6,00,000 से अधिक एआई पेशेवरों, 70 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ताओं और पिछले तीन वर्ष में 2,000 से अधिक एआई स्टार्टअप के साथ एक संपन्न एआई परिवेश है. रिपोर्ट में कहा गया कि…
Ranchi.झारखंड में आज (बुधवार) से सार्वजनिक स्थान यानी पब्लिक प्लेस में सिगरेट पीते पकड़े जाने पर 1000 रुपए का जुर्माना लगेगा. क्योंकि सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण विनियमन) (झारखंड संशोधन) विधेयक, 2021 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है. यह जानकारी राजभवन सचिवालय ने दी है. इस संशोधन विधेयक को करीब चार साल पहले हेमंत सरकार ने विधानसभा से पारित कराया था. इस संशोधन विधेयक के स्वीकृत होने से पहले तक राज्य में पब्लिक प्लेस में सिगरेट पीने पर 200 रुपए जुर्माना का प्रावधान था…
